sitapur road accident three brothers died tractor bike collision rampur mathura news चाचा की बारात में जा रहे तीन भाइयों की एक साथ मौत, ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में गई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चाचा की बारात में जा रहे तीन भाइयों की एक साथ मौत, ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में गई जान

सीतापुर के रामपुर मथुरा में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत हो गई। तीनों भाई बाइक से अपने चाचा की बारात में जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Sun, 15 March 2026 06:57 AMYogesh Yadav रामपुर मथुरा (सीतापुर), संवाददाता
share
चाचा की बारात में जा रहे तीन भाइयों की एक साथ मौत, ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में गई जान

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों के चिराग बुझा दिए। शनिवार देर रात रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के बिसेसर तिराहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खौफनाक था कि तीनों भाइयों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान चली गई। मृतक आपस में ममेरे और फुफेरे भाई थे, जो एक साथ अपने चाचा की बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। इस घटना के बाद से दोनों गांवों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जानकारी के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी गोलू (32 वर्ष) अपने ममेरे भाइयों भयापुर कोडरी निवासी कुलदीप (27 वर्ष) और सुजीत (25 वर्ष) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बारात में जा रहे थे। उनके सगे चाचा की शादी थी और घर में जश्न का माहौल था। तीनों भाई हंसी-खुशी सज-धज कर घर से निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही उनकी बाइक रामपुर मथुरा के बिसेसर तिराहा के पास पहुंची, सामने से काल बनकर आ रही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' पर संग्राम, एक्शन में भर्ती बोर्ड, जांच के आदेश

राहगीरों ने चालक को दबोचा

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। हादसे को के बाद चालक ने भागने की नीयत से ट्रैक्टर की रफ्तार और बढ़ा दी। हालांकि, मौके पर मौजूद राहगीरों ने साहस दिखाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया और कुछ दूरी पर चालक को घेराबंदी कर दबोच लिया। सूचना मिलते ही रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल में फिर गरजा बुलडोजर, रास्ते पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने हटवाया
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा चुनाव में मोबाइल फोन को लेकर मिलेगी बड़ी राहत, आयोग ने दी खुशखबरी

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का हाल

हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। बारात की रवानगी के बीच परिवार के तीन युवकों की मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। थानाध्यक्ष रामपुर मथुरा श्यामू कनौजिया ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और पकड़े गए चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है। एक साथ तीन मौतों की खबर से चांदपुर और भयापुर कोडरी गांव में मातम पसर गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।