unnao woman suicide video whatsapp status husband death loneliness priyadarshininagar news पहले मां-बाप अब पति चले गए, मुझसे नहीं हो पा रहा, वीडियो बनाकर महिला ने लगा ली फांसी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पहले मां-बाप अब पति चले गए, मुझसे नहीं हो पा रहा, वीडियो बनाकर महिला ने लगा ली फांसी

उन्नाव में पति की मौत से दुखी 30 वर्षीय एकता ने भावुक वीडियो बनाकर फांसी लगा ली। माता-पिता को पहले ही खो चुकी एकता घर की इकलौती संतान थी। पति की तेरहवीं के अगले दिन उसने 'अंतिम संस्कार अच्छे से करने' की अपील करते हुए आत्महत्या कर ली।

Sun, 15 March 2026 07:34 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले मां-बाप अब पति चले गए, मुझसे नहीं हो पा रहा, वीडियो बनाकर महिला ने लगा ली फांसी

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक बेहद दुखद और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रियदर्शिनीनगर मोहल्ले में एक 30 वर्षीय महिला ने पति की मौत के सदमे में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया, जिसमें उसने अपनी बेबसी और अकेलेपन का जो दर्द बयां किया, उसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं।

अकेलेपन और दुखों का अंतहीन सिलसिला

मृतका एकता की जिंदगी पिछले कुछ वर्षों से दुखों के भंवर में फंसी हुई थी। एकता अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। महज एक-एक साल के अंतराल में उसने अपने माता-पिता को खो दिया था। माता-पिता के जाने के बाद उसका पति आलोक उर्फ बबलू ही उसका एकमात्र सहारा और पूरी दुनिया था। एकता अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था, बीते 2 मार्च को दिल का दौरा पड़ने से पति आलोक की भी अचानक मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चाचा की बारात में जा रहे 3 भाइयों की एक साथ मौत, ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में जान गई

तेरहवीं के बाद गहराया एकाकीपन

शुक्रवार को एकता के पति का तेरहवीं संस्कार संपन्न हुआ था। घर में रिश्तेदारों और अपनों की भीड़ जमा थी, जिससे एकता का ध्यान कुछ हद तक बंटा हुआ था। लेकिन जैसे ही शनिवार सुबह भीड़ छंटी और घर में सन्नाटा पसरा, एकता के भीतर का एकाकीपन और मानसिक अवसाद चरम पर पहुंच गया। उसे अपना भविष्य अंधकारमय नजर आने लगा। इसी मानसिक स्थिति में उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और अपनी अंतिम इच्छाएं और पीड़ा रिकॉर्ड की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' पर संग्राम, एक्शन में भर्ती बोर्ड, जांच के आदेश
ये भी पढ़ें:संभल में फिर गरजा बुलडोजर, रास्ते पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने हटवाया

व्हाट्सएप स्टेटस देख भाई दौड़ा, पर देर हो चुकी थी

एकता ने वीडियो में सिसकते हुए कहा, "एक लड़की के तीन सहारे होते हैं—मां, बाप और पति। मेरे पास अब कोई नहीं बचा है। सब कहते हैं कि आगे सब अच्छा होगा, पर इससे बुरा और क्या होगा? मैं अपने पति के बिना नहीं जी सकती, मेरा अंतिम संस्कार अच्छे से कर देना।" वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब तक उसके चचेरे भाई निकेत ने स्टेटस देखा और आनन-फानन में घर पहुंचा, तब तक एकता की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।