Husband watched as wife fled with Muslim lover taking jewellery and cash worth Rs 10 lakh देखता रह गया पति; मुस्लिम प्रेमी के साथ पत्नी फरार, 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देखता रह गया पति; मुस्लिम प्रेमी के साथ पत्नी फरार, 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई

बांदा के बिसंडा में विवाहिता मुस्लिम प्रेमी संग 10 लाख के जेवर लेकर फरार हो गई। विरोध पर पति को जान से मारने की धमकी दी गई, पुलिस ने केस दर्ज किया। इससे पहले भी पत्नी प्रेमी के साथ भागी थी।

Thu, 26 March 2026 09:38 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बांदा
share
देखता रह गया पति; मुस्लिम प्रेमी के साथ पत्नी फरार, 10 लाख के जेवर और कैश भी ले गई

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर गई, जबकि पति बेबस होकर सब देखता रह गया। विरोध करने पर आरोपी प्रेमी ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पति ने बिसंडा थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी 18 मार्च की रात अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मामले में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और 23 मार्च को महिला को प्रयागराज से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे पति के साथ घर ले आई।

10 लाख के जेवर और कैश लेकर भागी

पति का आरोप है कि घर लौटने के महज एक दिन बाद ही 24 मार्च को दोपहर करीब एक बजे बाघा गांव निवासी जिलेदार खां उर्फ अमीर खां उसके घर पहुंचा। उसने महिला को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर दोबारा अपने साथ ले गया। इस दौरान महिला अपने साथ करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और कुछ नकदी भी ले गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन के गहनों के लिए दूल्हे ने किन्नर के घर की चोरी, भरी दुपहरिया काटे ताले
ये भी पढ़ें:विदाई के बाद सुहागरात से पहले दुल्हन ने कर दिया कांड, दूल्हे ने पकड़ लिया माथा

विरोध करने पर प्रेमी ने जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गया और कुछ नहीं कर सका। उसकी आंखों के सामने ही पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। पति ने पुलिस को यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भागी हो। इससे करीब एक सप्ताह पहले भी वह उसी व्यक्ति के साथ चली गई थी। उस समय भी उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और पुलिस की मदद से उसे प्रयागराज से वापस लाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव अवेयर में रोड़ा बनी सास की हत्या; बहू ने प्रेमी के साथ गला दबाकर मार डाला

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद पीड़ित ने फिर से थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जिलेदार खां के खिलाफ अपहरण और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है। दबी जुबान लोग प्रेम प्रंसग की बात कर रहे हैं। वहीं पीड़ित सदमे में है। उसके सामने उसकी पत्नी को प्रेमी लेकर चला गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।