पत्नी संग आशिक को देखकर बौखलाया पति, प्रेमी की हत्या के बाद जला दिया शव, प्रेम कहानी का दुखद अंत
जालौन में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। शादीशुदा एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के घर गया था। जहां उसकी हत्या करके शव को जला दिया गया। अधजला शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

UP Murder:यूपी के उरई में एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। कैलिया थाना क्षेत्र के जंगल में मंगलवार देर रात को जली हालत में मिले युवक का खुलासा उसकी पहचान युवक अमित जाटव के रूप में की गई। युवक कैलिया थाना क्षेत्र में अपने दोस्त संग महिला मित्र से मिलने गया था और युवक को महिला मित्र के पति ने मौत के घाट उतार दिया और सबूत शिनाख्त मिटाने को लेकर शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। लेकिन पुलिस ने 24 घंटे में ही मृतक की पहचान कर इस अंधे मर्डर का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी गिरजा शंकर ने बताया कि उसका लड़का अमित जाटव 24 वर्ष कई वर्षों से अपने ताऊ मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा में रहता था। कई वर्षों से वहीं की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी वर्ष 2025 में कैलिया गांव में हो गई थी। लेकिन दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे, तो युवक उससे मिलने आता था। 24 मार्च को भी युवक अपने दोस्त मनीष निवासी जनकपुरा के साथ बाइक से युवती से मिलने पहुंचा था लेकिन वहां उसके पति ने युवक को पत्नी के साथ देख लिया। इसी के चलते उसकी सिर में धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव खंदक में डाल दिया और शव की शिनाख्त न हो। इसलिए पेट्रोल डालकर उसके शव को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूरी पर उसका शव जला दिया गया।
पिता ने पति-पत्नी के खिलाफ लिखवाया हत्या का मुकदमा
25 मार्च को जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो युवक अमित निकला। मृतक के पिता गिरजा शंकर ने थाना पुलिस को पति-पत्नी व अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के चलते ही हुई है। इसमें पति के मामा का बेटा भी शामिल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक ही बिना नंबर की बाइक लेकर कैलिया स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गया था। वहां युवक का शव जलाते हुए कुछ लोगों ने उसे देखा भी था। लेकिन आरोपियों ने बताया था कि वह कुछ अन्य जला रहे हैं। इस पर वहां से निकलने वाले लोग निकल गए। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा और गुनहगारों को जेल भेजा की सलाखों में भेजा जाएगा। फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सात बहनों में अकेला भाई था अमित, मां व बहनों का बुरा हाल
मृतक अमित के पिता गिरजा शंकर ने बताया कि उनका लड़का अमित सात बहनों में अकेला भाई था जिस वजह से वह पूरे परिवार का लाडला था और उसी के भरोसे सब कुछ था पर उसकी बेहरम तरीके से हुई हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। उसकी बहनों और मां का इस कदर बुरा हाल है कि सभी रह रहकर बेहोश हो रही है।
अमित को महिला मित्र के घर छोड़ने जाने वाले दोस्त मनीष ने दी थी उसके लापता होने की खबर
मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक अमित के परिवार के लोगों ने बताया कि घटना वाले दिन जब अमित अपनी महिला मित्र के घर मिलने गया था तो उसको मोटरसाइकिल से छोड़ने के लिए जनकपुरा मध्य प्रदेश का उसका दोस्त मनीष भी साथ में था। अमित ने मनीष को गांव के बाहर रुकने को बोला था और कहा था कि वह आधे घंटे में वापस लौट आएगा। काफी रात होने के बाद भी जब अमित वापस ना लौटा तब अनहोनी की आशंका के चलते मनीष महिला मित्र के घर के आसपास गया पर उसे वहां कोई सुगबुगाहट ना मिली जिसके चलते वह थक हारकर वापस आ गया पर दूसरे ही दिन उसको जब कैलिया के जंगल में जले युवक की लाश मिलने की जानकारी हुई तब उसकी माथा ठनका और उसने फिर अमित के परिजनों से संपर्क कर उनको पूरी बात बता दी।




साइन इन