संदिग्ध आतंकी आकिब के करीबी जीजा-साला गिरफ्तार; पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां
संदिग्ध आतंकी आकिब के नेटवर्क से जुड़े जीजा-साले को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राका के साले आरिफ ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का ग्रुप बना रखा था। इसी से वह अन्य युवाओं को जोड़ता था। उसका जीजा जुल्फिकार उर्फ राका दो वर्षों से तमिलनाडु में नाई का काम कर रहा था।

बिजनौर पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध आतंकी आकिब के नेटवर्क से जुड़े जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरिफ ने आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों का ग्रुप बना रखा था। इसी से वह अन्य युवाओं को जोड़ता था। उसका जीजा जुल्फिकार दो वर्षों से तमिलनाडु में नाई का काम कर रहा था और ऑनलाइन माध्यम से आकिब से जुड़ा हुआ था। नवंबर 2025 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें आकिब तीन युवकों के साथ हथियारों संग दिखा था।
आरिफ का जीजा है राका, आकिब के करीबी
जिसके बाद लखनऊ में आंतकी गतिविधियों में शामिल युवक पकड़े गए तो पता चला कि आकिब की वायरल वीडियो में एक विदेशी हैंडलर भी था। इसी क्रम में नजीबाबाद पुलिस ने जुल्फिकार उर्फ राका निवासी ग्राम शाहपुर रतन थाना किरतपुर, आरिफ मलिक निवासी ग्राम खाईखेड़ी थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया है, राका आरिफ का जीजा है
आकिब ने आरिफ के घर कराई थी फायरिंग
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध आतंकी आकिब के नेटवर्क से जुड़े जीजा-साले की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे नटवर्क को खंगाल रही थीं। जुल्फिकार उर्फ राका निवासी शाहपुर रतन किरतपुर और आरिफ मलिक निवासी ग्राम खाईखेड़ी नजीबाबाद की गिरफ्तारी की गई है। राका, आरिफ का जीजा बताया जा रहा है। पूछताछ में आरिफ ने बताया कि आकिब ने उसे अपने साथ जोड़ने के लिए उसके घर पर पिछले वर्ष फरवरी माह में फायरिंग कराई थी।
हथियारों के वायरल वीडियो में कई नाम सामने आए
फायरिंग की सूचना आरिफ ने पुलिस को नहीं दी थी और आकिब से जुड़ गया था। हाल ही में कई लोगों के गिरफ्तार होने के बाद आकिब ने आरिफ से उससे संबंधित सभी फोटो व वीडियो डिलीट करने को कहा था। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने की दोबारा शुरू हुई जांच के दौरान इस माड्यूल से जुड़े कई नाम सामने आए। पहले उबैद मलिक, जलाल हैदर, समीर उर्फ रूहान और मैजुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह सभी आकिब के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।
आकिब व आजाद का लुक आउट नोटिस हो चुका जारी
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आकिब और आजाद फिलहाल सऊदी अरब में हैं और इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एटीएस की जांच में सामने आया था कि आरोपियों को देश के भीतर संवेदनशील स्थानों की रेकी करने और रेलवे ट्रैक से जुड़े सिस्टम को नुकसान पहुंचाने जैसी जिम्मेदारियां दी गई थीं।




साइन इन