UP News Live: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में नकल पर पूरी तरह लगेगा ब्रेक, योगी से मिली कृष्ण अवतारम की टीम UP News Live CM Yogi Adityanath Gorakhpur Mata Prasad Pandey House Arrest Latest Updates Today 17 April - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP News Live: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में नकल पर पूरी तरह लगेगा ब्रेक, योगी से मिली कृष्ण अवतारम की टीम

UP News Live: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में नकल पर पूरी तरह लगेगा ब्रेक, योगी से मिली कृष्ण अवतारम की टीम

UP News Live: 18 और 19 अप्रैल 2026 को चार पालियों में सम्पन्न होने वाली सहायक आचार्य भर्ती की परीक्षा के लिए यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। उधर, कृष्णा अवतारम फिल्म की टीम ने सीएम योगी से मुलाकात की।

UP News Live: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में नकल पर पूरी तरह लगेगा ब्रेक, योगी से मिली कृष्ण अवतारम की टीम

UP News Live

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM
हमें फॉलो करें

UP News Live: 18 और 19 अप्रैल 2026 को चार पालियों में सम्पन्न होने वाली सहायक आचार्य भर्ती की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार (पूर्व आईपीएस) ने प्रदेश के 6 प्रमुख जनपद आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के 53 परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को सनातन धर्म के मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत से रची-बसी फिल्म कृष्ण अवतारम की टीम मिली। मुख्यमंत्री ने टीम के सदस्यों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी फिल्में अत्यंत आवश्यक हैं। ये हमारे इतिहास और संस्कृति की उन कहानियों को सामने लाती हैं, जिनसे युवा पीढ़ी अक्सर अनभिज्ञ रहती है। इन कथाओं को संरक्षित करना और उन्हें ऐसे तरीके से प्रस्तुत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जो प्रेरणा दे, शिक्षित करे और सकारात्मकता तथा आशा का प्रसार करे।

17 Apr 2026, 11:03:57 PM IST

योगी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, श्रम विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

मजदूरी बढ़ाने जाने को लेकर नोएडा में हुई हिंसा के बाद योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में संशोधन कर दिया है। सरकार के इस फैसले पर राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद श्रम विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके बाद नई न्यूनतम मजदूरी दरें कानूनी रूप से प्रभावी हो गई हैं। अब यह पूरे प्रदेश में बाध्यकारी रूप से लागू होंगी।

योगी सरकार ने बढ़ाई श्रमिकों की मजदूरी, श्रम विभाग ने नई दरों का जारी किया नोटिफिकेशन

17 Apr 2026, 10:04:46 PM IST

महिला आरक्षण विधेयक भाजपा की हार: अखिलेश

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि महिला आरक्षण के नाम लाया गया विधेयक की भाजपा की हार है। अखिलेश यादव ने एक्स पर कहा 'जनता के बढ़ते विरोध और आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए साज़िशन लाए गए 'तथाकथित महिला आरक्षण विधेयक' की हार भाजपा की हार है। ये भाजपा की बदनीयत की भी हार है।'

17 Apr 2026, 06:48:55 PM IST

58 लाख के मादक पदार्थों को पुलिस ने जलाकर कराया राख

महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शुक्रवार को नौतनवा के बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज के विशेषज्ञों की देखरेख में उच्च क्षमता के इंसीनरेटर में करीब 58 लाख रुपये के 157 किलो मादक पदार्थ जलाकर राख किए गए। एनडीपीएस एक्ट में बरामद यह मादक पदार्थ लंबे समय से जिले के तीन थानों के मालखाने में रखे थे। कोर्ट की अनुमति पर सीओ की निगरानी में इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। सोनौली बरगदवा एवं श्यामदेउरवा थाने में पकड़ी गई चरस गांजा व हेरोइन लंबे समय से मालखाने में जमा थी। एनडीपीएस एक्ट के कुल 21 अभियोगों से यह मामला जुड़ा था। न्यायालय के आदेश के बाद इन अवैध पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई। शुक्रवार को सीओ निचलौल बसंत कुमार व गठित कमेटी की निगरानी में 157.648 किलो मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 1200 रुपये आंकी गई है।

17 Apr 2026, 05:50:12 PM IST

यूपी में भाकियू का भारी बवाल, कई जिलों में तोड़फोड़

यूपी के कई जिलों में पूर्व मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को भारी बवाल कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाथरस में पुलिस के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की और दरोगा के पैर पर गाड़ी चढ़ाई दी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। हापुड़ कूच कर रहे कई कार्यकर्ताओं को अलीगढ़ के गभाना टोल प्लाजा पर रोका गया तो वहां भी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद भी उन्हें रोका नहीं जा सका। सैकड़ों कार्यकर्ता दर्जनों गाड़ियों से टोल प्लाजा पार करके निकल गए। वहीं भाकियू के बवाल को देखते हुए हापुड़, बुलंदशहर में भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

यूपी में भाकियू का भारी बवाल, पुलिस से हाथापाई, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद दरोगा के पैर पर गाड़ी चढ़ाई

17 Apr 2026, 04:49:21 PM IST

गोरखपुर में राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक डूबे, तलाश

गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी पर निर्माणाधीन पुल के समीप शुक्रवार को नहाने गए तीन किशोरों के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरों की नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है। उधर, किशोरों के डूबने की खबर के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

17 Apr 2026, 02:10:53 PM IST

रोडवेज कर्मचारी संघ के अतुल शाखा अध्यक्ष और विकास मंत्री चुने गए

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अयोध्या डिपो शाखा के चुनाव में सर्वसम्मति से अतुल पांडेय को अध्यक्ष और विकास यादव को मंत्री चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। इस मौके पर रोडवेज कर्मियों ने संगठन के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

17 Apr 2026, 02:02:17 PM IST

कटरा बाजार में बांस बल्ली से दी जा रही है बिजली सप्लाई

श्रावस्ती के विकास खण्ड इकौना क्षेत्र के ग्राम कटरा में अभी तक कुछ आबादी क्षेत्र में न केबल बिछाए गए हैं और न ही बिजली के पोल लगाए गए हैं। उपभोक्ता बांस-बल्ली के सहारे 50 मीटर दूर से केबल लाकर बिजली का उपयाेग कर रहे हैं। ऐसे में हर समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

ग्राम पंचायत कटरा के आबादी क्षेत्र में बिजली के केबल और पोल लगाकर घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। शेष कुछ हिस्से में अभी भी न केबल बिछाया गया और न ही पोल लगाए गए हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ता केबल तार बांस-बल्ली और पेड़ के सहारे बांधकर घरों तक ले गए हैं। ये बल्लियां नीचे से सड़कर कमजोर हो गई हैं जो कभी भी बड़े हादसे का सबक बन सकती हैं।

17 Apr 2026, 02:01:54 PM IST

शिवगढ़ में रोजगार सेवकों ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया

रायबरेली में शिवगढ़ ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने प्रान्तीय आह्वान पर कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया है। इसको लेकर शुक्रवार को सभी रोजगार सेवकों ने खण्ड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने 25 अप्रैल तक कलम बन्द हड़ताल करने की घोषणा की है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर 25 अप्रैल 2026 तक समस्त रोजगार सेवक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। समस्याओं का निराकरण न होने पर रोजगार सेवक आन्दोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

17 Apr 2026, 01:47:10 PM IST

किशोरी के अपरहण मामले में तीन को नामजद कर केस दर्ज

बहराइच में गांव के बाहर खेत गई किशोरी के अपरहण मामले में पीड़ित पिता ने तीन लोगों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अपहत किशोरी व नामजदों की तलाश में आधा दर्जन से अधिक गांवों में दबिश डाली है।

मुर्तिहा कोतवाली के एक गांव निवासनी 17 वर्षीय किशोरी नौ अप्रैल की शाम खेत की ओर गई थी। जब काफी समय बीतने पर भी किशोरी घर नही आई।तब परिजन उसे खेत पर तलाशने पहुंचे। उसे वहां व गांव के किसी भी संभावित जगहों पर उसे न पाए जाने पर अपहरण की आशंका के मद्देनजर सभी संभावित जगहों पर तलाश की। कही भी उसका सुराग न पाकर गांव के ही एक युवक, उसके पिता व मंझाव गांव निवासी युवक के बहनोई को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

17 Apr 2026, 01:37:37 PM IST

आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कर रहे शोहदे परेशान

बहराइच में मुर्तिहा इलाके के एक आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को गांव के ही कुछ शोहदों ने काफी परेशान कर डाला। पीड़िता ने मोबाइल नम्बर ब्लाक किए, तो दूसरो के मोबाइल से ब्लैकमेल को धमकाया। पीड़िता ने गांव के ही चार शोहदों को नामजद कर संज्ञेय धाराओं में केस दर्ज कराते ही हड़कंप मच गया है।

मुर्तिहा कोतवाली के एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर तैनात दलित कार्यकत्री को एक शोहदा मोबाइल पर काल कर धमकी दे रहा था। कार्यकत्री के भाई व अन्य परिजनों को धमकियां दिए जाने पर उसका नम्बर ब्लाक कर दिया। तो उसने अपने अन्य साथियों के मोबाइल से हरकते शुरू कर दी।

17 Apr 2026, 01:36:31 PM IST

महिला का शव छत के कुंडे से लटकता मिला

बहराइच के क्षेत्र केलक्खारामपुर के मजरा मुन्ना सिंहपुरवा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार देर शाम लटकता मिला है। युवती का पति मजदूरी के सिलसिले में दूसरे प्रांत में है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विशेश्वरगंज थाने के लक्खारामपुर के मजरे मुन्नासिंहपुरवा निवासी कौशल्या देवी (32 ) पत्नी राधेश्याम का शव गुरूवार शाम लगभग पांच बजे छत की कुंडे से लटकता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्र किए गए। थानाध्यक्ष संदीप कुमार दुबे ने बताया कि शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

17 Apr 2026, 01:35:04 PM IST

डिवाइडर से टकराई बाइक, सड़क पर गिरे युवक को कार ने रौंदा, मौत

बाराबंकी में थाना लोनी कटरा क्षेत्र में लखनऊ -सुल्तानपुर हाईवे पर ओवरब्रिज के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने भी टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम वर्मा (34) पुत्र जयप्रकाश वर्मा और मयंक वर्मा (30) पुत्र राकेश वर्मा, निवासी मकनपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मयंक वर्मा को मृत घोषित कर दिया।

17 Apr 2026, 01:34:45 PM IST

छप्पर के घर में लगी आग, झुलसकर बुजुर्ग की मौत

मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के मजरे रमवापुर में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर एक बुजुर्ग श्यामलाल (65)की मौत बताया जाता है कि गुरुवार को छप्पर में अचानक आग लग गई। श्यामलाल उसी छप्पर के नीचे सो रहा था, जब तक वह कुछ समझ पाता आग की लपेटे में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। आग की लपटों को देख गाँव में अफरा तफरी मच गयी। छप्पर के नीचे रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बगल में रखा गैस सिलेंडर भी दग गया। उसका ऊपर का हिस्सा घर से करीब 400 मीटर दूर जा गिरा। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया । वहीं आगजनी से श्यामलाल के भतीजे सोनू के गृहस्थी का भी सारा सामान जलकर राख हो।

17 Apr 2026, 01:34:27 PM IST

प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी

बाराबंकी में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने 17 लाख रुपए ठग लिया। पीड़ित को अभी तक ना तो प्लॉट मिला ना ही रुपए वापस किए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चिनहट लखनऊ निवासी संतोष सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने प्लॉट खरीदने के उद्देश्य से लालधर त्रिपाठी नामक व्यक्ति से संपर्क किया। आरोपी ने स्वयं को चन्द्रलोक इंफाटेक प्रा. लि. फर्म से जुड़ा बताते हुए प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने बाराबंकी क्षेत्र स्थित ग्लोरियस गार्डन परियोजना में एक प्लॉट 19.80 लाख रुपये में बुक कराया। इस दौरान संतोष सिंह ने अलग-अलग तिथियों में करीब 17 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोप है कि इसके बदले उन्हें फर्जी दस्तावेज और रसीदें दी गईं।

17 Apr 2026, 01:34:07 PM IST

भट्ठे पर दबंगों का कहर, मजदूरों को पीटा, केस दर्ज

सुलतानपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर दबंगों ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। मारपीट में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

गांव निवासी रामजीत पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम मजदूर राशन लेकर पहुंचे थे। इसी बीच गांव के ही सूरज, फूलचंद, सचिन, मंगल, अंकित व अम्बिक समेत कई लोग भट्ठे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों से मारपीट शुरू कर दी।

17 Apr 2026, 01:33:44 PM IST

सेवानिवृत शिक्षकों को अमूल्य धरोहर - ध्रुव त्रिपाठी

अम्बेडकरनगर के जहांगीरगंज में उ.प्र.प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर के तत्वाधान में रामनगर स्थित एक निजी मैरिज हाल में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विकास खंड के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय व खंड विकास अधिकारी जगन्नाथ चौधरी रहे।

17 Apr 2026, 01:05:17 PM IST

सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत, सवार घायल

सुलतानपुर में चांदा कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर मार्ग पर मधुपुरी गांव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि सवार यात्री घायल हुआ। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चांदा कोतवाली क्षेत्र के चांदा कादीपुर मार्ग स्थित मधुपुरी गांव के समीप का है । जहां गुरुवार रात करीब 10:30 बजे ई रिक्शा चालक देवीदीन गौतम पुत्र तेजई उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बनभोकार थाना चांदा जनपद सुलतानपुर अपने ई रिक्शा से चांदा बाजार से अपने घर जा रहे थे । उनके साथ उनके पड़ोस के ही राजकुमार पुत्र बेल्लर निवासी बनभोकर भी बैठे थे । जैसे ही मधुपुरी नहर क्रॉस करके आगे बढ़े तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार साइड मार दिया ।जिससे अनियंत्रित होकर ई रिक्शा वहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी।

17 Apr 2026, 12:55:49 PM IST

सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, दो गंभीर

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना गुरुवार रात करीब ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार, रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर अवनानीश गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। बताया जा रहा है कि सांड के अचानक सामने आने से दोनों बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ने के बाद हादसा हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

17 Apr 2026, 12:39:47 PM IST

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

अम्बेडकरनगर में स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अजमेरीबादशाह पुर निवासी शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता हरिनाथ (69) करीब 10 बजे सलेमपुर चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

17 Apr 2026, 12:28:51 PM IST

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, पांच घायल

अमेठी में गुरुवार देर शाम कमलानगर बाजार के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पनिया मजरे नरौली थाना गौरीगंज निवासी पवन (28), अपनी पत्नी रमावती (26) और बेटे अमन (9) के साथ मुसाफिरखाना से गौरीगंज जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर आजादनगर मजरे पश्चिम थाना मुंशीगंज निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) गौरीगंज से मुसाफिरखाना की ओर जा रहे थे। शाम करीब सवा सात बजे कमलानगर बाजार क्षेत्र में दोनों मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया।

17 Apr 2026, 12:00:46 PM IST

बाइक सवार बदमाश ने महिला का मंगलसूत्र लूटा

सीतापुर में शहा कोतवाली के लोहारबाग इलाके में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाश ने पैदल जा रही महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। अचानक हुए झपट्टे से महिला सहम गई। जब तक वह चीख पुकार मचा बदमाश के पीछे भागी वह बाइक से फर्राटा भरते हुए भाग निकला। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता किसी काम से बरेली गई थीं। गुरुवार को वह बरेली से घर लौट रहीं थी। देर रात निर्मला गुप्ता लोहारबाग मेन सड़क पर ऑटो से उतरकर पैदल घर जा रहीं थी। वह मोहल्ले की गली के पास पहुंची ही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार ने निर्मला गुप्ता के बगल में बाइक लगाई। जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश ने गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया।

17 Apr 2026, 11:42:36 AM IST

महिला बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर

अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात करीब पौने नौ बजे एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।

यह घटना निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास घोसियाना गांव के समीप हुई। हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

17 Apr 2026, 11:29:59 AM IST

नोएडा दौरे से पहले लखनऊ में हाउस अरेस्ट माता प्रसाद पांडेय; सपा का डेलिगेशन मजदूरों से मिलने जा रहा था

नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद मजदूरों से मिलने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में आज सपा के डेलीगेशन को नोएडा जाना था। लेकिन इससे पहले ही लखनऊ में माता प्रसाद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: नोएडा दौरे से पहले लखनऊ में हाउस अरेस्ट माता प्रसाद पांडेय; सपा का डेलिगेशन मजदूरों से मिलने जा रहा था

17 Apr 2026, 11:29:58 AM IST

बीमे की रकम के लिए देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला

बहराइच में बीमे की रकम के लिए एक युवक ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतका के पति की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी उसी का क्लेम पीड़िता को मिला था। जमीन के बंटवारे को भी लेकर युवक भाभी से खुन्नस रख रहा था। इस वारदात की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।