girlfriend kills live in partner shoots him in head in bijnor बेटी पर रखता था बुरी नजर; प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर को मार डाला, सिर में मारी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटी पर रखता था बुरी नजर; प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर को मार डाला, सिर में मारी गोली

पूछताछ में शोभा ने अनुज की हत्या की बात कबूल की। पुलिस के मुताबिक अनुज अपनी प्रेमिका की बहन से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था और फिर भी उसकी बहन पर नजर रखता था। और अब उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता। जिसके चलते शोभा ने गोली मारकर उसका मर्डर कर दिया।

Sat, 2 May 2026 09:40 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बिजनौर
share
बेटी पर रखता था बुरी नजर; प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर को मार डाला, सिर में मारी गोली

बिजनौर नगीना देहात पुलिस ने तीन दिन पहले हुई अनुज की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। अनुज के ही तमंचे से उसकी प्रेमिका ने कनपटी पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद कर लिया है। आरोपी महिला ने खुलासा कि अनुज उसकी बेटी पर गलत नजर रखता था, इसलिए उसने अनुज की हत्या कर दी। आरोपी महिला, अनुज के साथ लिव इन रिलेशन में थी। 29 अप्रैल की सुबह नगीना देहात के गांव जुलाहापुरा के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

प्रेमिका ने लिव इन पार्टनर की हत्या की

पुलिस ने शव की शिनाख्त 25 वर्षीय अनुज निवासी जुलाहापुरा के रूप में की। उसके दाहिने कान के पास गोली मारकर हत्या की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों की तहरीर पर थाना नगीना देहात में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने शोभा पत्नी सतेंद्र निवासी ग्राम भनेड़ा, थाना किरतपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शोभा ने अनुज की हत्या की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक अनुज अपनी प्रेमिका की बहन से छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था और फिर भी उसकी बहन पर नजर रखता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्टी में प्रेमी, फार्महाउस में प्रेमिका की हत्या; शवों के मिलने पर खुलासा
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक; गर्लफ्रेंड को बुलाने पर अड़ा

2 साल से लिव इन में रह रहे थे

अनुज की हत्या में गिरफ्तार उसकी प्रेमिका दो साल से उसके साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, शोभा की शादी 2011 में हुई थी। 2023 से वह पति से अलग रह रही थी। 2024 से वह अनुज के साथ लिव-इन में थी। पूछताछ में आरोपी शोभा ने बताया कि अनुज उसके साथ मारपीट करता था और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। उसने आरोप लगाया कि अनुज उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर रखता था और अपने दोस्तों के साथ भी गलत संबंध बनाने का दबाव डालता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के मंडप से प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, हाथ मलता रह गया दूल्हा

पति से अलग रह रही थी शोभा

उधर, पुलिस पूछताछ में शोभा ने बताया कि 28 अप्रैल की रात अनुज उसे एक कैफे में ले गया और बाद में गांव की ओर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान शोभा ने अनुज के तमंचे से पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बेटी का ख्याल आने पर उसने अनुज के तमंचे से उसे ही गोली मार दी। एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि शोभा अपने पति से अलग रह रही थी और वह अनुज के साथ लिव इन में थी। अनुज कई अन्य लोगों के साथ प्रेमिका को संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता था। अनुज, शोभा की बहन से छेड़छाड़ में जेल गया था और उसकी नाबालिब बेटी पर भी गलत नजर थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।