UP Gonda gets its fourth rail overbridge in 15 days, with another two-lane bridge approved यूपी के इस जिले को 15 दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा, एक और 2 लेन ब्रिज को मिली मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले को 15 दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा, एक और 2 लेन ब्रिज को मिली मंजूरी

यूपी के गोंडा जिले को 15 दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा मिला है। गोंडा कचहरी स्टेशन के पास केशवपुर पहड़वा जाने वाले मार्ग पर दो लेन का रेल ओवरब्रिज निर्माण की रेलवे ने मंजूरी दी है।

Wed, 15 April 2026 04:03 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले को 15 दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा, एक और 2 लेन ब्रिज को मिली मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले को बीते पंद्रह दिन में चौथे रेल ओवरब्रिज का तोहफा मिला है। गोंडा कचहरी स्टेशन के पास केशवपुर पहड़वा जाने वाले मार्ग पर दो लेन का रेल ओवरब्रिज निर्माण की रेलवे ने मंजूरी दी है। इससे पहले मनकापुर और मसकनवा में रेल ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है।

वहीं, करैनलगंज में हुजूरपुर रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव प्रशासनिक स्वीकृति दे चुके हैं। गोंडा कचहरी के पास समपार संख्या 264 पर रेल ओवरब्रिज के निर्माण के लिए करीब 43 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गए हैं। विदेश राज्यमंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया बीते कई सालों से ओवरब्रिज निर्माण लिए प्रयासरत हैं। उनकी कोशिशों का परिणाम बीते दिनों में तीसरे आरओबी की मंजूरी के रूप में सामने आया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि रोड सेफ्टी के तहत समपार संख्या 264 पर आरओबी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

गोंडा कचहरी और गोंडा जंक्शन के बीच बनेगा चौथा आरओबी

गोंडा कचहरी और गोंडा जंक्शन के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। दोनों स्टेशनों के बीच चौथे रेल ओवरब्रिज को मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि 90 के दशक में गोंडा जंक्शन के पास जिले के पहला रेलव ओवरब्रिज बलरामपुर मार्ग पर बड़गांव के पास बना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक होंगे चकाचक,121 करोड़ जारी
ये भी पढ़ें:इस जिले में राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल, खतौनी और अन्य कागजात ऑनलाइन मिलेंगे

घंटे भर में यह क्रासिंग 10 से 15 मिनट ही खुलती है

अरसे बाद शहर से सटे मिश्रौलिया में ओवरब्रिज वर्ष 2024 में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद महादेवा ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। वर्ष 2025 में गोंडा स्टेशन के पूरब करीब तीन किमी की दूरी पर सोनी ओवरब्रिज पर भी वाहन फर्राटा भरने लगे। कचेहरी स्टेशन से होकर रोजाना करीब 180 ट्रेनें गुजरती हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो घंटे भर में यह क्रासिंग 10 से 15 मिनट ही खुलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ मेट्रो के नए कॉरिडोर निर्माण में आएगी तेजी, मिल गई ये सहमति

आए-दिन क्रासिंग बंद होने पर दोनों ओर लंबा जाम लग जाता

ऐसे में आए-दिन क्रासिंग बंद होने पर दोनों ओर लंबा जाम लग जाता है। इसी रास्ते से एफसीआई गोदाम को जाने वाले ट्रक भी गुजरते हैं। क्रासिंग की गुमटी पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक वर्ष जनवरी 2024 में यहां की यातायात गणना (टीयूवी) 98196 है। इसको देखते हुए रेलवे ने रोड सेफ्टी के तहत गोंडा कचहरी से केशवपुर पहड़वा जाने वाले मार्ग पर दो लेन ओवरब्रिज के निर्माण को स्वीकृति दे दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।