Three months after his second marriage young man sent a suicide message and hanged himself व्हाट्सऐप ग्रुप में खुदकुशी का मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

व्हाट्सऐप ग्रुप में खुदकुशी का मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी

  • बिजनौर में व्हाट्सऐप पर दोस्तों के ग्रुप में खुदकुशी का मैसेज कर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और तीन महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी।

Tue, 28 Jan 2025 09:36 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बिजनौर
share
व्हाट्सऐप ग्रुप में खुदकुशी का मैसेज भेज युवक ने लगाई फांसी, तीन महीने पहले ही हुई थी दूसरी शादी

यूपी के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां व्हाट्सऐप पर दोस्तों के ग्रुप में खुदकुशी का मैसेज कर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बताया जा रहा है कि युवक का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था और तीन महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी।

गांव हाफिजाबाद का रहने वाले दयाराम का 33 साल का बेटा पीयूष उत्तराखंड के रूद्रपुर के प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट था। वहीं पर किराये के कमरे रहता था। जबकि उसकी पत्नी गांव में ही थी। बताया जाता है कि सोमवार शाम उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने दोस्तों के ग्रुप में फांसी लगाए जाने की सूचना वायरल कर दी। जब उसके दोस्तों ने वायरल सूचना को पढ़ा तो पैरों तले जमीन खिसक गई और तुरंत ही पीयूष के कमरे पर गए। घटना की सूचना परिजनों के साथ रुद्रपुर पुलिस को दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया, जहां रामगंगा नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी से पीयूष का तलाक हो चुका था। लगभग तीन महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। पीयूष ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 65 साल के बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस
ये भी पढ़ें:पतियों को छोड़ दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, साथ जीने मरने की खाई कसम

पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव

उधर, बुलंदशहर जिले के थाना छतारी इलाके के एक गांव में सोमवार को एक युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटका मिला। उधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में सीओ ने बताया मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।