Blood banks in several districts, including Agra, Prayagraj, and Gorakhpur, have been shut down in UP यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन, बंद कराया गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन, बंद कराया गया

यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन हुआ है। 17 जिलों में कुल 54 रक्त केंद्रों की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 ब्लड बैंकों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।

Thu, 2 April 2026 12:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन, बंद कराया गया

UP News: उत्तर प्रदेश कई जिलों में ब्लड बैंकों पर ऐक्शन हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग प्रदेश में ब्लड बैंकों की जांच को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान चला रहा है। मुख्यालय से गठित अंतर-जनपदीय टीमों ने 17 जिलों में कुल 54 रक्त केंद्रों की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 ब्लड बैंकों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया। इनमें आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर, बरेली सहित अन्य जिले शामिल हैं।

एफएसडीए की जांच टीमों ने आगरा में 21, प्रयागराज में 11, गोरखपुर में 8 और अन्य जिलों अमरोहा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, गोंडा, हाथरस, जालौन, महाराजगंज, संत कबीरनगर, शामली, सीतापुर, उन्नाव व शाहजहांपुर में एक-एक ब्लड बैंक की जांच की। इस दौरान रक्त व उसके घटकों के सुरक्षित तापमान पर भंडारण, मानक के अनुरूप जांच, तकनीकी स्टाफ की उपलब्धता और अभिलेखों का सत्यापन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 जिलों के 187 शहर-कस्बों में योगी सरकार कर रही ये काम, लोगों के लिए बड़ी राहत

आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

जांच में गड़बड़ी मिलने पर आगरा के पांच, गोरखपुर का एक, प्रयागराज के दो, हाथरस व जालौन के एक-एक ब्लड सेंटर पर रक्त संचालन से जुड़ी सभी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी गई। वहीं शेष केंद्रों में पाई गई कमियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। एफएसडीए की आयुक्त डा. रोशन जैकब ने स्पष्ट किया है कि मानकों से खिलवाड़ करने वाले केंद्रों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में संपत्तियों का घर-घर होगा वेरीफिकेशन, जारी हुआ आदेश

इन ब्लड बैंकों पर हुई कार्रवाई

आगरा के इन ब्लड बैंकों के संचालन पर रोक लगाई गई है। आगरा चेरिटेबल ब्लड सेंटर, जय हिंद चेरिटेबल ब्लड सेंटर, लाइफ लाइन चेरिटेबल ब्लड सेंटर, श्री बालाजी चेरिटेबल ब्लड सेंटर, श्री जगदंबा चेरिटेबल ब्लड सेंटर। वहीं गोरखपुर के मानया चेरिटेबल ब्लड सेंटर, प्रयागराज के हरदेव तिवारी चेरिटेबल ब्लड सेंटर व एसजीएस चेरिटेबल ब्लड सेंटर, हाथरस के मां केला देवी चेरिटेबल ब्लड सेंटर और जालौन का दारशी चेरिटेबल ब्लड सेंटर का संचालन भी रोका गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईलेवल मीटिंग में सीएम योगी ने जिलाधिकारियों से मांगी यह रिपोर्ट, कई निर्देश भी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।