Two women left their alcoholic husbands and married each other in UP इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने मरने की खाई कसम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने मरने की खाई कसम

  • यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शराबी पतियों से परेशान दो महिलाएं इंस्टाग्राम के जरिये एक-दूसरे के नजदीक आ गई। दोनों ने अपनी-अपनी पीड़ा साझा की और गुरुवार को मंदिर में एक-दूसरे से शादी कर ली।

Thu, 23 Jan 2025 07:42 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार, पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने मरने की खाई कसम

यूपी के देवरिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शराबी पतियों से परेशान गोरखपुर की दो महिलाएं इंस्टाग्राम के जरिये एक-दूसरे के नजदीक आ गई। दोनों ने अपनी-अपनी पीड़ा एक-दूसरे से साझा की और 8 दिन पहले अपनी अलग दुनिया बसाने को घर छोड़ निकल पड़ी। गुरुवार को वे देवरिया के रुद्रपुर में स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंची और साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए आपस में शादी रचा ली। इनकी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरीबाजार चौराहे पर गुरुवार शाम दो महिलाएं एक वाहन से नीचे उतरीं। एक महिला के गले में फूलों की माला और दूसरे के माथे पर गहरा सिंदूर देख लोग चौंक गए। हिम्मत कर लोगों ने दोनों से जानकारी लेनी चाही तो महिलाओं ने अपनी पूरी कहानी बता दी। महिलाओं ने बताया कि वे गोरखपुर जिले की रहने वाली हैं। कुछ साल पहले दोनों की शादी हुई। ससुराल आईं तो पति शराब की नशे में उन्हें प्रताड़ित करने लगे। आए दिन पति पिटाई करते थे। कुछ महीने पहले दोनों इंस्टाग्राम से एक-दूसरे से संपर्क में आईं और धीरे-धीरे बातचीत करने लगी। पतियों की प्रताड़ना झेलने वाली यह महिलाएं आपस में पीड़ा साझा की और फिर आपस में ही शादी कर अलग दुनिया बसाने की ठान ली। आठ दिन पहले दोनों घर से निकल पड़ी, उन्हें ठौर मिला रुद्रपुर का दुग्धेश्वर नाथ मंदिर।

दोनों गुरुवार को जब दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में सात फेरे लेने लगीं तो वहां मौजूद लोग भी अवाक रह गए। दोनों ने अपने बदले हुए बबलू और बबली नाम से साथ रहने की कसमें खा ली। उनका कहना है हम दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह कर कमाएगें और खाएंगे, लेकिन शराबी पतियों के घर वापस नही जाएंगी। हम दोनों उनके प्रताड़ना से आजिज आकर हमेशा के लिए घर को छोड़ दिया है। दो महिलाओं की शादी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इन महिलाओं के इस कदम को शराबी पतियों के लिए सबक भी बता रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांगा 20 लाख दहेज
ये भी पढ़ें:बेटी पैदा होने पर फिर मांगा दहेज, शादी के 19 साल बाद विवाहिता को घर से निकाला

पहले भी दो युवतियां आपस में कर चुकी हैं शादी

पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो युवतियां भाटपाररानी थाना क्षेत्र के एक आर्केस्ट्रा में नर्तकी थीं। 2024 में दोनों के बीच प्रेम इस कदर हुआ कि दोनों शादी करने को तैयार हो गई। जनवरी 2024 में मझौलीराज उपनगर के भगड़ा भवानी मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली। यह शादी भी बहुत दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवरिया में नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या, मौके से हुआ फरार
ये भी पढ़ें:लुटेरी दुल्हन: कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने दिया झटका, जेवर लेकर हुई फरार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।