Disaster Friends will get priority in the UP 45,000 Home Guards recruitment, CM Yogi announced यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी ने किया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी ने किया ऐलान

यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में  प्राथमिकता को लेकर सीएम योगी ने ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा है कि 45 हजार होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Sat, 21 Feb 2026 10:14 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता, सीएम योगी ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 45 हजार होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दिए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अभी आपदा मित्र की सेवा स्वैच्छिक है, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में काम करेंगे तो उन्हें सरकार द्वारा मानदेय भी दिया जाएगा। प्रदेश में 19 हजार आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्नातक-परास्नातक विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थी परिवारों को क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने के अवसर पर कुछ लाभार्थियों को स्वयं चेक वितरण के जरिये आर्थिक सहायता प्रदान की। इनमें मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हरदोई के गोकर्ण को 2.11 लाख रुपये, हमीरपुर से मोहन लाल को 1.72 लाख, एटा की विनीता देवी को 1.17 लाख, जालौन के शिवम राजावत को 1.03 लाख तथा कन्नौज की सुशीला सिंह को 88 हजार की क्षतिपूर्ति का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि यंत्रीकरण के तहत एग्रीग्रेटर में रायबरेली के कुलदीप मौर्य को 32 लाख, सीएचसी (कस्टम हायरिंग सेंटर) में लखनऊ के दीपचंद्र को 22.33 लाख, लखनऊ के मटरू प्रसाद को चार लाख, एफएमबी (फॉर्म मशीनरी बैंक) के लिए रायबरेली के कृपाशंकर शुक्ल तथा सीतापुर के अखिलेश तिवारी को 8-8 लाख रुपये का अनुदान दिया।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के तहत रायबरेली की प्रीति, सीतापुर की रागिनी वर्मा, उन्नाव की शगुना, लखनऊ की इंदरानी व ऊषा को 5-5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति का चेक प्रदान किया।

युवा आपदा मित्रों को दी जीवन बीमा पॉलिसी

सीएम योगी ने मंच पर युवा आपदा मित्र कौशलेंद्र कुमार सिंह (लखनऊ), महक श्रीवास्तव (लखीमपुर खीरी), हज्र फातिमा (लखीमपुर खीरी), सुखमन कौर (लखीमपुर खीरी) व शोभित कुमार चौहान (लखीमपुर खीरी) को 5-5 लाख की जीवन बीमा पॉलिसी प्रदान की।

आपदा मित्रों को मिला तीन साल तक पांच लाख का बीमा कवर

सीएम योगी ने कहा कि आपदा प्रबंधन में फर्स्ट रिस्पॉन्डर आपदा मित्र हो सकता है। पीएम मोदी ने इस संबंध में बड़ा अभियान चलाया है। उत्तर प्रदेश ने पीएम की इस पहल को बढ़ाने का कार्य किया। 25 जनपदों में 29,772 युवा स्वयंसेवकों (एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस, भारत स्काउट एंड गाइड) को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र प्रबंधन से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया गया है। इन स्वयंसेवकों को सात दिवसीय प्रशिक्षण के साथ भी जोड़ा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी कल से 4 दिन के लिए जा रहे सिंगापुर-जापान, 33 कंपनियों से करेंगे मुलाकात
ये भी पढ़ें:होली से पहले 2.51 लाख किसान ‘मालामाल’, सीएम योगी ने भेज दिए रुपए

इन्हें इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट, आपदा मित्र ट्रेनिंग, मॉड्यूल आईडी, आईडी कार्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट में लाइफ जैकेट, सर्च टॉर्च, फर्स्ट-एड बॉक्स, सेफ्टी हेलमेट, चश्मा समेत 15 आइटम हैं। प्रदेश सरकार ने प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों का तीन वर्ष का जीवन व चिकित्सा बीमा करने का निर्णय लिया है। 10 फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एमओयू किया गया है, जिसमें आपदा मित्र को तीन वर्ष के लिए 5 लाख का बीमा कवर प्रदान किया गया है। प्रदेश में अभी तक 2959 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित किए जा चुके हैं, शेष का प्रशिक्षण भी आगे बढ़ाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इन्हें 15 दिनों में देना होगा शस्त्र लाइसेंस, विधान परिषद के निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।