UP Barabanki Seven roads in will be rejuvenated, government releasing budget; travel will be easier for public यूपी के इस जिले में चमचमाएंगी 7 सड़कें, शासन से बजट जारी; लोगों का आसान होगा सफर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस जिले में चमचमाएंगी 7 सड़कें, शासन से बजट जारी; लोगों का आसान होगा सफर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लोक निर्माण विभाग की 7 सड़कें चमचमाएंगी। जर्जर सड़कों के नवनिर्माण से लेकर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए शासन से बजट जारी हो चुका है।

Tue, 2 June 2026 04:09 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस जिले में चमचमाएंगी 7 सड़कें, शासन से बजट जारी; लोगों का आसान होगा सफर

UP News: उत्तर प्रदेश से बाराबंकी जिले में लोक निर्माण विभाग की सात जर्जर सड़कों के नवनिर्माण से लेकर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए शासन से बजट जारी हो चुका है। इसमें एक सड़क पर ब्लैक स्पॉट के सुधारात्मक कार्य भी होगा। जिससे हादसों में कमी होगी और लोग सुरक्षात्मक सफर कर सकेंगे। लोगों को सफर आसान होगा। सात सड़कों पर लोकनिर्माण विभाग के सीडी एक व सुरक्षात्मक कार्य प्रांतीय खण्ड कराएगा।

लोक निर्माण विभाग खण्ड एक क्षेत्र की बांदा मार्ग से नरेश के घर तक करीब 18 लाख रुपये से निर्माण कार्य होगा। जिसका बजट जारी किया जा चुका है। वहीं कोटवा सड़क से कोटवाधाम मार्ग के लिए 32 लाख, सफदरगंज बदोसरांय से भवानीपुर मार्ग के लिए 37 लाख, खुदायगंज होते हुए गोपालपुर मार्ग के लिए 29.38 लाख, बरहुआ संपर्क मार्ग के लिए 20 लाख व बड़ागांव मार्ग के लिए 13 लाख रुपये जारी कर दिए गए। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़े थे। जिससे इन मार्गों पर गुजरना लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा था। अधिकारियों ने उक्त मार्गों के नवनिर्माण के लिए कार्ययोजना भेजी थी। जिसको लेकर शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है।

सफदरगंज बदोसरांय के लिए मिले करीब तीन करोड़

सलेमपुर, भानमऊ, जैदपुर, सफदरगंज व बदोसरांय मार्ग निर्माण के लिए 371 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। इस परियोजना के लिए शासन से 2.86 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है। बजट मिलने से निर्माण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। उक्त सभी सड़कें इसी माह चमचमाती नजर आएंगी।

मंजीठा के पास होगा सुरक्षात्मक कार्य

बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर मंजीठा के निकट आए दिन हादसे होते रहते हैं। जिसे ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। यहां पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खण्ड से सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने हैं। रोड सेफ्टी के तहत मरम्मत कार्य कराने के लिए शासन से 34.81 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

हाईवे पर कुल 29 ब्लैक स्पाट चिह्नित

जिले के विभिन्न हाईवे पर कुल 29 ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं। जिनपर सुधारात्मक कार्य कराने के लिए बजट मिला था। इसमें से 14 स्थानों पर कार्य चल रहा है। लखनऊ-अयोध्या हाईवे, बाराबंकी हैदरगढ़ र्मा, बाराबंकी-गोंडा बहराइच मार्ग पर सबसे ज्यादा ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिसकर्मियों को एडवांस ट्रेनिंग, हाईटेक साइबर सेंटर, UP DGP की 10 प्राथमिकताएं
ये भी पढ़ें:व्यापारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, कान फाड़कर ले गए कुंडल
ये भी पढ़ें:रॉ अफसर बनकर की शादी, राज खुला तो युवती के पैरों तले खिसक गई जमीन

बारिश से पहले कार्य पूरा कराया जाएगा

लोक निर्माण विभाग खण्ड-एक अधिशासी अभियंता इंजी. दीपक चौधरी ने बताया कि जो भी कार्ययोजनाएं तैयार की गई थी, सभी का कार्य लगभग हो चुका है। जो सड़कें बची थी उनके कार्य का बजट मिलने लगा है। शीघ्र कार्य शुरू कराते हुए बारिश से पहले कार्य पूरा कराया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।