Chaos Erupts at Wedding After Seven Vows Bride Shows Her Mettle Front Groom Forcing Groom Family Change Their Terms सात फेरों के बाद शादी में बवाल, दूल्हे के सामने दुल्हन ने दिखाए तेवर, लड़के वालों को बदलनी पड़ी शर्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सात फेरों के बाद शादी में बवाल, दूल्हे के सामने दुल्हन ने दिखाए तेवर, लड़के वालों को बदलनी पड़ी शर्त

यूपी के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तराखंड से आई बारात में हंगामा हो गया। लेनदेन को लेकर बात बिगड़ी तो दूल्हे के सामने दुल्हन ने भी तेवर दिखा दिए। 

Thu, 30 April 2026 09:24 PMDinesh Rathour बिजनौर/हल्दौर
share
सात फेरों के बाद शादी में बवाल, दूल्हे के सामने दुल्हन ने दिखाए तेवर, लड़के वालों को बदलनी पड़ी शर्त

Bijnor News: बिजनौर के एक गांव में उत्तराखंड से आई बारात में चढ़त, जयमाला और फेरों की रस्म पूरी होने के बाद लेनदेन को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। बात थाने तक पहुंच गई। घंटों तक पंचायत चली और पुलिस की दखल के बाद समझौता हो गया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया और बारात को बिना दुल्हन ही लौटना पड़ा।

हल्दौर क्षेत्र के एक गांव के बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को शादी समारोह चल रहा था। उत्तराखंड से बारात आई थी। चढ़त, स्वागत और जयमाला हंसी-खुशी के माहौल में संपन्न हो गए। इसके बाद रीति-रिवाज के साथ फेरों की रस्म भी पूरी कर ली गई। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन दूल्हे पक्ष की ओर से अचानक विवाद शुरू हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्योता नहीं मिला तो नाराज हो गया चाचा, दूल्हा-दुल्हन को आता देखकर सील किया दरवाज

लेनदेन की बातें बनी झगड़े की वजह

लेनदेन और कुछ अन्य बातों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया और समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई।विवाद बढ़ने पर दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष आक्रोशित हो गया और विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और दुल्हन ने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा पक्ष ने अंतिम समय में शर्तें बदल दीं, जिससे विवाद बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की ससुराल पहुंचा प्रेमी, दूल्हे को पता चल गई दुल्हन की ‘वो’ वाली बात
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन मेहंदी लगाए सारी रात करती रही इंतजार, रिश्तेदारी की लड़की संग भागा दूल्हा

बारातियों को बनाया बंधक

गुस्साए घरातियों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को बैंक्वेट हॉल में ही रोक लिया और बंधक बना लिया। करीब छह घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चलता रहा। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने समझौता कराने की भरसक कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चलती रही। दोनों पक्षों ने शादी को आगे न बढ़ाने और अलग-अलग रहने का निर्णय लिया। समझौते के बाद बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा। हल्दौर प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया, विवाद के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।