Husband killed wife who became a hindrance in love affair in meerut बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या, पति ने मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या, पति ने मार डाला

साकिब के एक महिला से अवैध संबंध है, जिसे लेकर पत्नी से विवाद था। दो माह पूर्व साकिब ने दो लाख रुपये ब्याज पर लेकर अपनी बहन रेशमा को दिए थे। इसका ब्याज भी वही दे रहा था। इसको लेकर घर में विवाद था। इसी के चलते साकिब ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग की। एक पेपर कटर खरीदकर लाया।

Sat, 2 May 2026 10:09 AMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
बेटियों से बोला- पुलिस को बताना चोर आया; लव अफेयर में रोड़ा बनी पत्नी की हत्या, पति ने मार डाला

मेरठ के लिसाड़ी गेट के मजीदनगर में अवैध संबंधों और घरेलू विवाद में एक युवक ने दिन निकलते ही पत्नी की पेपर-कटर से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पूरी घटना को चोरी और विरोध करने पर हत्या दिखाने की साजिश की। मजीदनगर गली-3 निवासी साकिब का निकाह आठ साल पहले जानी बुजुर्ग निवासी कौसर से हुआ था। साकिब फिलहाल इसरार के मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रह रहा था। दोनों को तीन बेटियां 6 साल की सानिया, चार साल की कुलसुम और दो साल की इनाया है।

साकिब के महिला से अवैध संबंध थे

साकिब के एक महिला से अवैध संबंध है, जिसे लेकर पत्नी से विवाद था। दो माह पूर्व साकिब ने दो लाख रुपये ब्याज पर लेकर अपनी बहन रेशमा को दिए थे। इसका ब्याज भी वही दे रहा था। इसको लेकर घर में विवाद था। इसी के चलते साकिब ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग की। एक पेपर कटर खरीदकर लाया। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब कौसर सोई हुई थी, साकिब ने दुप्पटे से मुंह दबाया और पेपर कटर से गला काट डाला। घटना को चोरी के विरोध पर हत्या दिखाने का प्रयास किया। इसलिए लाश खींचकर सेफ के पास छोड़ दिया और सेफ खोलकर सामान बिखेर दिया।

मां की लाश देखकर बच्चियों की निकली चीख

बाथरूम में हाथ और कटर धोने के बाद आरोपी घर से निकल गया। करीब आठ बजे कौसर की बेटी सोनिया जागी तो मां की लाश देख उसकी चीख निकल गई, जिसके बाद इसरार और परिवार के सदस्य ऊपर दौड़े। यहां कौसर की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी , सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने साकिब को गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे के चाचा ने हर्ष फायरिंग की; छत पर खड़े पड़ोसी की गोली लगने से मौत
ये भी पढ़ें:शादी के मंडप से प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, हाथ मलता रह गया दूल्हा

भाई ने कराया मुकदमा

कौसर के भाई मुर्सलीम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आशंका जताई है कि हत्या में साकिब की प्रेमिका की भूमिका भी है। ये भी आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से हत्या की प्लानिंग कर रहा था। 10 दिन पहले आरोपी ने कॉल कर बताया था कि कौसर छत से नीचे कूद गई है। बाद में साकिब ने कहा कि वह मजाक कर रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साकिब लगातार पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसा रहा था। आरोपी ये प्रयास कर रहा था कि पत्नी कौसर खुद ही सुसाइड कर ले। साजिश कामयाब नहीं हुई।

बच्चों को बताया, पुलिस से कहना चोर आया था

साकिब ने घर पहुंचने के बाद चोरी का हल्ला मचा दिया। कुछ माह पूर्व भी चोरी हुई थी, उसी घटना की आड़ में वारदात छिपाने का प्रयास किया। दोनों बच्चियों को कहा कि पुलिस को बताना कि चोर आया था। दो महिला दरोगा सादे कपड़ों में भेजकर बच्चियों से बात कराई गई तो साजिश का खुलासा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी पर रखता था बुरी नजर; प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर को मार डाला

ऐसे खुला कौसर हत्याकांड

एसपी सिटी ने बताया कि फोरेंसिक टीम और पुलिस को कमरे में किसी के जबरन अंदर घुसने के साक्ष्य नहीं मिले। किसी अन्य व्यक्ति की अंगुलियों के निशान भी नहीं मिले। आसपास के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई संदिग्ध नहीं दिखा और छत के रास्ते मकान में अंदर आने का भी सबूत नहीं था। फोरेंसिक टीम को बाथरूम में खून के छींटे मिले, जो साकिब के हाथ धोने के दौरान लगे थे। ऐसे में साफ हुआ कि जिसने भी हत्या की, उसने ही बाथरूम में हाथ धोए और बाहर गया। ऐसे में शक साकिब पर गया और उससे पूछताछ की गई। साकिब ने पूछताछ में हत्या करना कबूल कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।