i am 41 but my family isn t allowing me to get married police are also surprised by woman s complaint to police station खर्च के डर से घरवाले नहीं ढूंढ रहे वर, थाने पहुंची 41 साल की युवती; बोली-साहब! मेरी शादी करवा दो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खर्च के डर से घरवाले नहीं ढूंढ रहे वर, थाने पहुंची 41 साल की युवती; बोली-साहब! मेरी शादी करवा दो

महिला का कहना है कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है तो उसके माता-पिता-बहन, भाई-भाभी उसे ठुकरा देते हैं। जबकि वह खुद शादी करना चाहती है। उसकी उम्र 41 की हो चुकी है। वो चाहती है कि किसी अच्छे इंसान से उसकी शादी करा दी जाए जिससे वह सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। 

Sat, 2 May 2026 02:03 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
खर्च के डर से घरवाले नहीं ढूंढ रहे वर, थाने पहुंची 41 साल की युवती; बोली-साहब! मेरी शादी करवा दो

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक महिला ने थाने पहुंचकर ऐसी शिकायत दर्ज कराई कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए। महिला ने कहा कि वह 41 साल की हो चुकी है और घरवाले उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। महिला का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। महिला का कहना है कि शादी पर कहीं पैसे खर्च न करने पड़ जाएं इसलिए घरवाले शादी नहीं करा रहे।

मामला प्रयागराज के इनायत थाना क्षेत्र का है। महिला ने परिवार पर शादी न कराने के अलावा मानसिक उत्पीड़न करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है तो उसके माता-पिता-बहन, भाई-भाभी उसे ठुकरा देते हैं। जबकि वह खुद शादी करना चाहती है। महिला ने आरोप लगाया कि परिवारवाले शादी के खर्च से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार ने उसके हिस्से की जमीन भी अपने नाम करा ली है। लेकिन शादी कराने की जिम्मेदारी पूरी नहीं करना चाहते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM ने की अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं कांग्रेस अध्यक्ष

महिला ने खुद के साथ घर में मारपीट का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि उसके साथ घर में मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। उसका मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उसने कहा कि एक बार परिवारीजनों ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा महिला ने परिवार द्वारा आर्थिक मदद न करने का भी आरोप लगाया। उसने दावा किया कि वह खुद छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा कर रही है। परिवार खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं करता है। सोशल मीडिया में 16 सेकेंड के वायरल वीडियो में महिला अपना दर्द जाहिर करते हुए सुनी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP: घूसखोरों की शामत, 10 हजार लेते दरोगा, 50 हजार लेता यूनिवर्सिटी क्लर्क अरेस्ट

पुलिस से की ये अपील

महिला ने पुलिस से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। महिला ने कहा कि उसकी मदद करते हुए उसकी शादी किसी अच्छे इंसान से कराई जाए। महिला ने कहा कि वह सम्मानपूर्वक जीवन जी सके, इसके लिए यह जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: CGSH की अतिरिक्त निदेशक डॉ.नताशा और ड्राइवर अरेस्ट, रिश्वत लेने का आरोप
ये भी पढ़ें:PM ने की अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, मेदांता में भर्ती हैं कांग्रेस अध्यक्ष

क्या बोली पुलिस

इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद का मामला है। सभी पक्षों से पूछताछ और बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।