UP Gonda City Set to Shine: 68 Development Projects, Including Roads and Drains, Approved यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश में गोंडा शहर सभी वार्ड चमकेंगे। सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है। एक प्रस्ताव घर-घर कूड़ा उठाने का शुल्क लेने को सभासदों के विरोध के चलते खारिज कर दिया गया।

Tue, 31 March 2026 03:00 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

UP News: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नगर पालिका में आगामी वर्ष के लिए 84.46 करोड़ के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। पालिका सभागार में सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2025-26 में आय-व्यय का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद की अध्यक्षता में शहरी क्षेत्र के सभी 27 वार्डों के 115 प्रस्तावों और सड़क, नाली समेत 68 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। एक प्रस्ताव घर-घर कूड़ा उठाने का शुल्क लेने को सभासदों के विरोध के चलते खारिज कर दिया गया। बैठक का संचालन एसडीएम व प्रभारी ईओ विशाल कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 तक अवशेष धनराशि 38.29 करोड़ थी। लेकिन 28 फरवरी 2026 तक 49.58 करोड़ आय की। यानी कुल आय 87.88 करोड़ हुआ। जिसमें 48.47 करोड़ खर्च किए गए हैं और 39.41 करोड़ बचे हैं। आगामी वर्ष में 62.96 करोड़ खर्च किए जाने का अनुमान हैं। बैठक में सांसद प्रतिनिधि एवं सभासद संदीप पांडेय भी मौजूद रहे।

बोर्ड बैठक में कुल 116 प्रस्तावों को पटल पर रखा गया। इन प्रस्तावों के महत्वपूर्ण कार्यो में सिविल लाइन चौकी से आरटीओ आफिस तक नाली निर्माण, पंतनगर में दो कार्य रबड़मोल्ड इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, महरानीगंज वार्ड में अतीक ठेकेदार के घर के निकट सीसी रोड व नाली निर्माण, मकार्थीगंज में बरियारपुरवा में पूर्व सभासद विनोद कुमार के घर निकट नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग कार्य कराया जाना है। बड़गांव में फैज रैनी के घर निकट आरसीसी नाला व स्लैब निर्माण, साहेबगंज में मारवाड़ कालेज के सामने नया नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग, सिविल लाइन प्रथम में शिवपुरी कालोनी नाली निर्माण और ररबरमोल्ड इंटरलाकिंग, सेमरा दम्मन में विष्णु के घर से शिव ट्रेडर्स तक इंटरलाकिंग निर्माण, शास्त्री नगर तोपखाना सीसी रोड व नाली निर्माण, इमामबाड़ा में नाली निर्माण और रबरमोल्ड इंटरलाकिंग, महराजगंज में इंटरलाकिंग उच्चीकरण न नाली मरम्मत, पटेल नगर पूर्वी में सीसी इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, रानीबाजार में इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, छेदी पुरवा में बड़गांव चौराहे के निकट इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, आवास विकास कालोनी में मकान संख्या 2020 के निकट सड़क इंटरलाकिंग नाली मरम्मत व क्रास ड्रेन निर्माण के अलावा करीब सभी वार्डो में नाली निर्माण, नाली मरम्मत व रबड़मोल्ड इंटरलाकिंग आदि कराए जाने हैं। बैठक में सभासदों अनूप कुमार श्रीवास्तव बंटी, फहीम सिद्दीकी, प्रकाशआर्य हीरु, मो इसरायल, वैभव, बब्लू सोनी, विनय शर्मा, शाहिद अली कुरैशी, अब्दुल्ला अंसारी, शशांक श्रीवास्तव छोटू, अलंकार सिंह, आफताब तनहा, सुड्डन सिंह, धर्म प्रकाश शुक्ला,अब्दुल सईद, मिथुन कौशल आदि मौजूद रहे।

तीन कार्यों के नामों के बदलाव को मंजूरी

बोर्ड बैठक में तीन कार्यो के नाम के बदलाव को मंजूरी दी गई है। इनमें अम्बेडकर चौराहे से डिग्री कालेज चौराहे तक सड़क का नाम गोण्डा नरेश राजा देवीबख्श सिंह करने व सिविल लाइन में चेतना पार्क का नाम स्वतंत्रता सेनानी लाल बिहारी टंडन के नाम पर करने और अम्बेडकर चौराहे से जेल रोड की सड़क का नाम अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी करने की स्वीकृति दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाघरा पर इस डेट तक बन जाएगा पीपा पुल, बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए आया अपडेट

घर-घर कूड़ा उठाने का शुल्क नहीं लगेगा

बोर्ड बैठक में सबसे महत्वपूर्ण घर घर कूड़ा उठाने के एवज में 30 रुपया प्रतिमाह वसूलने का शुल्क के प्रस्ताव खारिज कर दिए गए है। प्रस्ताव संख्या115 में पालिका की आय बढ़ोतरी के घर-घर से यह वसूली किए जाने का जिक्र था। अध्यक्ष सभासद संघ शाहिद अली कुरैशी ने बताया कि सभासदों के आपत्ति के बाद यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक फोन नंबर से कितने स्मार्ट मीटर के खाते ही चल सकेंगे? UPPCL चेयरमैन ने बताया

शहर की प्रकाश व्यवस्था पर 53.28 लाख खर्च होंगे

बोर्ड प्रस्ताव संख्या में पांच में शहर को जगमगाने के लिए 53.28 लाख खर्च किए जाने का जिक्र है। जिसे बोर्ड से मंजूरी दी गई है। इसमें एलईडी स्ट्रीट लाइट फिटिंग 90 वाट, एलईडी फ्लड लाइट फिटिंग्स 180 से 200 वाट, केबल 300 क्वायल, 16 एम्पियर पियानो स्विच मय पीएम एल्मुनियम 150 क्वायल, एमसीबी, पीसीसी पोल नट, पीसीबी टेप एलईडी ड्राईवर 90 वाट, समेत अन्य बिजली सामान व संयत्र क्रय एवं आपूर्ति लेने के प्रस्ताव शामिल हैं। वहीं प्रस्तावों में जाड़े में रैन बसेरे के इंतजाम के लिए 20 बेड व अन्य जरुरी सामान, पालिका में स्टेशनरी व छपाई एवं अधिकांश सम्पतियों के दाखिल खारिज व हस्तांरण आदि शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में डीपीआरओ के खिलाफ तगड़ा ऐक्शन, सस्पेंड के साथ अनुशासनिक कार्रवाई भी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।