Threat to blow up Kanpur Central Station to take revenge on girlfriend प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल, ऐसे पकड़ा गया सनकी प्रेमी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल, ऐसे पकड़ा गया सनकी प्रेमी

कानपुर में प्रेमिका से धोखा मिलने पर युवक ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी दी। आईएमईआई ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिसने प्रेमिका और उसके रिश्तेदार को फंसाने की साजिश कबूली।

Thu, 19 March 2026 11:06 AMsandeep हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल, ऐसे पकड़ा गया सनकी प्रेमी

कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत एक युवक ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी दे दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बेगमपुरवा की सफेद कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय अरशद अली ने 27 फरवरी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर खुद को अनिल कुमार बताते हुए कहा कि उसका साथी आदिल उस्ताद कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की साजिश रच रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

धमकी भरा कॉल करने के बाद सिम तोड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी और हरबंश मोहाल पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। शुरुआत में आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए जिस सिम से कॉल की थी, उसे तोड़कर फेंक दिया और मोबाइल भी बंद कर दिया। हालांकि पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ट्रेस किया और करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘वीरू’ के रोल में ‘बसंती’, टॉवर पर चढ़ प्रेमी को बुलाने लगी लड़की; शादी पर अड़ी
ये भी पढ़ें:होटल के रूम में लगाया कैमरा, प्रेमी-प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

प्रेमिका से बदला लेने की ठानी

पूछताछ में अरशद अली ने बताया कि वह अपने मोहल्ले की एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन वर्ष 2020 में युवती ने उसे धोखा दे दिया। विरोध करने पर युवती ने अपने रिश्तेदार से उसकी पिटाई कराई और बाबूपुरवा थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा। जेल में भी युवती का रिश्तेदार उसे प्रताड़ित करता रहा। इन घटनाओं से आहत होकर अरशद ने बदला लेने की ठान ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका से रेप किया फिर मार डाला; खुद भी ट्रेन से कटा, वीडियो में बोला- द एंड

जेल से छूटने पर रची साजिश

12 फरवरी को जेल से छूटने के बाद उसने साजिश रचना शुरू की। 27 फरवरी को उसने एक मोबाइल फोन चोरी किया और उसी से फर्जी कॉल कर पुलिस को गुमराह किया, ताकि प्रेमिका और उसके रिश्तेदार को इस मामले में फंसाया जा सके। जीआरपी के थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क तो नहीं थे आपको बता दें 27 फरवरी को पुलिस कंट्रोल को कॉल कर कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने आईएमईआई नंबर ट्रेस करके आरोपी को गिररफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।