UP Top News Today: 'धुरंधर' में अतीक कनेक्शन पर भड़के शिवपाल, मथुरा बवाल में 15 गिरफ्तार UP Top News Today 22 March 2026 CM Yogi Adityanath Akhilesh Yadav Politics Weather Rain Meerut Double Murder Crime - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Top News Today: 'धुरंधर' में अतीक कनेक्शन पर भड़के शिवपाल, मथुरा बवाल में 15 गिरफ्तार

UP Top News Today: 'धुरंधर' में अतीक कनेक्शन पर भड़के शिवपाल, मथुरा बवाल में 15 गिरफ्तार

UP Top News Today: यूपी में चुनाव का बिगुल बजने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब पीडीए से हटकर महिला कार्ड खेला है। वहीं आगरा पहुंचे शिवपाल यादव धुरंधर फिल्म के सवाल पर भड़क गए।

UP Top News Today:  'धुरंधर' में अतीक कनेक्शन पर भड़के शिवपाल, मथुरा बवाल में 15 गिरफ्तार

Shivpal Singh Yadav

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Sun, 22 Mar 2026 10:50 PM
हमें फॉलो करें

UP Top News Today: यूपी में चुनाव का बिगुल बजने से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब पीडीए से हटकर महिला कार्ड खेला है। वहीं आगरा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को मीडिया पर भड़क गए। फिल्म धुरंधर में अतीक अहमद को आईएसआई एजेंट दिखाने वाले सवाल पर उनकी त्यौरियां चढ़ गईं।

22 Mar 2026, 08:16:57 PM IST

'धुरंधर' के सवाल पर शिवपाल की चढ़ी त्योरी

आगरा में यमुनापार में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने आए शिवपाल यादव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पहला ही सवाल धुरंधर फिल्म में अतीक अहमद और आईएसआई के संबंधों पर पूछा गया तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। धुरंधर के सवाल से ही उनकी त्योहरी चढ़ गई। इसके बाद मथुरा में हुई घटना पर उनका कहना था कि भाजपा सरकार में अब दंगे ही होंगे। इस सरकार में कुछ भी निष्पक्ष नहीं होता। किसी की सुनवाई नहीं होती। यह प्रदेश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इनके पास झूठे मुकदमे, झूठे वादे और झूठे दावे ही बचे हैं। शिवपाल बोले कि अब तो सरकार सनातन का ही अपमान करने लगी है।

22 Mar 2026, 07:56:21 PM IST

अलीगढ़ में भाई ने नाबालिग चचेरी बहन को लगाई आग

अलीगढ़ जिले के अतरौली क्षेत्र के गांव खानपुर में रविवार को पारिवारिक विवाद में भाई ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। किशोरी मंदिर से पूजा करके लौट रही थी। वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया है। वहीं, घटना के बाद आरोपी तीन मंजिला घर की छत पर चढ़ गया और खुद पर भी पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने की धमकी देने लगा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

22 Mar 2026, 03:03:59 PM IST

यूपी चुनाव से पहले महिला कार्ड! अखिलेश ने शुरू किया मूर्ति देवी-मालती देवी सम्मान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत की। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। आपको बता दें मूर्ति देवी दिवंगत मुलायम सिंह यादव की माता हैं। जबकि मालती देवी सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां हैं। सपा अध्यक्ष की पहल को महिला कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है।

22 Mar 2026, 02:16:32 PM IST

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

यूपी के गढ़मुक्तेश्वर में नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में हुई राजपाल सिंह की हत्या पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक दोनों के बीच अवरोधक बन रहा था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की हत्या

22 Mar 2026, 02:08:20 PM IST

मेरी मम्मी पर केस हो, पापा को परेशान करती थीं; बेटे को वीडियो कॉल कर जेई ने सुसाइड किया

जेई सुसाइड मामले में बेटे ने भी मां पर पिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि मां अलग रहती थीं और अक्सर पैसों को लेकर विवाद करती थीं। उसने पुलिस से मां के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

यहां पढ़ें पूरी खबर: मेरी मम्मी पर केस हो, पापा को परेशान करती थीं; बेटे को वीडियो कॉल कर जेई ने सुसाइड किया

22 Mar 2026, 01:56:36 PM IST

वाराणसी में पीएसी जवान का सब्जी विक्रेता दंपति को रॉड से पीटा, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

वाराणसी पीएसी के एक जवान ने मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता दंपति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी जवान को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: वाराणसी में पीएसी जवान का सब्जी विक्रेता दंपति को रॉड से पीटा, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक

22 Mar 2026, 01:44:59 PM IST

पांच सौ रुपये के विवाद में पत्नी को मारी गोली, घायल करके खुद फरार हो गया पति

यूपी के बरेली में शीशगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पांच सौ रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली महिला के कंधे पर लगी, जिसके बाद पति वहां से फरार हो गया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: पांच सौ रुपये के विवाद में पत्नी को मारी गोली, घायल करके खुद फरार हो गया पति

22 Mar 2026, 01:18:55 PM IST

घर की छत से गुजर रहे केबिल को हटाने पर बवाल, पड़ोसी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान केबिल में करंट उतरने का खतरा बना रहता था, जिससे बच्चों की जान को जोखिम था। इसको लेकर सुरेंद्र कई बार पड़ोसियों से केबिल हटाने की मांग कर चुके थे, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। रविवार सुबह सुरेंद्र ने खुद ही केबिल खींचकर नीचे फेंक दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया

यहां पढ़ें पूरी खबर: घर की छत से गुजर रहे केबिल को हटाने पर बवाल, पड़ोसी ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

22 Mar 2026, 01:09:46 PM IST

बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शाहजहांपुर में शिक्षक और बरेली में छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

बरेली और शाहजहांपुर में क्रिकेट खेलते समय दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरेली में क्रिकेट खेलते समय एक छात्र के सीने में दर्द उठा और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। वहीं, शाहजहांपुर में भी दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की मौत हो गई।

यहां पढ़ें पूरी खबर: बैटिंग करते-करते थमी सांसें, शाहजहांपुर में शिक्षक और बरेली में छात्र की क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

22 Mar 2026, 01:09:07 PM IST

2017 से पहले क्या स्थिति थी? CM योगी ने 1228 नर्सिंग अफसर को नियुक्ति पत्र दिए, विपक्ष को घेरा

यूपी के 1228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर बदहाल स्थितियां थीं। 1947 से लेकर 2017 तक कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे। लेकिन आज कॉलेजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। बीते 9 साल में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: 2017 से पहले क्या स्थिति थी? CM योगी ने 1228 नर्सिंग अफसर को नियुक्ति पत्र दिए, विपक्ष को घेरा

22 Mar 2026, 12:23:01 PM IST

क्रिकेट खेलते हुए मौत: मैदान पर सीने में दर्द उठने के बाद तोड़ा दम, तीन दिन पहले मनाया जन्मदिन

यूपी के शाहजहांपुर में ओसीएफ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार दोपहर 30 वर्षीय खिलाड़ी सोनल चंद्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मैदान पर अचानक सीने में दर्द उठने पर साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से बरेली ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: क्रिकेट खेलते हुए मौत: मैदान पर सीने में दर्द उठने के बाद तोड़ा दम, तीन दिन पहले मनाया जन्मदिन

22 Mar 2026, 11:55:34 AM IST

मथुरा में अफवाहों से भड़का था बवाल; 'फरसा वाले बाबा' के बाद ट्रक ड्राइवर की मौत, 13 लोग गिरफ्तार

मथुरा बवाल पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अफवाहों के चलते छाता थाना क्षेत्र में लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: मथुरा में अफवाहों से भड़का था बवाल; 'फरसा वाले बाबा' के बाद ट्रक ड्राइवर की मौत, 13 लोग गिरफ्तार

22 Mar 2026, 11:29:01 AM IST

शाहजहांपुर स्टेशन पर उखड़ी टाइल्स देख भड़के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, DRM को लगाई फटकार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार शाहजहांपुर पहुंचे। निरीक्षण के समय उन्होंने प्लेटफार्म पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को देखा। इसी साथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की नजर सीढ़ी पर उखड़ी टाइल्स पर पड़ गयी। उन्होंने डीआरएम से नाराजगी जताई।

यहां पढ़ें पूरी खबर: शाहजहांपुर स्टेशन पर उखड़ी टाइल्स देख भड़के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, DRM को लगाई फटकार

22 Mar 2026, 11:16:23 AM IST

तेल कंपनी के सेल्समैन ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा फूंका, शराब के नशे में किया कांड

यूपी के बांदा में नगर कोतवाली के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र में एक तेल कंपनी के सेल्समैन ने शुक्रवार देर रात पेट्रोल डाल कर खुद को जिंदा फूंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: तेल कंपनी के सेल्समैन ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा फूंका, शराब के नशे में किया कांड

22 Mar 2026, 11:15:15 AM IST

चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बिगड़ा बैलेंस; प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिरे दारोगा, अस्पताल में मौत

औरैया के फफूंद स्टेशन पर चलती नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश में दरोगा सूरज बली गिरकर गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह ईद ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर: चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बिगड़ा बैलेंस; प्लेटफॉर्म पर मुंह के बल गिरे दारोगा, अस्पताल में मौत

22 Mar 2026, 10:54:29 AM IST

लव अवेयर में रोड़ा बनी सास की हत्या; बहू ने प्रेमी के साथ गला दबाकर मार डाला, रस्सी से बांधे हाथ-पैर

जांच के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरे दोपहर 2 से 4 बजे के बीच बंद मिले, जिससे पुलिस को शक हुआ। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालने पर किरायेदार राजन शर्मा घर से निकलते हुए दिखाई दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर: लव अवेयर में रोड़ा बनी सास की हत्या; बहू ने प्रेमी के साथ गला दबाकर मार डाला, रस्सी से बांधे हाथ-पैर

22 Mar 2026, 10:45:54 AM IST

मथुरा में गायों की रक्षा के लिए फरसा लेकर निकल पड़ते थे बाबा, कई बार गौ तस्करों से हुआ था टकराव

मथुरा-दिल्ली हाइवे पर शनिवार को ट्रक के टक्कर से फरसा वाले बाबा की मौत हो गई। दरअसल उन्हें गौ तस्करी की सूचना मिली थी। हालांकि इससे पहले भी गौ तस्करों की खबर मिलती थी तो वह अपने साथ फरसा लेकर तुरंत निकल पड़ते थे। कई बार गौ तस्करों से मुठभेड़ भी हुई।

यहां पढ़ें पूरी खबर: मथुरा में गायों की रक्षा के लिए फरसा लेकर निकल पड़ते थे बाबा, कई बार गौ तस्करों से हुआ था टकराव

22 Mar 2026, 10:31:28 AM IST

कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर दो बहनों में विवाद, छोटी ने सल्फास खाकर दे दी जान

मेरठ में कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर दो बहनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि छोटी बहन ने गुस्से में आकर घर में रखी सल्फाज की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यहां पढ़ें पूरी खबर: कुट्टू की पकौड़ी बनाने को लेकर दो बहनों में विवाद, छोटी ने सल्फास खाकर दे दी जान

22 Mar 2026, 10:30:57 AM IST

हिरासत में राजू की मौत: एक और सच आया सामने, मुआवजे के लिए रिश्तेदार नहीं खोज पाई पुलिस

यूपी के आगरा में पुलिस हिरासत में राजू गुप्ता की मौत के मामले में एक और सच उजागर हुआ है। मानवाधिकार आयोग ने नजदीकी रिश्तेदार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए थे। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह लिखकर भेजा कि राजू की मां की मौत हो चुकी है। कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं मिल रहा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: हिरासत में राजू की मौत: एक और सच आया सामने, मुआवजे के लिए रिश्तेदार नहीं खोज पाई पुलिस

22 Mar 2026, 10:30:28 AM IST

ममेरे-फुफेरे भाइयों को कार में उठाकर बनाया बंधक, चार घंटे घुमाकर ऑनलाइन लूटा

यूपी में आगरा के थाना एकता क्षेत्र में रमाडा होटल सर्विस रोड से ममेरे-फुफेरे भाइयों को दबंग कारों में उठाकर ले गए। चार घंटे तक इधर-उधर घुमाया। बेरहमी से पीटा। मोबाइल छीनकर यूपीआई से अपने खाते में 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। स्टांप पेपर पर साइन कराए।

यहां पढ़ें पूरी खबर: ममेरे-फुफेरे भाइयों को कार में उठाकर बनाया बंधक, चार घंटे घुमाकर ऑनलाइन लूटा

22 Mar 2026, 09:58:53 AM IST

मेरठ डबल मर्डर: सीने पर चढ़कर युवक के दिल में घोंप दी तलवार, 1000 रुपये के विवाद ने छीन ली दो जिंदगियां

मेरठ में ग्राम प्रधान के दो छोटे भाइयों की मामूली कहासुनी पर तलवार और छुरी से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्ष में करीब एक घंटे तक लाठी डंडे और धारदार हथियार चले, जिनमें आधा दर्जन लोग भी घायल हो गए। पुलिस जांच में मामला एक हजार रुपये के लेनदेन का सामने आया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: मेरठ डबल मर्डर: सीने पर चढ़कर युवक के दिल में घोंप दी तलवार, 1000 रुपये के विवाद ने छीन ली दो जिंदगियां

22 Mar 2026, 09:49:34 AM IST

पश्चिमी यूपी में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों से 3 करोड़ कैश और 20 करोड़ के गहने बरामद

आयकर विभाग की मेरठ इन्वेस्टिगेशन विंग ने पश्चिमी यूपी के बड़े कारोबारी बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का भंडाफोड़ किया है। 18 मार्च से शुरू हुई इस बड़ी कार्रवाई में विभाग ने 3 करोड़ से अधिक कैश और 20 करोड़ के जेवर बरामद किए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर: पश्चिमी यूपी में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों से 3 करोड़ कैश और 20 करोड़ के गहने बरामद

22 Mar 2026, 09:34:49 AM IST

यूपी में क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दे एक अरब की ठगी, फर्जी खातों से होता था खेल; 4 गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने ऑनलाइन निवेश और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि फर्जी बैंक खातों के जरिए करीब एक अरब रुपये मंगाकर उसी रकम से क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग की और लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर ठगी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर: यूपी में क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दे एक अरब की ठगी, फर्जी खातों से होता था खेल; 4 गिरफ्तार

22 Mar 2026, 09:34:09 AM IST

40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज

यूपी के उन्नाव में अजगैन के चमरौली में हुए चर्चित श्रीकांत हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने ही अपने पति की नशेबाजी और मारपीट से तंग आकर 40 हजार रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई थी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: 40 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने करवाई पति की हत्या, फोन से खुला साजिश का राज

22 Mar 2026, 09:33:44 AM IST

लखनऊ हनीट्रैप कांड, डेटिंग ऐप से फंसाकर युवक को होटल में बुलाया, मारपीट के बाद 35 हजार रुपये भी लूटे

लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप एक युवक से 35 लाख रुपये लूट लिए गए।दरअसल, युवक को होटल में बुलाकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की गई। फिर जबरन अश्लील वीडियो बनाकर उससे 35 हजार रुपये लूट लिए गए।

यहां पढ़ें पूरी खबर: लखनऊ हनीट्रैप कांड, डेटिंग ऐप से फंसाकर युवक को होटल में बुलाया, मारपीट के बाद 35 हजार रुपये भी लूटे

22 Mar 2026, 09:32:15 AM IST

UP Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश से गिरा पारा; 23 मार्च को फिर दस्तक देगा नया विक्षोभ

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश ने यूपी में सर्दी का एहसास करा दिया है। अगले 72 घंटों तक विक्षोभ की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। वहीं, 23 और 26 मार्च को नए विक्षोभ आने से कई राज्यों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर: UP Weather: यूपी के कई जिलों में बारिश से गिरा पारा; 23 मार्च को फिर दस्तक देगा नया विक्षोभ

यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।