UP Deoria CM Yogi Adityanath visit many organization worker SP Leader Awanish Yadav House Arrest युद्ध से तारकोल की कमी, किसी कीमत पर नहीं रूकने देंगे प्रदेश का विकास: योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युद्ध से तारकोल की कमी, किसी कीमत पर नहीं रूकने देंगे प्रदेश का विकास: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के भीमपुर में आयोजित सभा में अमेरिका- ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट के चलते विटूमिन (तारकोल) को लेकर दिक्कत आ रही है, लेकिन हमने यह संकल्प लिया कि किसी भी कीमत पर प्रदेश का विकास रूकने नहीं देंगे।

Fri, 22 May 2026 02:12 PMSrishti Kunj निज संवाददाता, देवरिया
share
युद्ध से तारकोल की कमी, किसी कीमत पर नहीं रूकने देंगे प्रदेश का विकास: योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया के भीमपुर में आयोजित सभा में अमेरिका- ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट के चलते विटूमिन (तारकोल) को लेकर दिक्कत आ रही है, लेकिन हमने यह संकल्प लिया है कि किसी भी कीमत पर प्रदेश का विकास रूकने नहीं देंगे। अधिकारियों को इंटरलाकिंग व सीसी मार्ग के निर्माण का निर्देश दिया है। इससे थोड़ी लागत तो बढ़ेगी, लेकिन एक बार सड़क बनने पर पचास साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने भीमपुर में 655 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित किया। करीब 28 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र भी किया और प्रदेश में रही सपा की सरकार के समय की अराजकता, गुण्डई की याद दिलायी। उन्होंने कहा कि इस समय तेल व रसोई गैस को लेकर दिक्कत आयी है। इसको देखते हुए इंटरलाकिंग व सीसी सड़कों को बनाने का निर्देश दिया है। इससे लागत बढ़ेगी, लेकिन यह सड़कें लंबे समय तक चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में ज्यादा फीस लेने वाले 8 स्कूलों को नोटिस, 5 लाख तक जुर्माने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले कोई यह सोच नहीं सकता था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा। प्रदेश में बहू, बेटियों को शाम को 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर देते थे। योजनाओं का लाभ गरीबों व पात्र लोगों को नहीं मिल पाता था तथा चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था और लोग अपने परिवार का पेट भरते थे। पर 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन को केन्द्र में रखकर कार्य शुरू किया। सरकार ने विकास को गति प्रदान की।

मुख्यमंत्री फोरलेन, सिक्स लेन का जिक्र करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से गति बढ़ी है। गति बढ़ने से विकास तेज हुआ है। नौजवानों को रोजगार के अवसर मिले हैं। महिलाएं स्वालम्बन की ओर बढ़ी हैं तथा अन्नदाता किसान को उसके उत्पादन का उचित मूल्य मिलना शुरू हुआ है। विभिन्न जिलों में मेडिकल कॉलेज बनने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिली हैं। आज लोग उत्तर प्रदेश को सम्मान की दृष्टि से देख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरीज के परिवार को डॉक्टर देंगे 2 करोड़ का मुआवजा, दाईं किडनी खराब थी,निकाली बाईं

यूपी के बाहर जाने पर लोग यूपी के लोगों से आज लोग गले मिल रहे हैं। जिन प्रदेशों के लोगों को हिन्दी नहीं आती है, वहां के लोग हम लोगों को जय श्रीराम से अभिवादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब सुरक्षा, सुशासन, विकास व विरासत के अभिनव प्रयास की देन हैं। सभा को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक डा‌ शलभ मणि त्रिपाठी, सुरेन्द्र चौरसिया, सभाकुंवर, दीपक मिश्र शाका, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह आदि ने संबोधित किया।

सपा व कांग्रेस को राम से था परहेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को राम के नाम से परहेज था। इसलिए अयोध्या में लोगों पर गोलियां चलायी गयी। आज उसी अयोध्या में भगवान राम को दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बन गया है। प्रयागराज, नैमिष्यारण, विन्ध्याचल, वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश व प्रदेश में अच्छी सरकार होती है तो अच्छा कार्य करती है। आज विरासत व विकास यूपी की पहचान बन गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीन पैमाइश से असंतुष्ट युवक टॉवर पर चढ़ा, 7 घंटे बाद अफसरों के सामने गिरकर मौत

वन जिला, वन प्रोडक्ट बन गयी है प्रदेश की पहचान

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की पहचान वन जिला, वन माफिया की थी। जमीनों पर कब्जा आम बात थी। विकास के नाम पर लूट मचा रखी थी। जनता का शोषण हो रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद माफिया मिट्टी में मिल गए। योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है और प्रदेश की पहचान अब वन जिला, वन मेडिकल कॉलेज, वन प्रोडक्ट बन गयी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।