UP News Live: रायबरेली में बीती रात आंधी-पानी ने एक बार फिर से तबाही मचाई हैं। ओलावृष्टि की मार पड़ीं। कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरें, लगभग 40 पोल टूट गयें हैं। हरचंदपुर और रहवां विद्युत उपकेंद्र में पांच फीडर में 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित बनी हैं। बिजली के लिए ग्रामीणों में हहाकार मचा है। अयोध्या में एक महिला का शव ट्रैक पर मिला है। पुलिस ने घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला बताया है। महिला पांच बच्चों की मां है। वहीं दूसरी ओर यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। शासन ने 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। कई जिलों में एएसपी भी बदले गए हैं।
9 Apr 2026, 11:55:05 PM IST
आजमगढ़ की अतरौलिया सीट को लेकर राजभर-निषाद आमने सामने
आजमगढ़ जिले की अतरौलिया विधानसभा सीट को लेकर भाजपा के दो सहयोगी दल आमने-सामने आ गए हैं। इस सीट को लेकर सुभासपा और निषाद पार्टी में अभी से खींचतान शुरू हो गई है। हुआ यह कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मगर निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद को राजभर के इस ऐलान से ऐतराज है।
आजमगढ़ की सभी 10 सीटों पर राजभर का ऐलान, संजय निषाद ने जताया एतराज, इस सीट पर ठोंका दावा
9 Apr 2026, 06:55:10 PM IST
यूपी में बड़े पैमाने पर एएसपी व डीएसपी के तबादले
यूपी सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) व पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यूपी में आईपीएस के बाद 35 पीपीएस अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
9 Apr 2026, 05:49:38 PM IST
यूपी में 12 आईपीएस का तबादला
यूपी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। शासन ने 12 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें तीन अपर पुलिस अधीक्षक, चार सहायक पुलिस अधीक्षक और पांच सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात थे। अचानक हुए इस तबादले से विभाग में हड़कंप मचा है।
यूपी में 12 आईपीएस का तबादला, कई जिलों के एएसपी बदले
9 Apr 2026, 05:45:52 PM IST
कानपुर का रठि गांव बना जामताड़ा; 12वीं फेल लड़के लगा रहे लाखों का चूना
जामताड़ा की तरह कानपुर के रेउना का रठि गांव पूरे जिले में साइबर ठगी के लिए मशहूर है। करीब एक दशक से यहां युवाओं की एक बड़ी टीम सक्रिय है जो सुबह से ही इस काम में जुट जाती है। चेहरे से साधारण दिखने वाले शातिर बड़े-अधिकारियों और व्यापारियों को बातों में फंसा कर लाखों रुपये पार कर देते हैं। ठगी के खेल में युवाओं ने यहां करोड़ो रुपये कमाये हैं। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस की कार्रवाई नगण्य रही है। पहली बार यहां कार्रवाई हुई है। । रेउना के रठि गांव में पिछले एक दशक से मिनी जामताड़ा फलफूल रहा है। इस गांव के 12वीं फेल लड़कों ने अब तक देशभर के 4000 से ज्यादा लाोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया। और लाखों रुपए का चूना लगा चुके हैं।
9 Apr 2026, 05:00:08 PM IST
तीन दिन तक घर में सड़ती रही लाश, परिजन बोले- लगा चूहा मर गया
कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में एक दो मंजिला मकान में बने कमरे में 45 वर्षीय युवक की लाश तीन दिन तक सड़ती रही और परिवार को इसकी भनक नहीं लगी। दुर्गंध उठने पर परिवारीजनों ने पहले सोचा कि कहीं चूहा मर गया, फिर अगले दिन एक कमरे से ज्यादा तेज बदबू आने पर अनहोनी की आशंका को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ देखा तो युवक की लाश फर्श पर पड़ी थी। महेश्वरी मोहाल में बब्बन लाल गुप्ता का दो मंजिला मकान है। उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का 45 वर्षीय अविवाहित बेटा जगदीश गुप्ता उर्फ जुगनू द्वितीय मंजिल में बने एक कमरे में रहता था।
9 Apr 2026, 04:57:55 PM IST
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने गैंगस्टर पति की हत्या की
हमीरपुर फॉरेस्ट कांड के मुख्य आरोपित हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर आशीष कुमार शर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। घटना के बाद कानपुर की चकेरी पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद आरोपित पत्नी तक पहुंची। वहीं हत्या में शामिल महिला का प्रेमी सबलू खान उर्फ शफात फरार चल रहा है। पत्नी के अनुसार पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने वारदात को अंजाम दिया था। हिस्ट्रीशीटर आशीष शर्मा उर्फ कन्हैया को हमीरपुर पुलिस ने जिलाबदर किया था। वह श्याम नगर में किराये में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।
9 Apr 2026, 04:56:07 PM IST
गाय को अनोखी विदाई; ढोल-नगाड़ों के साथ निकली अंतिम यात्रा
बागपत जिले के गांव मुकुंदपुर में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला। 24 वर्ष तक परिवार का हिस्सा रही गाय (गौरी) की अंतिम यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई। ढोल-नगाडों की गूंज, पुष्प वर्षा और नम आंखों के बीच गौरी को अंतिम विदाई दी गई। परिवार के मुखिया देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने गाय पाल रखी थी। परिजनों ने प्यार से उसका नाम गौरी रखा हुआ था। उनके परिवार के लिए सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि मां के समान थी। गौरी की अंतिम यात्रा को खास तौर पर सजाया गया था। फूलों और गुब्बारों से सजी अर्थी के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई और ग्रामीणों ने रास्ते भर पुष्प वर्षा कर उसे श्रद्धांजलि दी।
9 Apr 2026, 03:47:10 PM IST
बुनकर भाई-बहनों का सम्मान और समृद्धि, यूपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुनकर भाई-बहनों की आय में वृद्धि, सम्मान और आजीविका की स्थिरता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बुनकर भाई-बहनों का सम्मान और समृद्धि: सीएम योगी
9 Apr 2026, 02:52:28 PM IST
शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, दांतों से चबाई पत्नी की नाक
पीलीभीत में शराब के रुपये न मिलने पर एक पति हैवान बन गई। उसने पत्नी से मारपीट की। इसके बाद पति ने अपने दांतों से पत्नी की नाक को काटकर अलग कर दिया। खून से लथपथ पत्नी तड़पती रही और पति मौके से भाग निकला। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
शराब के लिए रुपये न देने पर हैवान बना पति, दांतों से काटकर अलग की पत्नी की नाक
9 Apr 2026, 02:12:51 PM IST
शराब की 31 नई दुकानों के लिए 1604 आवेदन
अमेठी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नवसृजित 31 शराब दुकानों के आवंटन को लेकर आवेदन प्रक्रिया में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। कुल 1604 आवेदकों ने इन दुकानों के लिए आवेदन किया है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आवंटन प्रक्रिया का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। डीएम ने बताया कि सभी दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है।जिससे कि निष्पक्षता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके।
9 Apr 2026, 02:12:34 PM IST
पारिवारिक कलह मे पांच बच्चों की माँ ट्रेन के सामने कूदी हुई मौत
अयोध्या के थाना महाराजगंज क्षेत्र के अलना भारी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह भोर मे ही रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे महाराजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पहुंचे जांच शुरू की। मृतका की पहचान पार्वती पाल (48) पत्नी कृष्ण कुमार पाल, निवासी तार गोहान के रूप में हुई। वह सुबह घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह को लेकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना से कुछ देर रेल यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
9 Apr 2026, 01:49:26 PM IST
आरेडिका में कर्मयोगी मिशन के तहत साधना सप्ताह संपन्न, रेलवे के भविष्य पर चर्चा
रायबरेली में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में कर्मयोगी मिशन के तहत 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित साधना सप्ताह का सफल समापन हो गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक विवेक खरे के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आरेडिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सप्ताह के समापन पर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य अभिकल्प अभियंता कुलदीप सिंह ने भारतीय रेलवे की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेलवे की कुल आय का 64.4 प्रतिशत हिस्सा मालभाड़े से, 28.4 प्रतिशत यात्री किराए से तथा 7.2 प्रतिशत अन्य स्रोतों से प्राप्त होता है।
9 Apr 2026, 01:48:53 PM IST
इटियाथोक मुख्य चौराहे के पास डंप होता कूड़ा, बदबू से राहगीर
गोंडा में सरकार साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए करोड़ो रुपए का बजट जारी करती है। बजट का जमकर बंदरबाट होता है। इसलिए लोगों को जरूर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इटियाथोक मुख्य चौराहे के धर्मशाला के सामने कस्बे के कूड़े को यही डंप किया जाता है। कस्बे में सफाई कर्मी की तैनाती और न ही कस्बे से दूर कूड़े को डंप की व्यवस्था ग्राम सभा के पास है।
कूड़ा भंडारण स्थल से निकलने वाली जहरीली गैस और दुर्गंध ने आसपास के लोगों का जीना दूभर कर दिया है। कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू और हानिकारक गैसों के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में खांसी, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।
9 Apr 2026, 01:42:55 PM IST
डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर भीषण जाम: गड्ढे में फंसा गिट्टी लदा ट्रक, राहगीर बेहाल
रायबरेली में डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर गंगा पुल पार करते ही हुसैनगंज की तरफ सड़क की बदहाली ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। बीती रात से सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढे में एक गिट्टी लदा ट्रक फंस जाने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी गैर जनपदों के अधिकारी इस भीषण समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जाम की समस्या अब तो दोनों जनपदों के लिए नासुर बन चुकी है ।इतना ही नहीं डलमऊ रायबरेली मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है सड़क की दोनो की पटरियों की खुदाई चौदह मील तक हो गई है। ऐसी स्थिति मे आये दिन मुराई बाग चौराहे पर जाम लगा रहता है।
9 Apr 2026, 01:42:00 PM IST
सपा में शामिल पूर्व चेयरमैन कमर हयात का हुआ स्वागत
अम्बेडकरनगर की जलालपुर तहसील क्षेत्र के मछली गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता कमर हयात अंसारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंजूर अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं अंग वस्त्र के साथ उनका अभिनंदन किया।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार सम्मनपुर क्षेत्र पहुंचे कमर हयात अंसारी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
9 Apr 2026, 01:40:52 PM IST
गौरीगंज स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर सुविधाओं का टोटा
अमेठी के गौरीगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में सबसे बड़ी समस्या छांव की व्यवस्था न होना है, जिससे यात्री धूप में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
प्लेटफार्म पर न तो पर्याप्त शेड है और न ही बैठने की समुचित व्यवस्था। ट्रेन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे तेज धूप में खड़े रहने को विवश हैं। कई बार यात्री प्लेटफार्म के किनारे या इधर-उधर छांव की तलाश में घूमते नजर आते हैं, जिससे असुविधा के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
9 Apr 2026, 01:33:13 PM IST
आंधी-पानी ने फिर मचाई तबाही, नीम का पुराना पेड़ धराशायी, 40 पोल टूटे
रायबरेली क्षेत्र में बीती रात आंधी-पानी ने एक बार फिर से तबाही मचाई हैं। ओलावृष्टि की मार पड़ीं। कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिरें, लगभग 40 पोल टूट गयें हैं। हरचंदपुर और रहवां विद्युत उपकेंद्र में पांच फीडर में 12 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित बनी हैं। बिजली के लिए ग्रामीणों में हहाकार मचा है। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। मौसम के बदले मिजाज में किसानों के चेहरे की रंगत उड़ाकर रख दी है। जानवरों के चारा पानी का अलग से संकट पैदा हो गया हैं। एक गांव में पेड़ गिरने से कई लोग बाल बाल बचे।
9 Apr 2026, 01:32:19 PM IST
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
सीतापुर के रामकोट स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के मुताबिक काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस न आने पर घायलों को ई- रिक्शा से अस्पताल भेजवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।
रामकोट स्थित हाइवे पर बुधवार को तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वह काशीराम कॉलोनी के पास पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई।
9 Apr 2026, 01:29:44 PM IST
ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक युवक की हुई मौत
अयोध्या में तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गुरौली में बुधवार की शाम तालाब की ट्रैक्टर से जुताई कर बाहर निकल रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। जिसके नीचे दबकर चालक राकेश कुमार चौरसिया 26 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया ।आनन फ़ानन में उसे इलाज के लिये परिजन जिला अस्पताल ले गये। इलाज के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
9 Apr 2026, 01:23:11 PM IST
बीकापुर में थ्रेसर बना जानलेवा, साड़ी फंसने से महिला गंभीर
अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के तारडीह मजरे देवा पट्टी गांव में गेहूं की दवई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सरोज (45) पत्नी स्वर्गीय सत्य नारायण बुधवार की देर शाम खेत में गेहूं बटोरने का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी अचानक थ्रेसर मशीन के झरने में फंस गई, जिससे वह मशीन की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास काम कर रहे मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला बुरी तरह फंस चुकी थी।
9 Apr 2026, 01:21:08 PM IST
बुकिंग 920, सिलेंडर आया 150 , एजेंसी पर मारा मारी
श्रावस्ती में विकास खंड गिलौला के अजय भारत गैस एजेंसी तुलसीपुर में 920 उपभोक्ताओं ने आन लाइन बुकिंग कराया था। लेकिन गुरुवार को एजेंसी को कुल 150 सिलेंडर आया । इससे एजेंसी पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। एजेंसी संचालक ने सिलेंडरों की लाइन लगवा दी। इससे लाइन लंबी हो गई और पुलिस के सहयोग से वितरित कराना शुरू किया।
लेकिन पहले सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं में आपाधापी मची रही। एक उपभोक्ता राम सुहावन ने बताया कि तीन दिन से सिलेंडर के लिए आ रहा हूं। दो दिन बताया गया कि सिलेंडर नहीं है। आज एजेंसी पर भारी भीड़ जमा हो गई है। लाइन में लगे हैं लेकिन सिलेंडर मिलने की उम्मीद नहीं है।
9 Apr 2026, 01:20:33 PM IST
ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जली
गोंडा में इटियाथोक थाना क्षेत्र के कुलमुनपुरवा गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। ट्रांसफार्मर से उठीं चिंगारियां नीचे गिरने लगीं, जिससे पास में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की झाड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया और वे जलकर राख हो गईं।
9 Apr 2026, 01:15:42 PM IST
पुरानी रंजिश में वृद्ध को पीटा, उपचार के दौरान मौत
सुलतानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के उस्कामऊ गांव में आपसी विवाद के चलते विरोधियों ने एक बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा। गंभीरावस्था में बुजुर्ग को उपचार के लिए अयोध्या स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार की देर रात को उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने इस संबंध में हलियापुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
9 Apr 2026, 01:15:26 PM IST
रेप पीड़िता युवती को आरोपी ने घर में घुसकर डंडे से पीटा
बहराइच एक युवती के साथ जनवरी के अंतिम सप्ताह में घर में अकेले पाकर गांव के ही युवक ने रेप की वारदात की थी। इस मामले को हरदी एसओ ने गंभीरता सै लेकर एफआईआर दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जमानत पर रिहा आरोपी ने घर में घुसकर डंडे से रेप पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर मुकदमा में सुलह को धमकाया है।
हरदी थाने के एक गांव निवासिनी युवती 29 जनवरी को घर में अकेली थी। उसके घर में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर रेप पीड़िता की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर धमकाया कि उसका पति अंधा है। वह उसका कुछ नही बिगाड़ पाएगा। अगर दर्ज एफआईआर में सुलह नही लगाई तो उसे जान से मार डालेगा। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर आरोपी के विरूद्ध घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट,धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
9 Apr 2026, 01:14:21 PM IST
1.35 घंटे णमोकार महामंत्र से जैन मंदिर में बिखरी आध्यात्मिक छटा
फतेहपुर में विश्व णमोकार दिवस पर गुरुवार को नगर के श्रीपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने एक घंटा 35 मिनट तक णमोकार महामंत्र का सामूहिक पाठ किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व नन्हें श्रद्धालु भी शामिल हुए। जैन समाज के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में पवित्र मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम दिखा। मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहा।
9 Apr 2026, 01:10:03 PM IST
कुसुम गैस सर्विस के प्रोपराईटर, गोदाम कीपर व मैनेजर पर होगी एफआईआर
अयोध्या में पूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार ने उसरु रायबरेली रोड स्थित कुसुम इण्डेन गैस सर्विस के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक को 148 भरे व 30 खाली सिलेण्डर कम मिले। जिसके बाद गैस सर्विस के प्रोपराइटर अवधेश कुमार, कीपर विजय कुमार व मैनेजर पंकज के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत करने के लिए उन्होंने कोतवाली नगर में तहरीर दिया है।
पूर्ति निरीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दिए गये निदेश के अनुपालन में कुसुम गैस सर्विस के गोदाम उसरु का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान जांच के दौरान गोदाम पर दो अग्निशमन यंत्र पाए गए, जिनके देखे जाने पर वैधता 10 नवम्बर 2025 को समाप्त हो चुकी है, जिसके संबंध में पूछे जाने पर मैनेजर कोई उत्तर अपने बयान में प्रस्तुत नहीं किया गया।
9 Apr 2026, 01:09:44 PM IST
पेशी से लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
बाराबंकी में पेशी से लौट रहा एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग के घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए कोतवाली पहुंचे तो उसे जिला अस्पताल में अज्ञात बुजुर्ग के भर्ती होने की जानकारी मिली। परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
9 Apr 2026, 01:09:19 PM IST
अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया तीन तलाक
बाराबंकी में मसौली थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मसौली थाना क्षेत्र की रहने वाली फरहीन बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 13 अप्रैल 2025 को जैदपुर थाना क्षेत्र के वसीनगर निवासी चांद बाबू के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष द्वारा सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि पति चांद बाबू, ससुर वकील, सास कमर जहां, जेठ सलमान, ननद सना व आसना आए दिन दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
9 Apr 2026, 01:08:59 PM IST
पति से छुटकारा पाने को मां ने 2 साल की बेटी को नाले में डुबोकर मारा
आगरा में एक मां ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी को गुस्से में नाले में फेंका और पिर उसी में डुबोकर उसे मार दिया। इसके बाद बाहर निकालकर सिर पत्थर से कुचल दिया। बेटी के रोने से मां इतनी नाराज हो गई की बेटी की हत्या कर दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 2 साल की बेटी को नाले में डुबोकर मार डाला, फिर पत्थर से सिर कुचला; आगरा में मां की निर्ममता
9 Apr 2026, 12:11:52 PM IST
महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर ठगे साढ़े 14 लाख
बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर महाविद्यालय की एक शिक्षिका ने अपने साथी के साथ मिल कर करीब साढ़े 14 लाख रुपये हड़प लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर दामोदर निवासी आलोक पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक महाविद्यालय में प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाविद्यालय की एक महिला अध्यापक व उसके साथी पर ब्लैकमेल किये जाने का आरोप लगाया है। बताया कि महिला अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 14 लाख 39 हजार 200 रुपये वसूल लिये हैं।
9 Apr 2026, 12:02:25 PM IST
गर्लफ्रेंड का परिवार शादी को नहीं माना तो रचा ये ड्रामा, खुला राज
एक युवक ने से शादी नहीं होने पर खुद के अपहरण का ड्रामा रच दिया। इसके चलते युवक अपनी प्रेमिका के परिवार को फंसाने की साजिश रच रहा था। हालांकि ये राज खुल गया। बताया जा रहा है कि युवती का परिवार लव मैरिज के लिए तैयार नहीं था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर खुद के अपहरण का ड्रामा; प्रेमिका की फैमिली को फंसाने की साजिश, ऐसे खुला राज
9 Apr 2026, 11:53:26 AM IST
जानलेवा हमले के मामले में चार माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के दरियाबाद थाना के ग्राम कुशफर में एक तालाब पट्टा धारक पर विपक्षी ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे पकड़कर लात-घूंसों और असलहे के बट से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना थाना दरियाबाद में दी, लेकिन न तो उसका मेडिकल कराया गया और न ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
9 Apr 2026, 11:52:25 AM IST
गुजरात से यूपी लाकर महिला की हत्या, बेटे का शव फूंका
झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुजरात से प्रेमिका और उसके मासूम बच्चे को झांसी लाकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला जबकि बच्चे को भूसे के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया। बच्चे की हड्डियां बरामद हुई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे का जलाया शव
9 Apr 2026, 11:42:21 AM IST
अयोध्या में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना से 86 हजार से अधिक माताओं को लाभ
उत्तर प्रदेश सरकार पिछले नौ साल के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक स्तर पर सुधार व जनता की अपेक्षाओं के पूरा होने का दावा किया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अयोध्या जनपद की उपलब्धियों का आंकड़ा भी जारी किया है। इनमें पिछले नौ साल में स्वास्थ्य सेवाओं को काफी बेहतर होने की बात कही गयी है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि दूरदराज के गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधाएं अब आम लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य का मजबूत आधार बन गई हैं। आयुष्मान भारत मिशन के अंतर्गत किए गए इन प्रयासों से जनपद में चिकित्सा पहुंच आसान हुई है, इंतजार की अवधि घटी है और इलाज की गुणवत्ता में सुधार आया है।
9 Apr 2026, 11:41:52 AM IST
सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट में 44 भवनों को सील किया गया है। इसके विरोध में व्यापारियों ने आज मेरठ बंद का आह्वान किया। वहीं, इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होनी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सेंट्रल मार्केट में सीलींग के विरोध में मेरठ बंद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
9 Apr 2026, 11:39:48 AM IST
रामनगरी में पर्यटन को लगे पंख,अर्थव्यवस्था की ऊंची उड़ान
रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से पर्यटन उद्योग को पंख लग चुके हैं। लगातार हो रही श्रद्धालुओं की आमद से अर्थव्यवस्था ने ऊंची छलांग लगाई है। पर्यटन से जुड़े क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय लोगों के दिन अब बदल चुके हैं। होटल रेस्टोरेंट होमस्टे एवं ट्रेवल से जुड़े लोगों के आमदनी में भरपूर इजाफा हुआ है। पूजा सामग्री प्रसाद समेत अन्य धार्मिक वस्तुओं से जुड़े कारोबारी भी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
केवल 2025 की बात करें तो अयोध्या में 29 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन धरती पर आकर अपनी हाजिरी लगाई। अभी बीते रामनवमी पर्व की ही बात करें तो अयोध्या में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राम मंदिर सेम टी विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया।
9 Apr 2026, 11:39:27 AM IST
योगी सरकार की नई मॉडल नियमावली से यूपी में नक्शा पास कराना होगा महंगा
यूपी में अब नक्शा पास कराना महंगा होगा। राज्य की योगी सरकार एक नई मॉडल नियमावली ला रही है जिसे जिला पंचायतों को सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि के मकसद से लाया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में नक्शा पास कराना होगा महंगा, योगी सरकार लाने जा रही है नई मॉडल नियमावली
9 Apr 2026, 11:37:46 AM IST
लकड़ी माफियाओं से साठ गांठ में संलिप्तता पर सिपाही निलंबित
श्रावस्ती जिले में एसपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पेड़ो के अवैध कटान में लकड़ी माफियाओं संग साठ गांठ में संलिप्त एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ संबंधित सिपाही के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।
सिरसिया थाने में तैनात आरक्षी प्रदीप तिवारी को एसपी राहुल भाटी ने कदाचार के आरोप में पद से निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में अवैधरूप से पेड़ की कटान में प्रदीप तिवारी की लकड़ी माफियाओं के साथ मिली भगत में संलिप्त होना पाया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता व कदाचार का आरोपी मानते हुए व पुलिस की छवि धूमिल करने का दोषी पाते हुए सिपाही प्रदीप तिवारी को निलंबित कर दिया।
9 Apr 2026, 10:55:33 AM IST
UP SIR: कल जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
यूपी में एसआईआर के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाता सूची को त्रुटिहीन और पारदर्शी बनाने के लिए विभाग जुटा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP में 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट, SIR के बाद तैयारियां पूरी
9 Apr 2026, 10:52:52 AM IST
नौ दिन पूर्व महिला की मौत के मामले में झोलाछाप पर एफआईआर
बहराइच जिले के हरदी थाने के जोत चांदपारा में 31 मार्च को एक महिला को झोलाछाप ने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगा दिए थे। युवती की मौत हो गई थी। पीड़िता के ससुर ने इस मामले में फरार झोलाछाप को नामजद कर संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। महिला पेट दर्द और दसत की शिकायत के बाद झोलाछाप के झांसे में फंस गई थी।
हरदी थाने के जोत चांदपारा निवासनी मीरा देवी (37) पुत्र पप्पू को 31 मार्च की सुबह पेट में बेतहाशा दर्द उठा। दो बार दस्त की शिकायत हुई थी। जिस पर परसोहना के पांडेयपुरवा निवासी झोलाछाप शैलेन्द्र पांडेय को बुलाए जाने पर उसने ताबड़तोड़ तीन इंजेक्शन लगाए। जिस पर उसकी हालत में सुधार के बजाय हालत बेहद बिगड़ने लगी।