UP Aligarh Hindu Woman hostage in OYO Hotel Raped Thrown Out beaten Dragged with hair हिंदू महिला को ओयो होटल में बंधक बनाकर रेप, बेरहमी से पीटा-बाल से घसीटकर बाहर फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिंदू महिला को ओयो होटल में बंधक बनाकर रेप, बेरहमी से पीटा-बाल से घसीटकर बाहर फेंका

यूपी के अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर हाईवे स्थित ओयो होटल में गुरुवार रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने गाजियाबाद की महिला को बेरहमी से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर फेंक दिया।

Fri, 17 April 2026 12:39 PMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, अलीगढ़
share
हिंदू महिला को ओयो होटल में बंधक बनाकर रेप, बेरहमी से पीटा-बाल से घसीटकर बाहर फेंका

यूपी के अलीगढ़ में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर हाईवे स्थित ओयो होटल में गुरुवार रात को उस समय हंगामा हो गया, जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने गाजियाबाद की महिला को बेरहमी से पीटा। उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर फेंक दिया। आरोप है कि होटल संचालक व एक अन्य महिला भी कृत्य में शामिल थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने अचेत पड़ी महिला को बचाया और व्यक्ति की पिटाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे फंसाया। 15 दिन पहले यहां लाया और होटल में बंधक बनाकर रखा। नशीली दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके मुस्लिम होने का पता चलने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हैवानियत की हदें पार दीं। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की तीन साल पहले एक हादसे में मौत हो चुकी है। उस पर एक पांच साल का बेटा है। करीब एक साल पहले वह कोतवाली क्षेत्र के जयगंज के रहने वाले आदिल के संपर्क में आ गई, जो वहां काम के सिलसिले में रहता था। शादी का झांसा देकर उसने महिला को फंसा लिया। 15 दिन पहले आदिल महिला व बच्चे को अपने साथ ले आया। तभी से आरोपी दोनों को बौनेर हाईवे स्थित ग्रीन पैलेज ओयो होटल में लेकर रहने लगा। यहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके तीन लाख रुपये, एक मंगलसूत्र व अंगूठी छीन ली। आरोपी पशुओं का कटान करता है। उसे आरोपी के मुस्लिम होने की जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP News Live: सड़क हादसे में तीन की मौत, माता प्रसाद पांडेय नोएडा जाने से रोके

गुरुवार रात को महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इसी बात पर आरोपी ने होटल संचालक के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। महिला जान बचाकर बाहर भागी तो आरोपी ने बाहर भी बीच सड़क पर उसके साथ मारपीट की। फिर होटल के बाहर निकाल दिया। महिला को अचेत अवस्था में देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर गांधीपार्क थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। वहीं, महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके चेहरे व शरीर पर चोट हैं। जानकारी पर एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ द्वितीय धनंजय सिंह व गांधीपार्क इंस्पेक्टर विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। देररात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

पूर्व मेयर पहुंची, लव जेहाद का लगाया आरोप

जानकारी पर भाजपा की पूर्व मेयर शकुंतला भारती व बजरंग दल के पदाधिकारी पहुंच गए। पूर्व मेयर ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने पहचान छिपाकर महिला को फंसाया। फिर बहला-फुसलाकर यहां ले आया। होटल में उसे रोजाना टॉर्चर किया गया। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए मृत्युदंड देने व होटल को बंद कराने की मांग की है। अवैध चल रहे होटलों को लेकर शुक्रवार को अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बांस की सीढ़ी के सहारे 10 जिंदगियां बचाईं

ओयो होटलों के खिलाफ चलेगा अभियान

एसपी सिटी ने बताया कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चल रहे ओयो होटलों को लेकर नगर निगम व सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस आधार पर कार्रवाई की जाएगा। होटल संचालकों से अपील है कि नियमानुसार रजिस्ट्रेशन करा लें।

तुतलाते हुए बोला बच्चा, मम्मी को लात-घूंसे से मारा

जिला अस्पताल में मां को अचेत पड़ा देख बच्चा भी घबरा गया। पुलिस के सामने तुतलाती जुबान में बोला कि मम्मी को आरोपी ने बुरी तरह लात-घूंसों से मारा। बाल पकड़कर घसीटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनता के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं, समस्याओं पर सीएम योगी का अफसरों को निर्देश

प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, होटल के बाहर पड़ी थी महिला

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि परिचित ने उनको सूचना दी थी। इस पर वे अपनी पत्नी के साथ होटल पर पहुंचे थे। वे पहुंचे तो महिला होटल के गेट के बाहर अचेत पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को अस्पताल भिजवाया गया।

एसपी सिटी, आदित्य बंसल ने बताया कि गांधीपार्क क्षेत्र के होटल में महिला से मारपीट की सूचना मिली थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि व्यक्ति कुछ दिन से महिला को लेकर होटल में रह रहा था। महिला अभी कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। उसके बयानों व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। होटल की भी जांच कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।