पति की हत्या करके पत्नी ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में बंद 22 दिन के नवजात की भी मौत
यूपी के अयोध्या में रौनाही की एक महिला ने अपने पति की हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। आवेश में आकर रेलवे पटरी पर लेट कर खुद की भी जान दे दी। इस बीच घर में बंद नवजात की भी मौत हो गई। घटना की वजह पति - पत्नी दोनों के बीच का विवाद बताया जा रहा है।

यूपी के अयोध्या में रौनाही की एक महिला ने अपने पति की हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। आवेश में आकर रेलवे पटरी पर लेट कर खुद की भी जान दे दी। इस बीच घर में बंद नवजात की भी मौत हो गई। घटना की वजह पति - पत्नी दोनों के बीच का विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। गांव में तीन मौत होने की घटना को लेकर कोहराम मच गया है। क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ग्राम करेरू निवासी दलित पाटनदीन के बेटे करीब 25 वर्षीय शिवानंद रावत की साल 2025 के फरवरी माह में खंडासा थाना क्षेत्र के ग्राम बीड़ेपुर में संजू से शादी हुई थी। इस दौरान करीब 22 दिन पहले संजू रावत ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार को शाम घर के लोग खेतों की तरफ गेहूं काटने चले गए। किसी बात को लेकर पति - पत्नी के बीच विवाद उठ खड़ा हुआ। दोनों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ा कि पत्नी संजू रावत ने अपने पति के सर पर प्रहार कर दिया। हमले में पति का सिर फट गया। घटना के बाद पत्नी गांव के बाहर देवराकोट रेलवे फाटक से करीब दो सौ मीटर पूरब पहुंचकर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पत्नी की मौत की जानकारी तब मिली जब रात करीब आठ बजे किसी ग्रामीण को महिला का क्षत - विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर दिखाई पड़ा।
सूचना पाकर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ आशीष निगम, थाना प्रभारी लालचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। महिला के पास पॉलीथीन में रखे मोबाईल से डायल नंबर करने के बाद उसके पति शिवानंद की फोटो दिखाई पड़ी। इसके बाद महिला की पहचान संजू रावत के रूप में हुई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर आकर महिला के पति की तलाश होने लगी। बच्चे के रोने की आवाज घर के एक कमरे से आने लगी। परिजन जब कमरे के पास पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद था और बाहर से ताला लगा था।
पुलिस डायल 112 को बुलवाकर कमरे का ताला तोड़ा गया। कमरे के अंदर कंबल,रजाई से लपेटा पति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पति के शव को भी पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शुक्रवार की सुबह दुधमुंहे बच्चे की भी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है और क्षैत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पूछे जाने पर सीओ आशीष निगम ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की जांच पड़ताल करवाई जा रही है।




साइन इन