UP chandauli Woman Killed Husband with help of her brothe in law to hide her extra marital affair पति को झूठे केस में फंसाने की कोशिश, नहीं मिली कामयाबी तो ननदोई संग मिलकर की हत्या और फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति को झूठे केस में फंसाने की कोशिश, नहीं मिली कामयाबी तो ननदोई संग मिलकर की हत्या और फिर...

यूपी के चंदौली में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। अपने अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने पहले तो युवक को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो दोनों ने अपने आप को बचाने के लिए उसे मौते के घाट उतार दिया।

Thu, 9 April 2026 11:52 AMSrishti Kunj संवाददाता, चंदौली
share
पति को झूठे केस में फंसाने की कोशिश, नहीं मिली कामयाबी तो ननदोई संग मिलकर की हत्या और फिर...

यूपी के चंदौली में एक पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। अपने अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला का प्रेमी उसका ननदोई ही था। दोनों ने पहले तो युवक को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो दोनों ने अपने आप को बचाने के लिए उसे मौते के घाट उतार दिया। यहां तक की उसकी मौत को आत्महत्या भी दिखाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहजा गांव निवासी राजवंश बियार की हत्या उसकी पत्नी ने ननदोई के साथ मिलकर की थी।

दोनों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया था। यह खुलासा बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी आकाश पटेल ने किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बीते एक मार्च खुरुहजा निवासी हीरा बियार ने बबुरी थाने के तहरीर दी थी कि उसके भतीजे राजवंश बियार ने अपनी भूमि रामगढ़ निवासी रविन्द्र यादव के पास गिरवी रखी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News Live: नक्शा पास करवाना महंगा, मेरठ सेंट्रल मार्केट केस में सुनवाई आज

भूमि वापस लेने जाने पर रविन्द्र यादव ने उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर राजवंश ने आत्महत्या कर ली । लेकिन पुलिस टीम की जांच और साक्ष्य के आधार पर मामला हत्या का निकला। उन्होंने बताया कि हिरासत में पूछताछ के दौरान राजवंश के बहनोई रामजनम और पत्नी रामदुलारी ने जुर्म कबूल कर लिया।

दोनों ने बताया कि घटना वाले दिन रामजनम उसके घर आया था। भोजन करने के दौरान राजवंश एवं रामजनम में विवाद हुआ। इसके बार रामजनम चला गया। रात लगभग 12 बजे वह दोबारा घर आया। इस दौरान राजवंश ने उसे पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके बाद राम दुलारी और रामजनम ने रस्सी से गला कसकर राजवंश की हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रस्सी के सहारे फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र; हार के डर से मानदेय बढ़ाया, बोले- अखिलेश

इस दौरान पुलिस के तरफ से पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों की ओर से पूर्व नियोजित रूप से रविन्द्र यादव को झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई गई थी। ताकि आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। पुलिस टीम में बबुरी थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्र अन्य मौजूद रहे। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ: स्वास्थ्य सेवाओं में जिंदगी का हिस्सा बनने लगा एआई
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।