After Aqib Maizul is under siege lookout notice issued for plotting against the country from Africa आकिब के बाद मैजुल की घेराबंदी; लुकआउट नोटिस जारी, अफ्रीका में बैठकर रच रहा देश के खिलाफ साजिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आकिब के बाद मैजुल की घेराबंदी; लुकआउट नोटिस जारी, अफ्रीका में बैठकर रच रहा देश के खिलाफ साजिश

देश विरोधी गतिविधियों को लेकर युवाओं को भड़काने वाले मैजुल के खिलाफ  लुकआउट नोटिस जारी हुआ है। एटीएस की जांच में मेरठ के आकिब और बिजनौर के मैजुल का नाम सामने आया है। मैजुल कई साल से अफ्रीका में रहते हुए युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है।

Fri, 10 April 2026 11:56 AMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, मेरठ/बिजनौर
share
आकिब के बाद मैजुल की घेराबंदी; लुकआउट नोटिस जारी, अफ्रीका में बैठकर रच रहा देश के खिलाफ साजिश

यूपी पुलिस ने विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित करने और सोशल मीडिया पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों को लेकर भड़काने वाले मैजुल का लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एटीएस की जांच में मेरठ के आकिब और बिजनौर के मैजुल का नाम सामने आया है। मैजुल कई साल से अफ्रीका में रहते हुए युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है। अब यूपी पुलिस मैजुल की घेराबंदी कर रही है। बिजनौर के थाना नांगलसोती के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले कई वर्षों से अफ्रीका में रहकर सैलून चला रहा है। मैजुल का परिचय मेरठ के आकिब से है, जो दुबई में कार चलाता है। दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर देश विरोधी बयानबाजी करते हैं और पाकिस्तानी हैंडलर से कई युवकों का परिचय करा चुके हैं। एटीएस ने जिस साकिब को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर लखनऊ में गिरफ्तार किया था, उसने ने आकिब के नाम का खुलासा किया है।

दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

आकिब और मैजुल नवंबर 25 में चर्चाओं में आए थे, जबकि दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आकिब हथियारों का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा था। 23 नवंबर को मैजुल व आकिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। नांगलसोती पुलिस की जांच में आकिब ने दिखाए हथियारों को खिलौना बताया था और क्लीन चिट देकर केस में एफआर लगा दी। एटीएस द्वारा चार आतंकियों के पकड़े जाने पर आकिब का कनेक्शन सामने आया है। ऐसे में एसपी अभिषेक झा ने तत्कालीन एसओ सतेंद्र मलिक को सस्पेंड कर दिया और सीओ नजीबाबाद को पद से हटा दिया। पुलिस ने केस की जांच दोबारा शुरू करा दी है। वहीं, मैजुल को लेकर भी छानबीन की जा रही है। एसपी ने मैजुल का लुक आउट नोटिस जारी करा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकी अबु बकर के लिए स्लीपर सेल की तरह बी-टीम भी कर रही काम, ATS का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें:संदिग्ध आतंकी को पुलिस की क्लीनचिट, एके-47 को बताया नकली, दारोगा सस्पेंड, CO हटे

एक दिन पहले ही आकिब का जारी हुआ था लुकआउट नोटिस

दुबई में बैठा आकिब टेलीग्राम नेटवर्क के जरिये युवाओं को जोड़ने का काम कर रहा था। आकिब को लखनऊ एटीएस द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में नामजद कराया है। वहीं, मेरठ पुलिस ने आरोपी का लुकआउट नोटिस बुधवार को जारी कराया है। इसके एक दिन बाद यानी गुरुवार को बिजनौर पुलिस ने मैजुल का लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान मिला

द्वेष फैला कर था उकसाने का प्रयास

टेलीग्राम और अन्य माध्यमों से युवाओं को जोड़कर उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह का मामला जिले के थाना किरतपुर में सामने आ चुका है। जिसमें टेलीग्राम से जुड़े एक युवा ने धार्मिक नारा लिखी गाड़ी को पैसे के लालच में आकर आग के हवाले कर दिया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अबुजर, जैद व मन्नान को जेल भेज चुकी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।