Ghaghra River Pontoon Bridge to be Completed by April 15; Update for Travelers from Lucknow to Bahraich and Gonda घाघरा नदी पर इस डेट तक बन जाएगा पीपा पुल, बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए आया अपडेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घाघरा नदी पर इस डेट तक बन जाएगा पीपा पुल, बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए आया अपडेट

लखनऊ से बहराइच, गोंडा,श्रावस्ती और बलरामपुर जाने वालों के लिए अपडेट आया है। अब केवल एक लाइन में 22 पीपा और लगाए जाने बाकी हैं। इनके लगते ही पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल तक पीपा पुल तैयार हो जाएगा।

Mon, 30 March 2026 05:51 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
घाघरा नदी पर इस डेट तक बन जाएगा पीपा पुल, बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए आया अपडेट

UP News: उत्तर प्रदेश की लखनऊ से बाराबंकी और यहां से बहराइच, गोंडा, बलरापुर, श्रावस्ती जान लें। घाघरा पीपा पुल को लेकर अपेडट आया है। बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा नदी में पीपे के पुल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अधिकारियों के अनुसार अब केवल एक लाइन में 22 पीपा और लगाए जाने बाकी हैं। इनके लगते ही पुल पूरी तरह तैयार हो जाएगा। जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल तक पीपा पुल तैयार हो जाएगा।

बाराबंकी की ओर जलभराव वाले क्षेत्र में डबल लेन पुल का निर्माण कार्य एक सप्ताह पूर्व ही पूरा कर लिया गया है, जबकि बहराइच की तरफ पानी के बीच अंतिम चरण का काम जारी है। निर्माण एजेंसी द्वारा तेजी से कार्य कर पुल को समय से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

खड़ंजा लगाने का शुरू हुआ कार्य: पुल को दोनों ओर की सड़क से जोड़ने के लिए मिट्टी बराबर करने के साथ खड़ंजा लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जिससे उसके चालू होने पर आवागमन सुचारु रूप से शुरू कराया जा सके। एनएचआई के अवर अभियंता ने बताया कि 15 अप्रैल तक पुल को पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बन जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य भी तेजी से कराया जाएगा। कुल 31 कोठियों की मरम्मत होगी और 62 बेयरिंग बदली जाएंगी। अभी तक छह बेयरिंग बदली ही गई है। लेकिन तेजी से काम पुराने पुल का यातायात बंद कर ही शुरू हो सकेगा। पुल के सभी जॉइंटर सही किए जाएंगे। पुराने पुल की मरम्मत होने के बाद यातायात की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाघरा पुल पर इन वाहनों के जाने पर लगी रोक, अप्रैल में इस डेट से शुरू होगी मरम्मत

छोटे वाहन चालकों को मिलेगी राहत

करीब छह करोड़ की लागत से पीपा पुल तैयार कराने में विभाग लगा है। यह कार्य पूरा होते ही संजय सेतु से आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। इस मार्ग से छह से सात हजार छोटे वाहन रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में इन वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेेगी। सिर्फ ट्रक, बस व अन्य भारी वाहनों का प्रवेश ही इस पुल से नहीं होगा। उनके लिए डायर्वजन किया जाएगा। गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती आदि जिले से आने जाने वाले हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 से 25 साल की उम्र में शादी, इंटरकास्ट मैरिज बैन; जाट सम्मेलन में 11 फैसले

एनएचआई अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पीपा पुल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सिर्फ 22 पीपों को लगाकर रास्ता तैयार कराने का कार्य बचा है, जो अंतिम चरण में है। दोनों ओर सड़क से अस्थाई पुल को जोड़ने के लिए मिट्टी से बराबर कराने और खड़ंजा लगाने का कार्य चल रहा है। 15 अप्रैल तक पीपा पुल का संचालन हरहाल में शुरू कराने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारों उपभोक्ता के पास एक दिन का समय, बकाया जमा नहीं किया तो कटेगी बिजली
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।