झांसी-एमपी बॉर्डर पर दो शवों से सनसनी; युवती का गला रेता गया, फंदे पर झूलता युवक मिला
ग्रामीणों ने बताया कि किसी विवाद को लेकर हुई बातचीत में युवक ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या कर दी होगी और फिर करीब 100 मीटर दूर जाकर खुद फांसी लगा ली। परिजनों की मानें तो युवती का रिश्ता तय हो गया था। उसकी जल्द शादी होने वाली थी। दोनों के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।

झांसी के टहरौली से सटे मध्य प्रदेश में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार से लापता एमपी की युवती और झांसी के युवक का शव रविवार शाम सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी के पास गांव ढिमरपुरा के जंगल में मिले। युवती का गला रेता गया था। जबकि 100 मीटर दूरी पर युवक फंदे पर झूल रहा था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। जिससे हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के थाना टहरौली के गांव सिलोरी निवासी चन्द्रभान उर्फ हरेन्द्र की बहन की शादी की निवाड़ी (मप्र) के थाना सेंदरी के गांव गुलेटर कुडार में हुई है। यहां चंद्रभान की बहन की चचेरे ननद वर्षा रायकवार से जान-पहचान थी। शनिवार को दोनों घर से लापता हो गए।
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
परिजनों ने युवती की काफी तलाश की। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। लेकिन, उनका पता नहीं चला। रविवार की शाम ग्रामीण ढिमरपुरा के जंगल के करीब से निकल रहे थे। तभी युवती और युवती का शव संदिग्ध परिस्थितयों में पड़ा देखा। युवती का गला रेता गया था। जबकि आसपास कहीं खून का नामो-निशान नहीं था। यही नहीं कुछ दूरी एक युवक पेड़ से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। उसके पांव जमीन से टिके थे। ग्रामीणों ने हत्या बाद आत्महत्या की आशंका जताई है।
परिजनों ने युवती की हत्या का आरोप लगाया
सूचना पर सेंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वहां एफएसएल टीम को बुलाया गया। जो काफी देर तक सुबूत जुटाने में जुटी रही। मप्र के सेंदरी थाना प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि पुलिस सभी प्वाइंट पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है, जिसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। वहीं दूसरी तरफ युवती के परिजनों ने उसकी हत्या का युवक पर आरोप लगाया है।
हत्या कर आत्महत्या की भी आशंका
ग्रामीणों ने बताया कि किसी विवाद को लेकर हुई बातचीत में युवक ने पहले युवती का गला रेतकर हत्या कर दी होगी और फिर करीब 100 मीटर दूर जाकर खुद फांसी लगा ली। परिजनों की मानें तो युवती का रिश्ता तय हो गया था। उसकी जल्द शादी होने वाली थी। दोनों के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक ,निवाड़ी डॉ. राय सिंह नरवरिया ने बताया कि पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। हर प्वाइंटर पर जांच के लिए कहा गया है। ताकि इस घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। दोनों युवक-युवती के कॉल रिकॉर्ड चेक किए जा रहे हैं। एफएसएल की टीम पड़ताल में जुटी है।
युवती के परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
सेंदरी गांव में रविवार शाम एक युवक और युवती के शव मिलने के बाद पूरा इलाका दहल उठा। जांच में यह हत्या और आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। युवती की मौत गला रेतने से हुई वहीं युवक शव फांसी के फंदे पर 100 मीटर दूर मिला। परिजनों की मानें तो युवती शनिवार से लापता थी। उन्होंने सेंदरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में रविवार को सेंदरी के यूपी-एमपी बॉर्डर पर दोनों के शव बरामद हुए।




साइन इन