मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 12 में से पांच शव मिले, सात लापता, ग्रामीणों ने किया SDM की गाड़ी पर पथराव
आगरा में गुरुवार की दोपहर उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे पांच लोगों के शव निकाले गए हैं। सात अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं गुस्साए लोगों ने एसडीएम की गाड़ी पर पथराव भी किया।

यूपी के आगरा में गुरुवार को हुए मूर्ति विसर्जन के दौरान 13 लोग डूब गए। एक युवक को बचा लिया गया था। अब तक पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि सात लोगों की तलाश अभी जारी है। शवों को तलाशने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमों को उतारा गया है।लापता लोगों का सुराग न मिलने पर शुक्रवार सुबह लोगों को धैर्य जमाव दे गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया और मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इधर बचाव में कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर को भी विरोध का सामना करना पड़ा। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है।
खेरागढ़ क्षेत्र के गांव कुसियापुरा के दो दर्जन से अधिक युवक और किशोर गुरुवार दोपहर ढाई किमी दूर उटंगन नदी में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक के बाद एक 13 युवक डूब गए थे। इनमें से एक युवक विष्णु को बचा लिया गया था। तीन युवक गगन, ओमपाल और मनोज के शव गुरुवार देर शाम तक नदी से निकाल लिए गए थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तो बचाव कार्य में तेजी आई। भगवती (22) पुत्र मुरारीलाल और दीपक (17) पुत्र सुक्खन सिंह के शव नदी से बाहर निकाले गए। हादसे में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। शेष सात लोगों की तलाश अभी जारी है।
इधर क्षेत्र के लोगों ने बचाव कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार सुबह गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम खेरागढ़ की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। उनकी गाड़ी का शीशा चटक गया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से स्थिति को काबू किया। गांव डूंगरवाला में उटंगन नदी के पास बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे। फतेहपुरसीकरी के सांसद राज कुमार चाहर को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके खिलाफ नारबाजी की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत होने पर शुक्रवार सुबह दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।




साइन इन