lover murdered a woman and burnt her son alive in Jhansi यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे का जलाया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे का जलाया शव

झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुजरात से प्रेमिका और उसके मासूम बच्चे को झांसी लाकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला जबकि बच्चे को भूसे के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया। बच्चे की हड्डियां बरामद हुई हैं।

Thu, 9 April 2026 09:35 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share
यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे का जलाया शव

यूपी के झांसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां गुजरात से प्रेमिका और उसके मासूम बच्चे को झांसी लाकर मौत के घाट उतार दिया गया। महिला को कुल्हाड़ी से काट डाला जबकि बच्चे को भूसे के ढेर में डालकर जिंदा जला दिया। बच्चे की हड्डियां बरामद हुई हैं। बुधवार को महिला की पहचान होने पर सनसनीखेज खुलासा हुआ।

झांसी जिले के लहचूरा क्षेत्र में सड़क किनारे 5 अप्रैल को एक महिला का शव मिला था। बरौटा गांव के प्रधान रामप्रसाद ने बताया कि जिस घर के पास महिला की लाश मिली है वह चतुर्भज का है। चतुर्भज की पत्नी हेमलता से फोन पर बात की गई तो उसने बताया कि वह दिल्ली में है। उसके पति के गुजरात की नीलू नाम की एक महिला से संबंध हैं। उसे वह पत्नी की तरह रखे हुए है। उसके साथ तीन साल का बेटा कृष्णा भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान

इस पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान मृतका की पहचान नीलू के रूप में ही हुई। वहीं, इस घटना को लेकर सीओ ने बताया कि प्रधान से पूछताछ के बाद बरौटा चौकी प्रभारी की तहरीर चतुर्भुज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि चतुर्भुज छह महीने पहले महिला और उसके बच्चे को लेकर गांव लेकर आया था। किसी बात पर उसके नीलू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है और बेटे को भूसे के ढेर में डालकर आग लगा दी। बच्चे की जली हड्डियां बरामद की हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

दोनों शव

दोनों शवों को छिपाने की कोशिश की महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया जबकि मासूम के शव को भूसे में दबाकर जला दिया गया। पुलिस को जैसे ही आरोपी के भागने की सूचना मिली। स्वाट टीम और लहचूरा थाना पुलिस ने सिजारी नहर के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। डॉक्टर अरविंद कुमार एसपी देहात झांसी ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध असलहा, बाइक और कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस जघन्य हत्याकांड में आरोपी के साथ और कौन-कौन शामिल था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।