UP council schools timings changed Due to heat, know the new timings यूपी में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, जान लें नई टाइमिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, जान लें नई टाइमिंग

यूपी में गर्मी के चलते परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा एक से 8 तक के परिषदीय स्कूल मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह समय सारणी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है।

Mon, 20 April 2026 08:21 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में गर्मी के चलते कक्षा 8 तक के परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव, जान लें नई टाइमिंग

UP News: यूपी में धूप की तपिश और गर्म हवाओं के बढ़ते असर को देख बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। कक्षा एक से 8 तक के परिषदीय स्कूल मंगलवार से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही संचालित होंगे। यह समय सारणी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जारी की गई है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेश एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 20 अप्रैल को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम आदेश जारी कर दिया है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने अपने 20 अप्रैल के अंक में प्रचंड गर्मी के कारण स्कूलों के समय बदले जाने की खबर प्रमुखता से छापी थी। इसके बाद विद्यालय में पठन-पाठन के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर के 12.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। प्रार्थना सभा/योगाभ्यास सुबह 7.30 बजे से 7.40 बजे तक और मध्यावकाश सुबह 10.00 बजे से 10.15 बजे तक रहेगा। इसी को संज्ञान में लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। अभी तक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए शहरी क्षेत्र में सड़क बनाने का मानक बदलने जा रही योगी सरकार, जानें क्या करेगी
ये भी पढ़ें:UP में भीषण गर्मी पर योगी अलर्ट, लोगों से की खास अपील, हीट वेव को लेकर क्या बोले
ये भी पढ़ें:योगी सरकार काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाट के पास लगाएगी डिजिटल लगेज लॉकर

इसके पहले भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक और जागरूकता से भरपूर संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने जहां मौसम के बदलते चक्र और उसके प्रभावों पर चिंता जताई, वहीं सरकार की तैयारियों और नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे मौसम का एक निश्चति चक्र होता है, वैसे ही फसलों का भी चक्र चलता है। रबी की फसलों की कटाई पूरी हो चुकी है और नई फसल के साथ मौसमी फल लोगों के जीवन में स्वाद और ताजगी ला रहे हैं। लेकिन यदि मौसम का संतुलन बिगड़ता है, तो बाढ़, सूखा, अकाल और महामारी जैसी आपदाएं मानव जीवन के लिए संकट बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ता तापमान हमें सतर्क रहने और अपनी तैयारियां मजबूत करने का संकेत देता है। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन अनमोल है और इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ठंड की तरह ही भीषण गर्मी से बचाव के व्यापक इंतजाम किए हैं। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चति की गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।