Uttar Pradesh Hamirpur husband brutally beat his wife and then bit off her nose यूपी में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर दांतों से चबा डाली उसकी नाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर दांतों से चबा डाली उसकी नाक

उत्तर प्रदेश में एक पति हैवान बन गया। उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद दांतों से उसकी नाक चबा डाली। महिला के गाल में दस टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

Tue, 31 March 2026 08:48 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में हैवान बना पति, पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर दांतों से चबा डाली उसकी नाक

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में घरेलू विवाद के बाद हैवान बने पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर दांतों से उसकी नाक चबा डाली। इससे नाक का ऊपरी हिस्सा कट कर अलग हो गया। वहीं गाल पर भी गहरा घाव हो गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। महिला के गाल में दस टांके लगाए गए हैं। नाक में प्लास्टिक सर्जरी की नौबत आ गई है। इस मामले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

चिकासी थानाक्षेत्र के बिरहट गांव निवासी अमरुद्दीन ने बताया कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर तकरार होती रहती थी। सोमवार रात किसी बात पर एक बार फिर दोनों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि बहनोई ने उसकी बहन को बेरहमी से पीटा। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो दांतों से बहन के गाल और नाक में बुरी तरह से काट लिया। इससे नाक का ऊपरी हिस्सा कटकर अलग हो गया। वहीं गाल में गहरा घाव हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मम्मी के लिए रो रहा मासूम,मारा-मारा फिर रहा पति

आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद बहनोई भाग निकला। महिला पाना को सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पाना के गाल में दस टांके लगाए गए हैं। नाक का मांस अलग हो गया है। ऐसे में नाक में प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में सभी श्रमिकों को कल से मिलेगी ज्यादा मजदूरी, नई दरें पहली अप्रैल से लागू
ये भी पढ़ें:यूपी में पहली से 15 दिन चलेगा बड़ा अभियान, मुख्य सचिव का सभी डीएम को ये निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।