basanti plays veeru a girl climbing a tower to call out to her married lover insists on marriage ‘वीरू’ के रोल में ‘बसंती’, टॉवर पर चढ़ शादीशुदा प्रेमी को बुलाने लगी लड़की; शादी की जिद पर अड़ी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘वीरू’ के रोल में ‘बसंती’, टॉवर पर चढ़ शादीशुदा प्रेमी को बुलाने लगी लड़की; शादी की जिद पर अड़ी

युवती, पहले से शादीशुदा प्रेमी से दोबारा शादी कराने की जिद्द पर अड़ी गई। वह प्रेमी का नाम लेकर उसे बुलाने लगी। युवती की इस हरकत को देखकर टॉवर के पास गांव के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं परिवार के लोग पहुंचे और युवती को मनाने में जुट गए।

Tue, 17 March 2026 08:17 PMAjay Singh संवाददाता, बघौचघाट (देवरिया)
share
‘वीरू’ के रोल में ‘बसंती’, टॉवर पर चढ़ शादीशुदा प्रेमी को बुलाने लगी लड़की; शादी की जिद पर अड़ी

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में बघौचघाट क्षेत्र में फिल्म शोले का वो दृश्य एक बार फिर जीवंत हो उठा जिसमें वीरू पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती से शादी की जिद करने लगते हैं। फर्क सिर्फ इतना कि यहां वीरू की भूमिका में बसंती दिखी। इस बसंती यानी लड़की का गांव के ही युवक के साथ ऐसा प्रेम परवान चढ़ा कि अपने जान की परवाह न करते हुए मंगलवार को गांव में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती, पहले से शादीशुदा प्रेमी से दोबारा शादी कराने की जिद्द पर अड़ी रही और प्रेमी का नाम लेकर उसे बुलाने लगी। युवती की इस हरकत को देखकर टॉवर के पास गांव के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं परिवार के लोग पहुंचे और युवती को मनाने में जुट गए। करीब डेढ़ घण्टे तक मान- मनौव्वल करने के बाद वह नीचे उतरी, जिसके पुलिस उसे थाने लेकर चली गई।

बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही एक युवक से पिछले तीन वर्षों से प्रेम- प्रसंग चल रहा है। लेकिन युवक की शादी एक वर्ष पहले किसी अन्य युवती से हो चुकी है। युवक की शादी कहीं और होने के बाद भी युवती उससे शादी करने को जिद्द कर रही है। लेकिन उसके परिवार के सदस्यों राजी नहीं हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन ने ऐसा क्या देख लिया कि शादी में हो गया बवाल, दोस्तों के साथ भागा दूल्हा

मंगलवार की दोपहर इसी बात को लेकर युवती का उसके परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर युवती घर से निकली और गांव के पास ही एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ने के बाद युवती अपने प्रेमी नाम लेकर उसे बुलाने लगी। युवती के इस हरकतों को देखकर टॉवर के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में वकील-डॉक्टर-शिक्षक और पत्रकार को भी आवास, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को टॉवर से उतरने के लिए काफी मान- मनौव्वल किया, लेकिन वे एक न सुनने को तैयार थी, वह प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ी रही। करीब डेढ़ घण्टे तक समझाने- बुझाने के बाद युवती किसी तरह से टॉवर से नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ लेकर थाने चली गई। वहीं पुलिस ने युवक को भी थाने बुलाया, जहां दोनों को समझाने- बुझाने के बाद छोड़ दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुपके से घर में घुस गया इंस्टाग्राम पर बना दोस्त, नाबालिग लड़की संग रेप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।