unable to bear grief of his girlfriend s marriage being fixed elsewhere sent a video put it on whatsapp status suicide बर्दाश्त न हुआ प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने का गम, वीडियो भेजा; व्हाट्सएप स्टेटस लगा दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बर्दाश्त न हुआ प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने का गम, वीडियो भेजा; व्हाट्सएप स्टेटस लगा दी जान

29 वर्षीय लकी सिंह माता-पिता की मौत के बाद से मौसा के घर में 2014 से रह रहा था। मौसा ने बताया कि वह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयर टेकर था। उन्होंने बताया बेटे दोस्त ने रात करीब साढ़े 12 बजे लकी का सुसाइड करने वाला व्हाट्सऐप स्टेटस देख सूचना दी।

Tue, 24 March 2026 10:13 PMAjay Singh संवाददाता, कानपुर
share
बर्दाश्त न हुआ प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने का गम, वीडियो भेजा; व्हाट्सएप स्टेटस लगा दी जान

प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो जाने से आहत युवक ने सोमवार रात को कानपुर के रावतपुर के एक भोजनालय की मेस में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल की थी। नहीं उठने पर फंदे का वीडियो बनाकर प्रेमिका को भेजा और फिर व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाकर फांसी लगा ली।

मूलरूप से बलिया के रसड़ा चंद्रवार निवासी 29 वर्षीय लकी सिंह माता-पिता की मौत के बाद से रावतपुर में मौसा ब्रजेश के घर में 2014 से रह रहा था। ब्रजेश ने बताया कि वह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयर टेकर था। छह महीने से वह वहां कामकाज देख रह था। उन्होंने बताया बेटे आर्यन के दोस्त मोहित ने रात करीब साढ़े 12 बजे लकी का सुसाइड करने वाला व्हाट्सऐप स्टेटस देखकर उन्हें और भोजनालय के मालिक को सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो लकी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि युवक ने प्रेम-प्रसंग के कारण आत्महत्या की है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 वर्ग मीटर तक मकान को नक्शा पास कराने से छूट, लेकिन जान लीजिए ये जरूरी बात

दो घंटे पहले बनवाया था रोटी बनाते वीडियो

मौसा ब्रजेश ने बताया कि लकी ने भारी मशीनरी जैसे एक्सकेवेटर, जेसीबी, क्रेन आदि के रखरखाव का कोर्स किया था। वह विदेश जाकर नौकरी करने का प्रयास रहा था। इसी बीच उसका बर्रा में रहने वाली किसी युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद वह तनाव में रहने लगा था। सोमवार को वह पत्नी सुनीता के साथ लखनऊ स्थित चंद्रिका देवी मंदिर दर्शन करने गए थे। बेटा आर्यन घर पर अकेला था। रात करीब 10 बजे रोटी लेने भोजनालय गया था। जहां लकी को रोटी बनाता देखकर उसका वीडियो भी बनाया था। बेटा जब उससे रोटी लेकर लौटा तब लकी जरा भी तनाव में नहीं था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी की अफसरों को दो टूक- यूपी में ये कतई बर्दाश्त नहीं; चूके तो भुगतेंगे

मैं तंग आ गया हूं अपनी लाइफ से

लकी ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया है। इसमें लिखा है ‘मैं अपनी लाइफ बिना किसी दबाव या किसी के कहने पर, किसी के जाने पर खत्म कर रहा हूं। प्लीज किसी पर रिएक्शन न किया जाए। क्योंकि सबने मेरा साथ दिया, हमने अच्छा बिहेवियर किया। मैं तंग आ गया हूं अपनी लाइफ से, इसलिए अपने आपको खत्म कर रहा हूं’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नौकरी चाह रहीं महिलाओं के लिए गुड न्यूज, इतने पदों पर होने जा रही भर्ती
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।