up best investment state cm yogi nivesh mitra 3 launch industrial growth connectivity यूपी आज देश का सबसे बेहतर निवेश प्रदेश, सीएम योगी बोले- नौ साल पहले देखा सपना पूरा हो रहा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी आज देश का सबसे बेहतर निवेश प्रदेश, सीएम योगी बोले- नौ साल पहले देखा सपना पूरा हो रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'निवेश मित्र 3.0' लॉन्च करते हुए कहा कि यूपी अब निवेशकों की पहली पसंद है। उन्होंने माफियाओं के खात्मे, बेहतर कनेक्टिविटी (एक्सप्रेस-वे/एयरपोर्ट) और 75 हजार एकड़ लैंड बैंक का हवाला देते हुए बताया कि कैसे 9 साल पहले देखा गया सपना अब हकीकत बन गया है।

Tue, 24 March 2026 12:53 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी आज देश का सबसे बेहतर निवेश प्रदेश, सीएम योगी बोले- नौ साल पहले देखा सपना पूरा हो रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 'निवेश मित्र 3.0' पोर्टल का शुभारंभ करते हुए उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि नौ वर्ष पहले उत्तर प्रदेश को लेकर जो सपना देखा गया था, वह आज धरातल पर उतर रहा है। सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज उत्तर प्रदेश न केवल देश का 'फूड बास्केट' है, बल्कि औद्योगिक निवेश के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य (डेस्टिनेशन) बन चुका है।

माफिया राज का अंत और जीरो टॉलरेंस की नीति

पुराने दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "पहले जब हम निवेश की बात करते थे, तो निवेशक ठहाके लगाकर हंसते थे। प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। माफिया नेताओं के गुर्गे बनकर समानांतर सरकार चलाते थे और कोई भी सुरक्षित नहीं था।" उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। आज अपराधी चाहे कोई भी हो, अगर वह दुस्साहस करता है, तो उसका 'यमराज' के घर का टिकट कट जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में प्लग एंड प्ले की सुविधा, निजी बिजनेस पार्क को योगी कैबिनेट की मंजूरी

एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट का जाल

कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई प्रगति का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि 2017 से पहले यूपी में केवल 'डेढ़' एक्सप्रेस-वे था। आज देश के कुल एक्सप्रेस-वे का 55 प्रतिशत हिस्सा अकेले यूपी में है, जो गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद 60 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने कहा, "पहले यूपी में मात्र ढाई एयरपोर्ट संचालित थे। वाराणसी, लखनऊ के अलावा गोरखपुर और आगरा में नाम का ही एयरपोर्ट था। वहां कभी-कभार उड़ानें आती थीं। आज हमारे पास 16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं, और जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जल्द शुरू होने वाला है।"

निवेशकों के लिए रेड कार्पेट: 75 हजार एकड़ का लैंड बैंक

सीएम योगी ने बताया कि सरकार के पास आज 75 हजार एकड़ का विशाल 'लैंड बैंक' उपलब्ध है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए आज 85 कंपनियों को 'लेटर ऑफ कम्फर्ट' (LoC) जारी किए गए और 2,781 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि (Incentive) का वितरण हुआ। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के पांच वर्षों में मात्र 16 LoC जारी हुए थे, जबकि हमारी सरकार ने अब तक 3,367 LoC जारी किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली होगी सस्ती, 'नवयुग योजना' से चमकेंगे छोटे शहर, योगी कैबिनेट का फैसला

आधी रात को भी उद्यमियों की सुरक्षा की चिंता

मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, अगर रात के 12 बजे भी जानकारी मिलती है कि किसी उद्योग में कोई 'गुर्गा' अड़ंगा लगा रहा है, तो मैं तुरंत डीएम-एसपी को फोन करके उन्हें जगाता हूं और निर्देश देता हूं कि ऐसे तत्वों को प्रदेश की सीमा के बाहर खदेड़ कर आओ।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट की किसानों को सौगात; गेहूं के MSP संग उतराई-सफाई का पैसा भी मिलेगा

बुंदेलखंड और गोरखपुर में औद्योगिक क्रांति

सीएम ने खुशी जताई कि अब निवेश केवल एनसीआर तक सीमित नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में भी उद्योग लग रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक उद्यमी जब निवेश करता है, तो वह सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का प्रबंध करता है। आज यूपी सात शहरों में मेट्रो संचालित कर रहा है और आईटी सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।