They will get exemption from house and water tax, decision of Lucknow Municipal Corporation इन्हें मिलेगी हाउस और वाटर के टैक्स से छूट, नगर निगम का फैसला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इन्हें मिलेगी हाउस और वाटर के टैक्स से छूट, नगर निगम का फैसला

यूपी की राजधानी में इन लोगों के लिए राहत की खबर है। निगम के कर्मचारियों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। सैन्य अथवा शौर्य चक्र से सम्मानित या उनकी विधवाओं, पदक प्राप्त खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार और वैज्ञानिक को भी इस छूट के दायरे में रखा गया है।

Mon, 23 Feb 2026 04:37 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इन्हें मिलेगी हाउस और वाटर के टैक्स से छूट, नगर निगम का फैसला

राजधानी लखनऊ में नगर निगम के कर्मचारियों को हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। सैन्य अथवा शौर्य चक्र से सम्मानित या उनकी विधवाओं, पदक प्राप्त खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार और वैज्ञानिक को भी इस छूट के दायरे में रखा गया है। लखनऊ नगर निगम ने फैसला लिया है कि निगम के कर्मचारियों से वार्षिक मूल्यांकन 900 तक वार्षिक मूल्य का 10 प्रतिशत तथा 900 से अधिक के मूल्यांकन पर 15 प्रतिशत टैक्स लिया जाएगा। इसके अलावा परमवीर चक्र, अशोक चक्र तथा अन्य सैन्य अथवा शौर्य चक्र से सम्मानित व्यक्तियों अथवा उनकी विधवाओं को भी हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी। भारत रत्न, राष्ट्रपति से शौर्य पदक प्राप्त पुलिस कर्मी/अधिकारी तथा अर्जुन पदक प्राप्त खिलाड़ी भी हाउस टैक्स से मुक्त होंगे।

वहीं राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार, वैज्ञानिक और खिलाड़ी सामान्य कर में आधी छूट पाने के अधिकारी होंगे। शर्त यह होगी कि नगर निगम सीमा में उनका एक ही आवासीय भवन हो और वह स्वयं उसमें निवास करते हों। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनकी विधवाएं और उनके आश्रित नाबालिग बच्चे एवं अविवाहित पुत्री भी सामान्य कर से मुक्त होंगे। 80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दृष्टिहीन अथवा विकलांग व्यक्तियों को भवन कर और जलकर में शत-प्रतिशत छूट मिलेगी। 50 प्रतिशत से अधिक किन्तु 80 प्रतिशत से कम दृष्टिहीन अथवा विकलांगजन को हाउस टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

इस पर भी हुआ फैसला

नगर निगम की भूमि पर उत्सव वाटिका बनाई जाएगी। तालाबों और घाटों का सुंदरीकरण किया जाएगा। सरकारी जमीनों की चारदीवारी बनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इन्हें 15 दिनों में देना होगा शस्त्र लाइसेंस, विधान परिषद के निर्देश

13 करोड़ रुपए से बदली जाएगी शहर की जर्जर पानी की लाइन

वित्तीय वर्ष 2026-27 में बड़े पैमाने पर शहर की जर्जर पानी की लाइन बदली जाएगी। नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को जलकल के बजट में इसकी व्यवस्था कर दी है। इसके लिए कुल 13 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कार्यकारिणी ने जलकल का 487.23 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में जलकल का बजट 460.85 करोड़ रुपए था। इसमें करीब 27 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए अब शहर के तमाम इलाकों की जर्जर पानी की लाइन बदलने का फैसला किया गया है। इसके लिए बजट में 13 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर यह रकम और बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही अब जलकल विभाग जहां भी मरम्मत के लिए सड़क खोदेगा, सड़क बनाने की जिम्मेदारी भी उसी की रहेगी। सड़क निर्माण के लिए बजट में 5 करोड़ रुपए की व्यवस्था कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ से बहराइच, गोंडा समेत नेपाल जाने वालों के लिए गुड न्यूज, बनेगा 6 लेन हाईवे
ये भी पढ़ें:यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।