UP News Live: मथुरा में नाव पलटने से 10 की मौत, कल लखीमपुर जाएंगे सीएम योगी UP News Live CM Yogi Adityanath SIR Final voter List Uttar Pradesh Weather Crime Latest Updates Today 10 April - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP News Live: मथुरा में नाव पलटने से 10 की मौत, कल लखीमपुर जाएंगे सीएम योगी

UP News Live: मथुरा में नाव पलटने से 10 की मौत, कल लखीमपुर जाएंगे सीएम योगी

UP News Live: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मतदाता सूची तैयार किए जाने का काम चुनाव आयोग ने पूरा कर लिया है। वहीं सीएम योगी कल लखीमपुर खीरी जाएंगे। वह यहां तीन घंटे तक रहकर कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

UP News Live: मथुरा में नाव पलटने से 10 की मौत, कल लखीमपुर जाएंगे सीएम योगी

UP CM Yogi Adityanath

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Fri, 10 Apr 2026 11:35 PM
हमें फॉलो करें

UP News Live: एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के बाद जिला निर्वाचन की ओर से शुक्रवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। एसआईआर के बाद वोटरों की स्थिति साफ हो गई है। आज केंद्रों में वोटर लिस्ट देख सकते हैं। 6 जनवरी को 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं। वहीं दूसरी ओर मथुरा में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई। कल सीएम योगी लखीमपुर खीरी में तीन घंटे तक रहेंगे।

10 Apr 2026, 11:35:14 PM IST

कल लखीमपुर खीरी जाएंगे सीएम योगी

यूपी के लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मोहम्मदी के मियांपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भूमि अधिकार पत्र, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे जिले में रहेंगे। दो जगहों पर कार्यक्रम होने और दोनों कार्यक्रमों के बीच काफी दूरी होने के कारण प्रशासन दो दिनों से दिन रात एक करके तैयारियों में जुटा है।

यूपी के इस जिले में कल तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी, 1311 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, अफसरों ने शुरू की तैयारी

10 Apr 2026, 06:28:13 PM IST

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में अगली सुनवाई 15 मई को

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष की ओर से लिखित बयानों में दाखिल संशोधन आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई की। संशोधन आवेदन पर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 15 मई तय की। उल्लेखनीय है कि हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद का ढांचा हटाने के बाद जमीन का कब्जा लेने और मंदिर का पुनर्निर्माण करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं। इससे पूर्व, एक अगस्त, 2024 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हिंदू पक्षों की ओर से दायर इन मुकदमों की पोषणीयता (सुनवाई योग्य) को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि ये मुकदमे समय सीमा, वक्फ अधिनियम और पूजा स्थल अधिनियम, 1991 से बाधित नहीं हैं। पूजा स्थल अधिनियम किसी भी धार्मिक ढांचे को जो 15 अगस्त, 1947 को मौजूद था, उसे परिवर्तित करने से रोकता है।

10 Apr 2026, 06:14:03 PM IST

मथुरा के यमुना नदी में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

यूपी के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं/पर्यटकों से भरे नाव पलट जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लापता हैं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगभग 50 स्थानीय गोताखोरों के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक गुलाब नामक एक स्थानीय गोताखोर ने बताया कि अब तक लगभग 15 लोगों को नदी से बाहर निकाला जा चुका है। जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के कारण नाव बीच नदी में तेजी से डगमगाने लगी, फिर उसकी गति बढ़ गई और वह एक पुल से टकरा गई, इसके बाद नौका पलट गई। इस घटना के समय उक्त नौका में दो दर्जन से अधिक पर्यटक सवार थे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं, गोताखोर लापता लोगों की तलाश में नदी के गहरे हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं। डीएम और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

लुधियाना से मथुरा घूमने आए 30 श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, 10 की मौत

10 Apr 2026, 03:22:45 PM IST

आकिब के बाद मैजुल की घेराबंदी; लुकआउट नोटिस जारी, दोनों का वीडियो हुआ था वायरल

यूपी पुलिस ने विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित करने और सोशल मीडिया पर युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों को लेकर भड़काने वाले मैजुल का लुकआउट नोटिस जारी कराया है। एटीएस की जांच में मेरठ के आकिब और बिजनौर के मैजुल का नाम सामने आया है। मैजुल कई साल से अफ्रीका में रहते हुए युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है। अब यूपी पुलिस मैजुल की घेराबंदी कर रही है। बिजनौर के थाना नांगलसोती के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले कई वर्षों से अफ्रीका में रहकर सैलून चला रहा है।

10 Apr 2026, 03:21:53 PM IST

यूपी में बनेंगे फार्मा और डिवाइस पार्क; योगी बोले- प्रदेश में अब 81 मेडिकल कॉलेज

यूपी में मरीजों को बेहतर और किफायती दर पर इलाज मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क विकसित कर रही है। इस दिशा में प्रयास तेज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इलाज से जुड़े उपकरणों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिवाइस पार्क तैयार की जा रही है। आईआईटी के इंजीनियर व डॉक्टर शोध के बाद डिवाइस तैयार करेंगे।

10 Apr 2026, 02:20:19 PM IST

ममता बनर्जी का कोई एजेंडा इस चुनाव में नहीं चलेगा, 200 प्लस सीटें जीतेगी भाजपा- केशव प्रसाद मौर्य

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। इन्दिरा नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के कार्यक्रम में आए उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि ममता बनर्जी ने सत्ता में बने रहने के लालच में घुपैठियों को वोटर बनाने के चक्कर में पश्चिम बंगाल को धर्मशाला बनाने का काम किया है।

घुसपैठियों ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। जिस प्रकार से वहां अपराध बढ़े हैं। बेटियों के साथ वहां घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटना जिनको हम व्यक्त ही नहीं कर सकते। हुमायूं कबीर के कथित वायरल वीडियो (हिन्दुस्तान अखबार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का कोई भी एजेंडा 2026 के चुनाव में नहीं चलने वाला। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के दिल में जगह बना सकती है। पार्टी वहां 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

10 Apr 2026, 02:15:01 PM IST

मात्र 314 रूपये माइनस हुए तो कट गया भाजपा बूथ अध्यक्ष का बिजली कनेक्शन

लखनऊ में प्री पेड मीटर के मात्र 315 रूपये माइनस में जाने पर महानगर वार्ड में भाजपा के सेक्टर संयोजक /बूथ अध्यक्ष का बिजली कनेक्शन कट गया। महानगर निवासी सीरीष कुमार शर्मा भाजपा के सेक्टर संयोजक /बूथ अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को उनका बिजली का कनेक्शन कट गया। इसकी जानकारी उन्होंने क्षेत्रीय पार्षद हरीशचंद्र लोधी को दी। पार्षद ने बिजली काटे जाने की वजह पूछने के लिए संबंधित एक्सईन को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर पार्षद ने कंट्रोल सेंटर पर फोन किया तब पता चला कि स्मार्ट मीटर 315 रूपये माइनस में है। पार्षद ने हैरानी जताते हुए कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी से पूछा कि इतने कम पैसे पर बिजली क्यों काटी। कर्मचारी ने शक्ति भवन से सम्पर्क करने को कहा।

10 Apr 2026, 02:14:34 PM IST

मुठभेड़ में गैंगेस्टर के पैर में पुलिस ने मारी गोली, गिरफ्तार

लखनऊ के कृष्णानगर में मानसनगर डूडा कालोनी के पास गुरुवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर विपिन घायल हो गया। मौका पाते ही विपिन का साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी और लूट की ज्वैलरी, तमंचा और बाइक बरामद की है। वहीं, फरार उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित आनंद के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार गैंगेस्टर विपिन उन्नाव जनपद के मौरावां इलाके के तेहरा रंजीत खेड़ा का रहने वाला है।

10 Apr 2026, 02:14:06 PM IST

सस्ते इलाज के लिए डिवाइस और फार्मा पार्क

यूपी में मरीजों को बेहतर व किफायती दर पर इलाज मिलेगा। इसके लिए प्रदेश सरकार मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क विकसित कर रही है। इस दिशा में प्रयास तेज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इलाज से जुड़े उपकरणों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए डिवाइस पार्क तैयार की जा रही है। आईआईटी के इंजीनियर व डॉक्टर शोध के बाद डिवाइस तैयार करेंगे। उसके बाद डिवाइस का निर्माण कराया जाएगा। इसी प्रकार दवाओं के लिए फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें दवाओं पर काम होगा। इससे इलाज सस्ता व सुलभ बनाया जा रहा है।

10 Apr 2026, 01:49:50 PM IST

स्मार्ट फोन की लत और सुस्त जीवनशैली, दिल पर भारी

लखनऊ दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। कम उम्र के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह बेढ़ंगी जीवनशैली व खान-पान है। अब न हमारे उठने का समय तय है न सोने का। शारीरिक गतिविधियां घटी हैं। नियमित कसरत छोड़ लोग आराम पसंद हो गए हैं। हर व्यक्ति का करीब चार से पांच घंटे स्मार्ट फोन में खप रहा है।

नतीजतन लोग दिल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। शुक्रवार को यह गंभीर चिंता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाहिर की। मुख्यमंत्री ने कॉर्डियोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की सीएसआई कांफ्रेंस का शुभारंभ किया।

10 Apr 2026, 01:49:10 PM IST

जगतपुर में बीईओ ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

रायबरेली में विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत जागरूकता रैली निकाली गई । इस रैली का मुख्य उद्देय आमजनमानस को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था । रैली के मुख्य अतिथि बीडीओ दीनशाह गौरा अशोक सचान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों का विधालयों में नामांकन सुनिश्चित करना । उनकी नियमित उपस्थिति बनाए रखना । ड्राप आउट रेट को कम करना और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था। ब्लॉक संसाधन केंद्र से शुरू हुई यह रैली कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

10 Apr 2026, 01:31:58 PM IST

बैक गियर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चार घायल

रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के परसदेपुर रोड पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, डीह थानाक्षेत्र के परसदेपुर रोड स्थित भरत गज के पास बैक करते समय एक पिकअप वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रज्जन (22) पुत्र रामखेलावन निवासी मोनी का पुरवा वीरगंज, कौशिल्या (55) पत्नी रामखेलावन, निशा (24) पुत्री रामखेलावन तथा प्रणति (30) पुत्री राधेश्याम घायल हो गईं। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे और डीह से रायबरेली आ रहे थे।

10 Apr 2026, 01:30:31 PM IST

छेड़छाड़ के विरोध पर मां- बेटी को लात-घूसों से पीटा

सीतापुर में सिधौली इलाके में सिलाई-कढ़ाई सेंटर जा रही मां- बेटी के साथ एक शोहदे ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी की आरोपी ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आरोपी की मां और बहन भी आ गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर उन्हें पीटा। तहरीर के 20 दिन बाद सिधौली पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

सिधौली निवासी पीड़िता के मुताबिक वह कढ़ाई का काम करती हैं। बीते 19 मार्च को वह अपनी बेटी के साथ सिलाई कढ़ाई सेंटर जा रहीं थी। वह घर से निकलकर कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी तभी पड़ोस का ही उन्मा बीच राह उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध जताने पर आरोपी लात-घूसों से उन्हें पीटने लगा।

10 Apr 2026, 01:29:54 PM IST

तेज हवाओं से बढ़ी परेशानी, बिजली गुल, अस्पताल में कांच की खिड़की टूटी

अमेठी जनपद में तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। करीब 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे देर तक अंधेरा छाया रहा और आमजन परेशान रहे।

जिला अस्पताल में भी तेज हवा का असर देखने को मिला। अस्पताल के प्रथम तल पर लगी कांच की खिड़की तेज झोंकों के कारण टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत टूटे हिस्से को सुरक्षित कराया।

10 Apr 2026, 01:25:28 PM IST

विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवती की हालत बिगड़ी

रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक युवती की बिषाक्त पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ने से परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने आनन-फानन किशोरी को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।

10 Apr 2026, 01:20:33 PM IST

अयोध्या में शादी ब्याह वाले लोगों को मिलेगी गैस, राहत

रामनगरी अयोध्या में शादी ब्याह आदि मांगलिक समारोहों के मौसम में गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आयोजकों के लिए राहत भरी खबर है।आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने 9 अप्रैल के प्रकाशित अंक में ' समारोह के लिए नहीं मिलेंगे घरेलू सिलेंडर' शीर्षक से छपी खबर में बरेली प्रशासन की पहल का हवाला देते हुए अयोध्या में हो रही परेशानी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।

खबर का असर हुआ और जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी।जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर अब शादी समारोह आयोजित करने वाले लोगों को जिला आपूर्ति कार्यालय से अब दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

10 Apr 2026, 01:20:10 PM IST

किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक

अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष 6 माह घर पर ही रहती थी। आरोप है कि गांव का ही विवेक नामक युवक उसकी बेटी से मोबाइल फोन पर चोरी-छिपे बातचीत करता था।

बताया गया कि 5 अप्रैल की सुबह आरोपी अपनी एक परिजन के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

10 Apr 2026, 01:11:40 PM IST

ट्रांसफार्मर तोड़कर चोर चुरा ले गए कॉपर

सुलतानपुर में चांदा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनवा गांव के पास आपूर्ति के लिए लगाए गए 250 केवी के ट्रांसफार्मर को चोर नीचे उतारकर अंदर लगे कॉपर को चुरा ले गए। आपूर्ति प्रभावित होने पर लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराया। चोरी की इस घटना को देखकर लोग अवाक हैं।

10 Apr 2026, 01:09:37 PM IST

टीन शेड के घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

घटना अयोध्या जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जजवारा गांव की है । जहां पर शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे के आसपास गांव निवासी दिव्यांग सुरेंद्र गुप्ता का पुत्र राजन गुप्ता उम्र लगभग 20 वर्ष का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ परिजनों को दिखाई दिया । इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विंध्या यादव ने हैदरगंज पुलिस को दे दी ।

सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हैदरगंज प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने जांच पड़ताल कर इसकी जानकारी फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया । घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुनील कुमार सिंह ने जांच पड़ताल किया । जांच उपरांत पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

10 Apr 2026, 01:07:25 PM IST

घर में घुसकर महिला सहित तीन के साथ मारपीट, केस दर्ज

बहराइच में पुरानी रंजिश को लेकर धन के लेनदेन में कहासुनी के बाद मामला गरमा गया। हमलावरों ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर मारपीट की। उसे बचाने आए दो अन्य को भी हमलावरों ने धुन कर घायल कर दिया। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकोलीगल को मेडिकल कालेज भेजा है।

देहात कोतवाली के अमीनपुर नगरौर के मजरे लल्लापुरवा गांव निवासी मामा उर्फ मेराज अली पुत्र गाजी गुलाम का गांव के ही राजू पुत्र टेढ़े से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर धन के लेनदेन की आड़ में हमलावरों ने सात मार्च की रात आठ बजे उसके घर पर चढ़ाई कर गाली की। इसका हेमा (30) पत्नी मामा उर्फ मेराज अली ने विरोध किया तो हमलावर घर में घुस हेमा को मारपीट कर घायल कर दिया।

10 Apr 2026, 01:06:55 PM IST

दिनदहाड़े बुजुर्ग पत्रकार पर हमला, परिजनों से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर अमावा सूफी गांव में दबंगों की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में घुसकर 72 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया, वहीं बीच-बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पुष्कर शुक्ल पुत्र गिरिजा प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 9 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी से पूर्व में चल रहा विवाद समाप्त हो चुका था, लेकिन न जाने कौन सी रंजिश को लेकर अचानक उनके घर में घुस आए। घर के बाहर बैठे 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरिजा प्रसाद शुक्ल पर हमला कर दिया।

10 Apr 2026, 12:50:34 PM IST

अलग-अलग जगहों पर मारपीट, जेठ ने महिला का काटा कान तो भूमि विवाद में पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

बाराबंकी के असंद्रा व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई मारपीट की दो घटनाओं में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पतालों में उपचार कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंद्रा में किसी बात को लेकर जेठ ने महिला का कान काटकर घायल कर दिया। वहीं, जहांगीराबाद में जमीन के विवाद में पिता और बेटे को पीटकर घायल कर दिया।

10 Apr 2026, 12:37:10 PM IST

पचपेड़वा में तेंदुए का खौफ: 5 महीने में 6 लोगों को बनाया निवाला

बलरामपुर में भाभर रेंज के जंगलों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार सुबह महुआ बीनने और पशु चराने गए 45 वर्षीय हरिकान्त यादव को तेंदुए ने निवाला बना लिया। घर से महज 1किलोमीटर दूर जंगल में हुई इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि नवंबर 2025 से अब तक तेंदुआ 6 लोगों की जान ले चुका है, लेकिन वन विभाग और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

10 Apr 2026, 12:35:51 PM IST

छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़, विरोध पर आरोपी ने हत्या की धमकी दी

बाराबंकी में टिकैतनगर थाना क्षेत्र में विद्यालय गई एक छात्रा से युवक ने रास्ते में छेड़छाड की। विरोध पर आरोपी ने गला दबा कर उसकी हत्या की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा ने पुलिस का तहरीर देकर बताया कि वह कॉलेज गई थी। वहां से वापसी के दौरान प्रिंस यादव नाम के युवक ने उसका पीछा किया। सुनसान जगह पर उसे रोक कर प्रिंस ने छेड़छाड़ की।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह घटनास्थल से बच कर घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

10 Apr 2026, 12:30:20 PM IST

भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी में बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के कुआंडांडा गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

कुआंडांडा गांव निवासी रंजना सिंह पत्नी हरीश सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे गांव के ही विपक्षी एक राय होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान उनके साथ-साथ कुशलावती सिंह व उनके पति को भी पीटा गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका सरकारी मोबाइल भी छीनकर कुएं में फेंक दिया गया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने और पहले भी चार अप्रैल को मारपीट करने का आरोप लगाया है।

10 Apr 2026, 12:30:03 PM IST

बंदरों के हमले में महिला के सिर में गहरे घाव,लगे सात टांके

बहराइच में मोतीपुर रेंज के झाला गांव में एक बंदर ने महिला के सिर पर हमला करके गहरे घाव कर दिया। महिला के सिर के बीचों बीच में सात टांके लगे हैं उसकी हालत गम्भीर है।

घटना मोतीपुर थानाक्षेत्र के झाला गांव में गुरुवार की शाम है। मोतीपुर थाने के झाला के मजरे चकैया गांव निवासनी रीता देवी (45) पत्नी सालिग राम गुरूवार शाम घर पर अकेली थी। परिवार के सभी लोग खेत खलिहान में थे। वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उन्हे घर के अंदर बंदरों की आवाज सुनाई दी। तो वह घर के अंदर दौड़ी। अंदर घुसे बंदर अनाज के ढेर पर उसे खा रहे थे। उन्होंने बंदरों को भगाने की कोशिश की। तो बंदरों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

10 Apr 2026, 12:29:42 PM IST

जाम के झाम से कराहा लालगंज, घंटों फंसी रही एंबुलेंस, देर से स्कूल पहुंचे बच्चे

रायबरेली में लालगंज कस्बे के मुख्य मार्गों पर लगने वाला भीषण जाम अब गंभीर समस्या बनता जा रहा है। बड़ी बिल्डिंग, स्टेट बैंक और अस्पताल मोड़ से लेकर आचार्य नगर तक की सड़क पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और एंबुलेंस सेवाओं पर पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, वहीं सुबह स्कूल पहुंचने में भी देरी हो रही है। अभिभावकों में इसे लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर एंबुलेंस चालकों के लिए यह जाम जानलेवा साबित हो रहा है। मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाना और वापस ले जाना बड़ी चुनौती बन गया है।

10 Apr 2026, 11:43:53 AM IST

तेंदुए के हमले में किसान व राजगीर घायल

बलरामपुर में तेंदुआ ने किसान व रहगीर पर हमला करके घायल किया। हल्ला गुहार करने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। तेंदुए के हमले से किसान व रहगीर जख्मी हो गए। गांव के लोगों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद डॉक्टर ने उनका घर के लिए भेज दिया है। गांव के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार कई दिन से गन्ने के खेत के तरफ दिखाई पड़ रहा है। कई कुत्ते को अपना निवाला भी बन चुका है।तीन दिन के बीच पास के गांव फिरोजपुर में एक बछड़े को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग के अधिकारी टीम को ग्रामीणों ने अवगत कराया है।

10 Apr 2026, 11:43:34 AM IST

इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व एस एस बी की संयुक्त पेट्रोलिंग

श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त गश्त की जा रही है। पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान द्वारा थाना सिरसिया पुलिस व एस एस बी द्वारा भरथा बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गई व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

10 Apr 2026, 11:43:08 AM IST

युवती के सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर केस दर्ज

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाने के एक गांव निवासनी 26 वर्षीय युवती के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गोंडा जिले के इटियाथोक थाने के चौधरवा गांव निवासी व्यक्ति ने तमाम अभद्रतापूर्ण टिप्पणी व आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इन पोस्ट से युवती को मानसिक पीड़ा के साथ सामाजिक छवि पर आघात किया गया। इतना ही नही हौसलाबुलंद शोहदे ने गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।

दर असल जब युवती के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी व फोटो वायरल किए जाने पर उसने कड़ाई से आपत्ति जताई। तो शोहदे ने गालीगलौज के साथ उसे जान से मारने तक की धमकियां दी। इस प्रताड़ना से युवती काफी डरी हुई है। उसने हिम्मत जुटा कर थाने में युवक को नामजद कर तहरीर दी।

10 Apr 2026, 11:42:50 AM IST

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली जागरूकता रैली

बहराइच के नवाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में गुरुवार को 'स्कूल चलो अभियान' के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राओं ने मिलकर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना व पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ना है। रैली में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। 'हर बच्चा स्कूल जाएगा' और 'कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार' जैसे स्लोगन से गांव का माहौल गूंज उठा।

10 Apr 2026, 11:42:33 AM IST

ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर जानलेवा हमला

बहराइच में शिवपुर ब्लॉक के रायगंज के ग्राम पंचायत प्रधान शैलेन्द्र कुमार वर्मा पर धारदार हथियार से लैस हमलावर ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने गुरुवार शाम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। खैरीघाट थाने के रायपुर निवासी शैलेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र मुकुट बिहारी वर्मा रायपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान है।

10 Apr 2026, 11:41:23 AM IST

ब्लड बैंक में घुसकर लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या

सीतापुर में कोतवाली देहात के नैपालापुर स्थित निजी ब्लड बैंक में घुसकर एक युवक ने लैब टेक्नीशियन पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोली हाथ, पैर और सिर में लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन हड़कंप मच गया। घटना की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आइ है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा है।

10 Apr 2026, 11:41:02 AM IST

सड़क हादसे में अमेठी के युवक की मौत

बाराबंकी में हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी कस्बा के पास गुरुवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ। मृतक अमेठी जनपद का निवासी था। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।

अमेठी जिला के थाना इन्हौना अंतर्गत जमुनीपुर गांव निवासी रमाशंकर रावत (39) गुरुवार की देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। चौबीसी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

10 Apr 2026, 11:40:41 AM IST

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

रायबरेली में बीती रात लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर कमनी तालाब के पीछे संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

बीती रात रामसुमिरन 45 पुत्र रामहरख उम्र लगभग निवासी सराय छत्रधारी थाना शिवगढ़ की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा उक्त मृतक अधेड़ की शिनाख्त करने के लिए उसकी जामा तलाशी ली गई। जब उसके पास से कुछ नहीं मिला, तो पुलिस के द्वारा उसके मोबाइल पर आए एक फोन काल से उसकी पहचान की गई और घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई है।

10 Apr 2026, 11:24:27 AM IST

विषाक्त पदार्थ से लड़की की मौत मामले में तीन युवकों पर हत्या का मुकदमा

सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विषाक्त पदार्थ से नाबालिग लड़की के मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सात अप्रैल की सुबह किताब लाने के लिए बरौंसा बाजार के लिए निकली थी। आरोप है कि गांव के ही शनी गौतम,अरुण गौतम और सचिन गौतम ने पीछा किया और लड़की को पकड़कर जबर्दस्ती जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद लड़की घर लौट आई और सारी बात अपनी माँ को बताया।

10 Apr 2026, 11:08:04 AM IST

तेरहवीं में विवाद के बाद फायरिंग, पांच लोग हुए घायल एक कि हालत गम्भीर

सुलतानपुर में बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में तेरहवीं भोज कार्यक्रम में बीती रात पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलने से पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र के बिघौली गांव में समरजीत की पत्नी का तेरहवीं संस्कार था। समरजीत के परिजन पटीदार के यहां खाना खाने को बुलाने गये थे। इसी बात को लेकर विपक्षीगणों ने दरवाजे पर आकर असलहे से फायरिंग कर दी।

फायरिंग से कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग से दीलीप पुत्र समरजीत, प्रीति पुत्री समरजीत , दिव्यांश उर्फ विक्की पुत्र देवेंद्र निवासीगण बिघौली थाना बल्दीराय व बबलू पुत्र भंडारी लाल निवासी धर्मगंज जनपद अयोध्या व संतोष निवासी इनायत नगर को गोली लगने से घायल हो गए।

10 Apr 2026, 11:03:56 AM IST

कानपुर में बंदूक की नोक पर लूटा फिर लिया लोन

कानपुर में एक युवक को बंदूक की नोक पर लूटा गया। बदमाशों ने उससे कैश और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसके मोबाइल से जबरन 71 हजार का लोन भी ले लिया। लोन की रकम बदमाशों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कानपुर में गजब कांड! कट्टा दिखाकर मोबाइल से ले लिया 71 हजार का लोन, खाते में ट्रांसफर कराई रकम

10 Apr 2026, 10:51:51 AM IST

मंदिर में भंडारे के दौरान मारपीट, हंगामा, दंगा फैलाने का केस

बहराइच जिले के पयागपुर थाने के शांतिनगरपुरवा में हरिचांद गुरू चांद मंदिर में चल रहे भंडारा के दौरान गुरूवार रात प्रधान पति सहित आधा दर्जन से अधिक हमलावर घुसे। लोगों ने रोका तो मारपीट की। यही नहीं फिर दो वाहनों में सवार डेढ़ दर्जन हमलावरों ने कृष्णानगर कालोनी स्थित घर में घुसकर युवक को बाहर खींचने का प्रयास करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में एक दर्जन नामजद व आधा दर्जन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।

10 Apr 2026, 10:42:38 AM IST

सड़क हादसे में घायल महिला बैंक कर्मी की थमी सांसे

बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली के कुर्मिनपुरवा बाईपास पर दस दिन पूर्व बस की टक्कर से कार सवार महिला बैंक कर्मी घायल हो गई थी। जिसका गुरूवार को मैक्स हॉस्पिटल लखनऊ में निधन हो गया । नानपारा कोतवाली के जुबली गंज निवासनी प्रीति मित्तल. (30) पत्नी तुषार मित्तल का लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। प्रीति 30 मार्च को सुबह मिहींपुरवा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ड्यूटी पर जा रही थी। सुबह करीब 9.30 मिनट पर जब वह कुर्मिनपुरवा बाईपास पर पहुंची तभी दूसरी ओर से आ रही आरएस यादव डबल डेकर बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।