Shikshamitras will be made BJP SIR on every seat Akhilesh yadav said honorarium increased due to fear of defeat हर सीट पर भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र; हार के डर से मानदेय बढ़ाया, बोले- अखिलेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हर सीट पर भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र; हार के डर से मानदेय बढ़ाया, बोले- अखिलेश

यूपी में शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिखावटी करार दिया है। उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हर सीट पर शिक्षामित्र भाजपा का SIR कर देंगे। भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण शिक्षकमित्रों को वर्षों से हर महीने 22 हजार का नुकसान उठाना पड़ा है।

Thu, 9 April 2026 11:30 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
हर सीट पर भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र; हार के डर से मानदेय बढ़ाया, बोले- अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय को लेकर योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए एक खुला पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने मौजूदा फैसले पर सवाल उठाए और अपनी सरकार के समय की तुलना भी की। हाल ही में योगी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी अप्रैल महीने से लागू करने की बात कही गई है। सरकार के इस फैसले को लेकर जहां कुछ वर्गों में संतोष दिखा, वहीं विपक्ष ने इसे अपर्याप्त बताते हुए आलोचना की है।

अखिलेश यादव ने अपने पत्र में लिखा कि प्रिय शिक्षामित्रों, हमारे समय में आपको 40,000 रुपए तक का मानदेय मिलता था। 9 साल की प्रताड़ना के बाद भाजपा सरकार ने डर के कारण अब महज 18,000 रुपए बढ़ाए हैं, वह भी एहसान जताते हुए। अखिलेश ने सरकार से पिछले वर्षों का बकाया देने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को हर महीने लगभग 22,000 रुपए का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई होनी चाहिए।

भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने सियासी संदेश देते हुए कहा कि हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट काटकर शिक्षामित्र भाजपा का SIR कर देंगे। इस SIR में ‘S’ को ‘शिक्षामित्र’ पढ़ा-समझा जाए। जब हर विधानसभा में भाजपा के 22000 वोट घट जाएंगे तो भाजपा हारकर कहां मुंह छिपाएगी? पीडीए सरकार आने पर शिक्षामित्रों के मान-सम्मान-मानदेय सब में वृद्धि होगी। शिक्षा की दुश्मन भाजपा से शिक्षामित्र कोई उम्मीद न करें। शिक्षामित्र कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश का ल्यारी राज vs धुरंधर CM योगी! UP में पोस्टर वॉर,अमेठी में लगे होर्डिंग
ये भी पढ़ें:UP में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण कई शिक्षामित्रों को गंभीर मानसिक और आर्थिक संकट झेलना पड़ा, यहां तक कि कुछ ने अपनी जान तक गंवा दी. सपा ने भविष्य में उनके परिवारों के सहयोग का भरोसा भी दिलाया

10 हजार से 18 हजार किया मानदेय

आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर मुहर लगाते हुए प्रदेश कैबिनेट ने बीते मंगलवार को शिक्षामित्रों, अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। शिक्षा मित्रों को अब दस हजार की जगह 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों को नौ की जगह 17 हजार रुपये मिलेंगे। इस निर्णय से प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षा मित्रों, करीब 25 हजार अनुदेशकों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे सरकार पर 1475.27 करोड़ से अधिक का भार आएगा। बढ़ा मानदेय अप्रैल से लागू हो जाएगा। बढ़ा मानदेय वर्ष में 11 माह के लिए देय होगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और मई में दिए जाने वाले भुगतान में यह वृद्धि शामिल होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।