two year old daughter drowned in a drain then crushed her head with a stone mother brutality in Agra 2 साल की बेटी को नाले में डुबोकर मार डाला, फिर पत्थर से सिर कुचला; आगरा में मां की निर्ममता, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 साल की बेटी को नाले में डुबोकर मार डाला, फिर पत्थर से सिर कुचला; आगरा में मां की निर्ममता

पूछताछ में ममता ने बताया कि बेटी रो रही थी। गुस्से में उसे नाले में फेंक दिया। बाहर निकालने के बजाए गुस्से में उसका मुंह अंदर ही डुबा दिया। जब बाहर निकाला तो बेटी की सांस नहीं चल रही थी। पास ही एक पत्थर पड़ा था। उसे चेहरे पर मार दिया। वह पति से छुटकारा पाना चाहती थी।

Thu, 9 April 2026 10:21 AMsandeep हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, आगरा
share
2 साल की बेटी को नाले में डुबोकर मार डाला, फिर पत्थर से सिर कुचला; आगरा में मां की निर्ममता

आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर मंगलवार की शाम मासूम की हत्या किसी और ने नहीं, उसकी मां ने ही की थी। सच्चाई पता चलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पत्नी घर में पति से झगड़ा करके निकली थी। करीब दो वर्षीय बच्ची साथ थी। वह रो रही थी। मां ने नाले में मुंह डुबाकर उसे मार डाला। उसके बाद पत्थर से चेहरा कुचल दिया और मौके से भाग गई थी। बुधवार को पुलिस ने उसे खोज निकाला। उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है।

शव देखकर फूट-फूटकर रोया

मंगलवार की शाम यमुना किनारा आरती स्थल के पास नाले के किनारे एक मासूम बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। नगला धाकरान, नाई की मंडी निवासी रामू धाकरे अपनी पत्नी ममता और बेटी खुशी की तलाश कर रहे थे। पत्नी झगड़ा होने के बाद घर से गुस्से में निकली थी। मासूम बच्ची का शव मिला है, यह पता चलने पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। पुलिस को बताया कि शव उनकी बेटी का है। पुलिस ने रामू से बातचीत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे को जलाया

पति-पत्नी का आए दिन होता था झगड़ा

उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले पश्चिम चंपारण (बिहार) निवासी ममता के साथ विवाह हुआ था। करीब दो साल की बेटी थी खुशी। पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। यह बोलती थी कि उसे वापस जाना है। वह पत्नी की रोज-रोज की चिकचिक से परेशान हो गया था। मंगलवार को भी झगड़ा हुआ। पत्नी गुस्से में घर से चली गई। उसने भी नहीं रोका। उसे लगा कि वापस लौट आएगी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने ममता की तलाश शुरू कर दी। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस की तीन टीमें बनाई गईं। सर्विलांस टीम की मदद ली गई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-पत्नी ने खुद पर डीजल उड़ेलकर क्यों लगा ली आग? लव मैरिज करने वाले कपल की मौत
ये भी पढ़ें:यूपी में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर दांतों से चबा डाली उसकी नाक

आरोपित बोली, अब उसे हो रहा पछतावा

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि हत्या के बाद ममता टूंडला चली गई थी। वहां पहुंचकर उसे लगा कि एक बार बेटी को देख आए। वह किस हाल में है। बच तो नहीं गई। वह दोबारा यमुना किनारे आई थी। पुलिस ने उसे स्ट्रेची ब्रिज के पास से पकड़ा। पूछताछ में ममता ने बताया कि बेटी रो रही थी। गुस्से में उसे नाले में फेंक दिया। बाहर निकालने के बजाए गुस्से में उसका मुंह अंदर ही डुबा दिया। जब बाहर निकाला तो बेटी की सांस नहीं चल रही थी। पास ही एक पत्थर पड़ा था। उसे चेहरे पर मार दिया। वह पति से छुटकारा पाना चाहती थी। बेटी को साथ लेकर कहां घूमती। अब उसे पछतावा हो रहा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। पुलिस गुरुवार को हत्यारोपी मां को कोर्ट में पेश करेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।