Two Hindustan Petroleum employee shot dead Double murder in budaun यूपी में डबल मर्डर: एचपीसीएल के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में डबल मर्डर: एचपीसीएल के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से प्लांट में चीख-पुकार मच गई।

Thu, 12 March 2026 05:08 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बदायूं
share
यूपी में डबल मर्डर: एचपीसीएल के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Badaun News: यूपी के बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्लांट के डीजीएम और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से प्लांट में चीख-पुकार मच गई। डबल मर्डर की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हत्या के बाद हमलावर ने थाने में सरेंडर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल (हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) प्लांट पर नोएडा सेक्टर 50 के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट निवासी सुधीर गुप्ता (56 वर्ष) उप महाप्रबंधक (डीजीएम) और पीलीभीत जिले के पूरनपुर निवासी हर्षित मिश्रा (30 वर्ष) इस प्लांट में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों प्लांट में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी अजय प्रताप सिंह बोलेरो गाड़ी से प्लांट के अंदर घुसा और ऑफिस में आकर बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सुधीर के दो गोली, जबकि हर्षित के एक गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी प्लांट के मुख्य गेट से आसानी से निकल गए। फिर थाने जाकर अजय ने सरेंडर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानी की रंजिश में कुख्यात के सौतेले पिता की हत्या, भीड़ के हत्थे चढ़ा बदमाश

हमलावरों ने दोनों को मारी तीन गोलियां

दिन दहाड़े प्लांट में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई। हमलावर ने दोनों को तीन गोलियां मारी। गोली लगते ही दोनों कर्मचारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावर के साथी मौके से भाग निकले। हमलावर पूर्व कर्मचारी ने थाने में सरेंडर कर दिया। प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड से चीख-पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद दोनों लहूलुहान अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोली उठाई तो दूल्हे को गोली मार देंगे...बारात पहुंचते ही क्यों मचा बवाल?

पहले भी हमला कर चुका था पूर्व कर्मचारी

गैस प्लांट में दो हत्याकांड की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना के संबंध में प्लांट के अन्य लोगों से पूछताछ की। जानकारी करने पर पता चला कि जिस युवक ने हत्या की है वह यहीं पर पहले नौकरी करता था, जिसे उसे निकाल दिया गया था। इससे पहले भी हमलावर ने एरिया मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को जान से मारने की कोशिश की थी। फरवरी माह में एचपीसीएल के मैनेजर ने मूसाझाग थाने में एक कांटेक्ट कर्मचारी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आपनी जान माल की रक्षा की मांग की थी। हमलावर पर कई और मुकदमे भी चल रहे हैं। एसएसपी ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी हैं और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जांच जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामले में एसएसपी बृजेश सिंह ने बताया, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी पहले प्लांट में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। वह प्लांट से निकाले जाने से प्रबंधन से नाराज था। इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में मां-बेटे के हत्यारे का हाफ एनकाउंटर; रेप के विरोध में मर्डर किया था
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।