UP Shravasti five family members Dead bodies found in their home घर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले, श्रावस्ती में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले, श्रावस्ती में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना

यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Fri, 14 Nov 2025 11:32 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में परिवार के 5 लोगों के शव मिले, श्रावस्ती में सुबह-सुबह दिल दहला देने वाली घटना

यूपी के श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और उनके तीन बच्चे घर के अंदर चारपाई पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मृतकों का कमरा भीतर से बंद था, जिससे घटना की परिस्थितियां और भी संदिग्ध हो गई हैं। परिजनों और गांव वालों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर चारपाई पर परिवार के सभी सदस्यों के शव पड़े मिले।

इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर बनकट ग्राम पंचायत के मजरा लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह पति पत्नी व तीन बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई। बंद कमरे में लियाकत पुरवा निवासी रोज अली (32) पुत्र शमशुल हक का शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया। साथी ही उसके पत्नी शहनाज (30), पुत्री तबस्सुम (6), गुलनाज (4) पुत्र मुईन अली (1.5 वर्ष) का शव घर में चारपाई पर पड़ा पाया गया। दरवाजा अंदर से बाद था। आशंका पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर सभी के शव बरामद हुए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए

वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी राहुल भाटी, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम भी घटना की सूचना पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लियाा। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बैठे वृद्धावस्था पेंशन, योगी कैबिनेट में 15 से अधिक प्रस्ताव पर आज फैसला
ये भी पढ़ें:डॉ. शाहीन ही नहीं, आतंक के आकाओं की लेडी मास्टरमाइंड की लिस्ट ये नाम भी
ये भी पढ़ें:शाहीन से मिलने आती थी हिजाबवाली महिला, पूरी प्लानिंग के बाद हुई गायब
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।