Wife alleges that husband is under the influence of a Tantrik and is demanding 20 lakh as dowry तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांग रहा 20 लाख दहेज...पत्नी ने सुनाई आपबीती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांग रहा 20 लाख दहेज...पत्नी ने सुनाई आपबीती

  • बरेली में मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर पति पर महिला ने एक तांत्रिक के वश में होने और 20 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि पति ने तांत्रिक को लाखों रुपये भी दे दिया है।

Thu, 23 Jan 2025 04:10 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
तांत्रिक के वश में पति, ससुराल वालों के साथ मिलकर मांग रहा 20 लाख दहेज...पत्नी ने सुनाई आपबीती

यूपी के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर पति पर महिला ने एक तांत्रिक के वश में होने, 20 लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि पति ने तांत्रिक को लाखों रुपये भी दे दिया है। महिला की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने इंजीनियर पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

जाटवपुरा की रहने वाली शालिनी के मुताबिक, उसकी शादी 6 साल पहले हार्टरोड के रहने वाले विवेक से हुई थी। विवेक एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है और कोरोना काल से वर्क फ्राम होम में है। शालिनी का कहना है ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उस पर मायके से 20 लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाते हैं। बेटी होने पर उसे ताना मारते हैं। पति विवेक का गोपाल नामक तांत्रिक से संबंध है। वह कई दिन तांत्रिक के पास ही रहता है। इतना ही नहीं, गोपाल को पति ने 19-20 लाख रुपये भी दिया है। तांत्रिक गोपाल ससुरालवालों को उसके खिलाफ भड़काता है। शालिनी की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने पति विवेक समेत 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में युवक की बेरहमी से हत्या, गला रेतने के बाद प्राइवेट पार्ट भी काटा
ये भी पढ़ें:देवरिया में नशेड़ी बेटे ने धारदार हथियार से की मां की हत्या, मौके से हुआ फरार

पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

उधर, बस्ती जिले के पैकोलिया थानाक्षेत्र के कपूरगांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक कि पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। आरोप है कि गुरुवार की सुबह गला दबाकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसे हिरासत में लेकर तफ्तीश की जा रही है। कपूरगांव रहने वाले रविशंकर की शादी एक साल पहले संगीता गोस्वाम के साथ हुई थी। वह अपनी सास व पति के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि दहेज के लिए भी उसे परेशान किया जा रहा था। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस दौरान शिवशंकर ने आपा खो दिया और गला दबाकर संगीता को मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीमारी ठीक कराने के बहाने दोस्त को ले गया पंजाब, करवा दिया धर्म परिवर्तन
ये भी पढ़ें:प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग शादी की जिद पर ओवरहेड टैंक पर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।