घर वालों के मुंह पर 'कालिख' पोत गई दुल्हन; मंडप से प्रेमी संग भागी, हाथ मलता रह गया दूल्हा
यूपी में दुल्हन अपने घर वालों के मुंह पर 'कालिख' पोत गई। दुल्हन शादी के मंडप से प्रेमी के साथ फरार हो गई। उधर, दुल्हन के मंडप से फरार होने के बाद दूल्हा हाथ मलता रह गया।

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दुल्हन अपने घर वालों के मुंह पर 'कालिख' पोत कर चली गई। यहां खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी के मंडप से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन अपने साथ जेवर भी ले गई है। घटना से दोनों पक्षों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।
उधर, इस घटना से दूल्हा और उसके परिजन स्तब्ध रह गए। शादी टूटने के बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा, जिससे पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है। दुल्हन की मां की तहरीर परपुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लखीमपुर में खीरी थाना क्षेत्र के गांव में बारात धूमधाम से गांव पहुंची थी और शादी की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान मौका पाकर एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ उस समय फरार हो गई, जब शादी की तमाम रस्में हो रही थी। सिर्फ फेरे लेना रह गए थे। इस बीच दुल्हन मंडप से गायब हो गई। जब यह बात परिजनों को पता चली तो हंगामा खड़ा हो गया। शादी के दिनकाफी देर तक उसकी खोज हुई तो पता चला कि वह मंडप से नदारद हो गई। दुल्हन के फरार होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। दुल्हन की मां की तहरीर पर थाना खीरी पुलिस ने प्रेमी शेषपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है।
दुल्हन जेवर व नगदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई
दुल्हन की मां ने अपनी तहरीर में लिखा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह थाना फरधान क्षेत्र के गांव के युवक के साथ तय की थी। शादी के लिए बारात उसके घर पर पहुंच गई थी। बारात की सारी तैयारियां चल रही थी। इसी बीच रात करीब 3 बजे पता चला कि दुल्हन ज़ेवर व नगदी लेकर अपने प्रेमी शेषपाल के साथ फरार हो गई है। जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
दोनों को हिरासत में ले लिया गया
खीरी थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर प्रेमी शेष पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।




साइन इन