Everything from roads and drains to parks will be improved in wards of Lucknow UP; 121 crore first installment released यूपी के इस जिले के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक होंगे चकाचक,121 करोड़ की पहली किस्त जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक होंगे चकाचक,121 करोड़ की पहली किस्त जारी

यूपी की राजधानी लखनऊ के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक  चकाचक होंगे। विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने 121 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

Wed, 15 April 2026 02:33 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले के वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक होंगे चकाचक,121 करोड़ की पहली किस्त जारी

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी 110 वार्डों में सड़क-नाली से लेकर पार्क तक चकाचक होंगे। विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम ने 121 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बुधवार को नगर निगम सदन की बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में यह प्रस्ताव पारित किया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड को 1.10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।

इस बजट से शहर के अलग-अलग वार्डों में सड़क निर्माण, नालियों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण, टूटी पुल-पुलियों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम ने साफ किया है कि यह पूरी राशि अगले चार महीनों में खर्च कर ली जाएगी, ताकि मानसून से पहले सभी जरूरी काम पूरे हो सकें।

दो किस्तों में जारी होगी निधि

इस बार वार्ड विकास निधि को दो किस्तों में जारी करने का फैसला लिया गया है। पहली किस्त जारी होने के बाद दूसरी किस्त के रूप में प्रत्येक वार्ड को एक एक करोड़ रुपये और दिए जाएंगे। पहले यह निधि चार किस्तों में जारी होती थी, लेकिन 2027 की विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है।

पार्षदों की सिफारिश पर होंगे काम

नगर निगम द्वारा जारी यह निधि पार्षदों की सिफारिश पर खर्च की जाएगी। प्रत्येक वार्ड को सालाना करीब 2.80 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जिसे पार्षद अपनी विकास निधि के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में 5 प्रधानाध्यापक और 2 शिक्षक सस्पेंड, ऐक्शन से मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें:इस जिले में राजस्व रिकॉर्ड पूरी तरह डिजिटल, खतौनी और अन्य कागजात ऑनलाइन मिलेंगे

बारिश से पहले सभी वार्डों में जरूरी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पहली किस्त जारी कर दी गई है और लक्ष्य है कि बारिश से पहले सभी वार्डों में जरूरी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद हर वार्ड को एक-एक करोड रुपए की दूसरी किस्त दी जाएगी। प्रयास है कि दिसंबर तक शहर की सभी सड़क दुरुस्त हो जाएं। कोई भी सड़क जर्जर हालत में ना रहे। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों को बनवाना प्राथमिकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा मुख्यालय को लेकर नया मोड़, सेवा न्यास ने लौटाई जमीन, अब ऐसे होगा निर्माण

सड़क, नाली और पुलिया पर रहेगा फोकस

इस बजट का बड़ा हिस्सा शहर की जर्जर सड़कों को सुधारने, नालियों की सफाई व निर्माण, टूटी पुलियों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने में खर्च किया जाएगा। साथ ही पार्कों के विकास और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इससे न सिर्फ शहर की आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।