drug addict son killed his mother with a sharp weapon in Deoria देवरिया में नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

देवरिया एक बेटे ने अपनी मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटा नशे का आदी है।

Wed, 22 Jan 2025 05:44 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, देवरिया
share
देवरिया में नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद हुआ फरार

यूपी के देवरिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला मुख्यालय के एक मोहल्ले में बेटे ने अपनी मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। वारदात के बाद से हत्यारोपी बेटा फरार है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटा नशे का आदी है।

देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास चौरसिया चौक बरई टोला वार्ड नंबर 22 निवासी अंजना जायसवाल (45) पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र जायसवाल अपने मायके में मकान बना कर रह रही थी। वह एक प्राइवेट विद्यालय में टीचर थीं। बुधवार को उनका बेटा दीपक जायसवाल उर्फ हिमांशु जायसवाल घर पहुंचा। उसी दौरान किसी बात को लेकर मां के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे द्वारा मां की हत्या की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल दिलीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बेटा मौके से फरार हो गया। एसपी विक्रांत वीर ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुटेरी दुल्हन: कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने दिया झटका, जेवर लेकर हुई फरार
ये भी पढ़ें:सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौत

एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि दोपहर करीब 12 बजे एक महिला का शव उसके घर में पड़े होने की जानकारी 112 पर मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी हुई है। शव के पास से एक धारदार हथियार बरामद हुआ है। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है। जल्द ही हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग शादी की जिद पर ओवरहेड टैंक पर
ये भी पढ़ें:बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, करवा दिया धर्म परिवर्तन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।