Two New Bridges to be Built on the highway in Gonda UP; Travel Will Become Easier for People यूपी में यहां हाईवे पर बनने जा रहे 2 नए पुल, लोगों की राह होगी आसान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में यहां हाईवे पर बनने जा रहे 2 नए पुल, लोगों की राह होगी आसान

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हाईवे पर दो पुल बनने जा रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।  दोनों पुलो के निर्माण पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Tue, 31 March 2026 03:30 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में यहां हाईवे पर बनने जा रहे 2 नए पुल, लोगों की राह होगी आसान

UP News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यूपी के गोंडा जिले में नेशनल हाईवे पर स्थित दो पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है। दोनों पुलो के निर्माण पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहला पुल गोण्डा-बलरामपुर नेशनल हाईवे पर इटियाथोक में बिसुही नदी पर बनाया जाएगा। यहां जर्जर पुल के निर्माण पर 16 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यहां पुराने जर्जर पुल की जगह तीन लेन का नया पुल बनेगा। इसके निर्माण से देवीपाटन मंदिर की राह आसान हो जाएगी। दूसरी ओर मोतीगंज क्षेत्र में दर्जी कुआं-मनकापुर-बभनान हाईवे पर कहोबा पुल के निर्माण पर भी 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

गोण्डा-बलरामपुर हाईवे पर इटियाथोक में बिसुही नदी पर करीब 114 वर्ष पहले पुल का निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। पुल के नीचे लोहे के बड़े बड़े गर्डर और अन्य मैटेरियल लगाए गए थे। ये पुल काफी जर्जर होने के साथ ही इसकी चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम की स्थित से लोगों को जूझना पड़ता था। पुल से दिन-रात वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जर्जर हो चुके बिसुही पुल की जगह नए पुल के नवनिर्माण को लेकर कई सालों लोग मांग कर रहे थे। कार्यदायी संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग खंड अयोध्या ने पुल निर्माण के लिए डीपीआर सरकार की मंजूरी के लिए भेजा था।

पुल के दोनों ओर फुटपाथ व 15 मीटर चौड़ा बनेगा

गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर इटियाथोक स्थित बिसुही नदी पर पुराने जर्जर पुल की जगह अब नया पुल बनाने की स्वीकृति मिलते ही तैयारियां तेज हो गई है। एनएच अयोध्या के एक्सईएन एसके मिश्रा के मुताबिक तीन लेन के प्रस्तावित पुल की चौड़ाई करीब 15 मीटर होगी, इसके दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग और रूट डायवर्जन का खाका खींचा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी का यह शहर चमकेगा, सड़क और नाली समेत 68 विकास कार्यों को मिली मंजूरी

कहोबा में जर्जर लोहववा पुल का भी होगा निर्माण:

दर्जीकुआं-मनकापुर-बभनान हाईवे पर चमदई नदी पर बना लोहववा पुल काफी जर्जर हो चुका है। चमदई नदी पर नए पुल का निर्माण 20 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण होगा। इस पुल के हालात इतने खराब हैं कि तो लोहे की रॉड दिखाई दे रही है। पुल पर ही दोनों तरफ पीपल के विशाल वृक्ष पुल में ही उगकर बड़े हो गए हैं। जिससे लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। इस पुल पर भारी भरकम वाहनों का आवागमन होता रहता है। इसी हाईवे से जिले की सीमा पर बसे बभनान, बभनजोत, मनकापुर और मसकनवा के साथ बड़ी आबादी का आवागमन होता है। अब इस पुल के बनने से गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों के आसपास के कई दर्जन गांवों के लोगों का यातायात सुगम होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाघरा पर इस डेट तक बन जाएगा पीपा पुल, बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए आया अपडेट

अयोध्या डिवीजन एनएच एक्सईएन एसके मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर स्थित इटियाथोक में बिसुही पुल और कहोबा में चमदई नदी पर नया पुल बनाने के लिए मंजूरी दी है। दोनों पुलों के निर्माण पर करीब 36 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 मीटर चौड़ाई में बनने वाले पुलों के दोनों ओर फुटपाथ भी बनाया जाएगा। जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू करके पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक फोन नंबर से कितने स्मार्ट मीटर के खाते ही चल सकेंगे? UPPCL चेयरमैन ने बताया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।