यूपी में चार एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा, नई रेट लिस्ट जारी; बाइक, कार, बस, ट्रक का चलना महंगा
यूपी में चार एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया। शासन ने नई वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर प्रथम टोल से अंतिम टोल तक वाहनों के लिए प्रति चक्कर नई दरें लागू कर दी हैं।

UP News: उत्तर प्रदेश केप्रदेश के एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। दुपहिया और चौपहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक के लिए सर्वाधिक टोल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बढ़ाया गया है। शासन ने नई वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर प्रथम टोल से अंतिम टोल तक वाहनों के लिए प्रति चक्कर नई दरें लागू कर दी हैं।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल में पांच रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। अन्य एक्सप्रेसवे पर भी बाइक व कार का सफर महंगा हुआ है। टू व्हीलर/, थ्री व्हीलर, लीगल रिजस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए आगरा-लखनऊ तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 10-10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्क माल वाहन या मिनी बस पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बस या ट्रक पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 50 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15-15 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं भारी निर्माण कार्य मशीनों, बहुघुरीय वाहन (तीन से छह घुरीय) के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 65 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये बढ़ाए गए हैं जबकि इन वाहनों के लिए अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15 रुपये बढ़ाए गए हैं।
इसके अलावा विशाल आकार वाहन (ओवरसाइज्ड व्हेकिल) (सात या अधिक घुरीय) के लिए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 85 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15-15 रुपये तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से लागू नई दरें :
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगल रिजस्टर्ड ट्रैक्टर - 335 रुपये
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन - 675 रुपये
हल्के व्यवसायिक वाहन, हल्क माल वाहन या मिनी बस - 1065 रुपये
बस या ट्रक - 2150 रुपये
भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम), भू-गतिमान उपस्कर (ईएमई) या बहुघुरीय वाहन (एमएवी) (तीन से छह घुरीय) - 3290 रुपये
विशाल आकार वाहन (ओवरसाइज्ड व्हेकिल) (सात या अधिक घुरीय) 4230
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे
- 350 रुपये
- 700 रुपये
- 1105 रुपये
- 2240 रुपये
- 3430 रुपये
- 4400 रुपये
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
- 315 रुपये
- 635 रुपये
- 1000 रुपये
- 2025 रुपये
- 3100 रुपये
- 3980 रुपये
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
- 145 रुपये
- 295 रुपये
- 440 रुपये
- 845 रुपये
- 1345 रुपये
- 1755 रुपये




साइन इन