यूपी की अनोखी शादी, लग्जरी कार और घोड़ी छोड़कर हाथी पर सवार हुआ दूल्हा, बचपन का सपना किया पूरा
मेरठ जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की।

Meerut News: यूपी के मेरठ जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी की। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं इस अनोखी घुड़चढ़ी के वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल हाथी पर घुड़चढ़ी की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सक हो गया।
क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अंकित पुत्र कालू की हाल ही में शादी हुई। शादी में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान दूल्हा पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी करता हुआ बारात लेकर निकला। गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। दूल्हे अंकित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हाथी बहुत पसंद थे। तभी से उनका सपना था कि जब उनकी शादी होगी तो वह हाथी पर बैठकर ही बारात लेकर जाएंगे। शादी के दिन उनका यह सपना आखिरकार पूरा हो गया। अंकित के परिवार ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथी पर चढ़त को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पल को खास बना दिया। पुराने समय में संभ्रांत लोगों द्वारा हाथी पर बरात लेकर जाने का चलन रहा है।
हेलीकॉप्टर से लाया दुल्हनिया
वहीं दूसरी ओर खरखौदा कस्बे में तिहाई मोहल्ले के निवासी अनिल त्यागी के सुपुत्र केशव त्यागी की 30 अप्रैल 2026 को शादी हूई । परिवार में सबका लाडला होने पर चाचा सुशील त्यागी ने परिवार जनों से बात कर दुल्हे राजा बने केशव त्यागी की दुल्हनिया मांशी त्यागी पुत्री उदित त्यागी को कार से नहीं हेलीकॉप्टर द्वारा लाने का प्रस्ताव रखा जो सभी को अच्छा लगा। और हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर दी गई। 30 अप्रैल शाम खरखौदा कस्बे में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम पर शाम 6:00 बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा। जिसमें दूल्हे राजा केशव त्यागी परिवार के साथ अपनी बारात लेकर हापुड़ जनपद के सिखेड़ा गांव पहुंचा।
दूल्हा-दुल्हन को देखने वालों की लगी भीड़
एक मई 2026 को सुबह 7:00 हेलीकॉप्टर द्वारा खरखौदा कस्बे में अपनी दुल्हनिया संग उतरा। हेलीकॉप्टर द्वारा बारात और दुल्हनिया को लाने की चर्चा समूचे खरखौदा कस्बे में ही नहीं सैकड़ो गांव में फैली हुई है। जो लोगों को उत्साहित और कोताहु का विषय बनी हुई है। समस्त क्षेत्र वासियों ने दूल्हे और दुल्हन को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर परिवार जनों के साथ सैकड़ों की सख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के उपप्रधानाचार्य सुशील त्यागी ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने हेलीकॉप्टर के लिए मेरठ जिला प्रशासन से और वधू पक्ष के लोगों ने हापुड़ जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त की थी।




साइन इन