Looteri Dulhan girl who came to court for marriage absconded with the jewellery लुटेरी दुल्हन: कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने दूल्हे को दिया झटका, जेवर लेकर हुई फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लुटेरी दुल्हन: कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने दूल्हे को दिया झटका, जेवर लेकर हुई फरार

  • हरदोई में कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने होने वाले दूल्हे को तगड़ा झटका दिया। दरअसल उसने बहाने से तीन लाख के जेवर लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गआ। जब काफी ढूंढने के बाद युवती का नहीं मिली तो युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ।

Wed, 22 Jan 2025 04:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
लुटेरी दुल्हन: कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने दूल्हे को दिया झटका, जेवर लेकर हुई फरार

यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कोर्ट मैरिज करने आई युवती ने होने वाले दूल्हे को तगड़ा झटका दिया। दरअसल उसने बहाने से तीन लाख के जेवर लेकर अपने साथियों के साथ फरार हो गआ। जब काफी ढूंढने के बाद युवती का नहीं मिली तो युवक को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है।

ये मामल सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज का है। यहां रहने वाला नीरज अविवाहित है। इसी का फायदा उठाकर लुटेरों गिरोह ने झांसे में लिया और एक युवती को दिखाया फिर उसके साथ उसकी शादी की बात तय कर दी। सोमवार को कोर्ट परिसर में कोर्ट मैरिज होनी थी। जिसके लिए युवती को लेकर गिरोहर के सदस्य हरदोई पहुंचे। यहां नीरज गुप्ता ने साढ़े 3 लाख का जेवर एक मंदिर में युवती को देकर कोर्ट मैरिज के लिए कोर्ट ले गया। जहां से युवती युवक को झांसा देकर अपने साथियों के साथ फरार हो गयी। काफी देर तक नीरज तलाश करता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नही लगा, तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच और पड़ताल में जुट गई है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया पुलिस जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सगाई करके दोस्तों के साथ लौट रहा था युवक, ट्रक में जा घुसी कार, तीनों की मौत
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड दरोगा के बेटे की दबंगई, सरेआम सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा

प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, सास ने पकड़ा

उधर, मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में पति को नींद की गोलियां देकर पत्नी ने अपने प्रेमी को ससुराल में मिलने के लिए बुला लिया। इस दौरान सास की आंख खुल गई और रंगरलियां मनाते युगल को रंगे हाथ धर दबोचा। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की। जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्ताव वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।