UP Agra Woman Killed Blackmailer in Hotel Slit throat with Blade Hit head with Hammer ब्लेड से गला काटकर हथौड़े से फोड़ा था महिला ने ब्लैकमेलर का सिर, देता था ये धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ब्लेड से गला काटकर हथौड़े से फोड़ा था महिला ने ब्लैकमेलर का सिर, देता था ये धमकी

यूपी के आगरा में इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार की दोपहर महिला ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक रिश्ते का मामा लगता था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति को दिखाने की धमकी देता था।

Sat, 18 April 2026 09:52 AMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, आगरा
share
ब्लेड से गला काटकर हथौड़े से फोड़ा था महिला ने ब्लैकमेलर का सिर, देता था ये धमकी

यूपी के आगरा में इटौरा (मलपुरा) स्थित होटल ताजपथ के कमरा नंबर 204 में शुक्रवार की दोपहर महिला ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक रिश्ते का मामा लगता था। उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके अश्लील फोटो और वीडियो पति को दिखाने की धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि महिला घर से हत्या की तैयारी करके आई थी। सर्जिकल ब्लेड से गला काटा उसके बाद हथौड़े से सिर फोड़ दिया। हत्या करके कमरे से चीखते हुए बाहर निकली, मैने उसको मार डाला। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे की है। सुबह 11 बजे फतेहपुर सीकरी निवासी 36 वर्षीय खिल्लो ककुआ (मलपुरा) निवासी प्रीति के साथ होटल में पहुंचा। प्रीति कमरे में रुक गई। वह ठेके से बीयर लेकर आया। दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी। आरोप है कि इसके बाद खिल्लो ने महिला से जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला पहले से हत्या की तैयारी करके आई थी। सर्जिकल ब्लेड से खिल्लो की गर्दन पर प्रहार किया। गले से खून की धार बहने लगी। खिल्लो पलंग से गिर पड़ा। इसके बाद महिला ने हथौड़े से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। उसका मोबाइल भी फेंक दिया। महिला हत्या में प्रयुक्त हथियार थैले में छिपाकर लेकर आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीनों के खेल में शामिल हैं वे, IAS अधिकारी और बाबुओं पर लगाए

ब्लेड से गला काटा फिर हथौड़े से फोड़ा सिर

खिल्लो को मौत के घाट उतारने वाली प्रीति ब्लैकमेलिंग से परेशान थी। उसने पहले खिल्लो का सर्जिकल ब्लेड से गला काटा गया फिर हथौड़े से सिर फोड़ा। डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि हत्या के बाद महिला कमरे से बाहर आई। होटल कर्मचारियों को बताया कि हत्या कर दी है। यह सुनकर कर्मचारी घबरा गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को हिरासत में लिया। शुरू में वह कुछ बताने को तैयार नहीं थी। पुलिस को लगा कि उसने हथौड़े से प्रहार करके हत्या की है। शव उठाते समय गले पर कट का निशान दिखा। महिला से पूछा तो उसने बताया कि सर्जिकल ब्लेड भी लेकर आई थी। उसके थैले में पुलिस को पेपर स्प्रे भी मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाजिया उठो, इतनी देर तक सो...कफन हटा चीख पडे़ पिता; मेडिकल छात्रा ने किया सुसाइड

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

डीसीपी पश्चिम आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस के पास महिला के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस ने होटल का डीवीआर भी कब्जे में लिया है। जिसमें महिला और खिल्लो के होटल में आने का फुटेज है। हत्या के बाद महिला कमरे से बाहर आई यह फुटेज भी है। पुलिस कमरे में पहुंची। चारों तरफ खून फैला हुआ था। खिल्लो का खून महिला के कपड़ों पर भी लगा था। उन्हें भी कब्जे में लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। सर्जिकल ब्लेड और हथौड़ा दोनों मौके पर ही मिल गए थे। किसने किसे फोन करके बुलाया था इसकी जानकारी कॉल डिटेल से होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कैबिनेट विस्तार को हरी झंडी जल्द; पीएम मोदी से मिले यूपी प्रदेश अध्यक्ष

महिला बोली, जीना कर दिया था दुश्वार

हत्या की वजह पूछने पर महिला ने बताया कि खिल्लो ने उसका जीना दुश्वार कर दिया था। उसे ब्लैकमेल करता था। प्रीति विवाहित है। खिल्लो रिश्ते में उसका मामा लगता था। हमउम्र था। बचपन में प्रीति के माता-पिता ने ही उसको पाला था। वह टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि खिल्लो कुछ माह पूर्व भी इस होटल में प्रीति को लेकर आया था। प्रीति का कहना है कि उसने उसी दौरान वीडियो बना लिया था। पुलिस यह मानकर चल रही है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। खिल्लो अब प्रीति को ब्लैकमेल कर रहा था। प्रीति दो बच्चों की मां है। एक बच्चा दिसंबर 2025 में हुआ। एक बच्चा करीब चार साल का है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।