There is no order to ban smart prepaid meters, incorrect bills will be corrected, claims PVVNL MD स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक का नहीं है कोई आदेश, गलत बिल सुधारेंगे; PVVNL एमडी का दावा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक का नहीं है कोई आदेश, गलत बिल सुधारेंगे; PVVNL एमडी का दावा

यूपी के PVVNL एमडी ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेट मीटर पर रोक का कोई आदेश नहीं है। हालांकि पोस्टपेड-प्रीपेड मीटर को लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान पर एमडी चुप्पी साध गए।

Wed, 15 April 2026 06:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक का नहीं है कोई आदेश, गलत बिल सुधारेंगे; PVVNL एमडी का दावा

UP News: यूपी के पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि स्मार्ट प्रीपेट मीटर उपोक्ताओं की शिकायतों में पहले से कमी आई है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण विशेष सेल के जरिए कराया और निगरानी रखी जा रही है। पश्चिमांचल के 14 जिलों में करीब साढ़े आठ लाख उपभोक्ताओं ने निगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव में बदला है। इससे डिस्कॉम का करीब 334 करोड़ रुपये राजस्व आया। फिलहाल उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेट मीटर पर रोक का कोई आदेश नहीं है। हालांकि पोस्टपेड-प्रीपेड मीटर को लेकर केंद्रीय मंत्री के बयान पर एमडी चुप्पी साध गए और कहा कि बदलाव संबंधित कोई आदेश आया तो उपभोक्ता हित में उसका पालन कराएंगे। अब पश्चिमांचल में त्रुटिपूर्ण बिलों के सुधार के लिए भी एक विशेष सेल की स्थापना कर दी है। अब तक 98 फीसदी शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, मुख्य अभियंता पीके सिंह, स्टाफ अफसर सोनम सिंह, एपीआरओ एचके सिंह भी शामिल रहे। एमडी ने बताया कि करीब 1.5 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन प्रीपेड मीटर रिचार्ज होने के बाद भी नहीं जुड़ पाए थे। ऐसे 22 हजार उपभोक्ताओं से टीमों ने फोन और घर-घर जाकर संपर्क किया। 1700 उपभोक्ताओं के घर बंद मिले। 300 लोग पड़ोसी के कनेक्शन से बिजली प्रयोग करते मिले, जिन्हें जागरूक किया। उपभोक्ताओं को ऐप डाउनलोड कराया। 57 उपभोक्ताओं के बिजली बिल गलत होने की शिकायत थी। शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है।

लोगों की समस्या समाधान को बनाया विशेष सेल

बताया कि टोल फ्री नंबर 1912 के साथ स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष सेल बनाया था। उसी तर्ज पर अब त्रुटिपूर्ण बिलों की शिकायतों के समाधान के लिए एक विशेष सेल खोल दिया। इसकी लगातार मॉनीटिंरग होगी। पश्चिमांचल में आई 24396 उपभोक्ताओं की शिकायतों में से 24003 शिकायतों का निस्तारण करा दिया। 11 लाख उपभोक्ताओं को पहले चरण में मैसेज भेजे जा चुका हैं। दूसरे चरण का डाटा तैयार करा रहे हैं। 3.3 लाख उपभोक्ता अभी निगेटिव बैलेंस में है।

स्मार्ट मीटर के साथ लगेगा स्टीकर

एमडी रवीश गुप्ता एवं निदेशक वाणिज्य संजय जैन ने बताया कि पश्चिमांचल में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के साथ एक स्टीकर भी लगाया जाएगा। इस पर एक क्यूआर कोड होगा, जिसे स्कैन करते ही विस्तृत जानकारी उपभोक्ता कर सकेंगे। बताया कि पश्चिमांचल में लाइन लॉस 10.1 फीसदी है। डेढ़ फीसदी लाइन लॉस घटा है। संभल समेत पश्चिमांचल के विभिन्न जिलों में हाईलॉस फीडरों पर कार्रवाई चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली विभाग का कोई संविदाकर्मी ऐसा करता मिला तो जाएगी नौकरी, UPPCL का ये आदेश
ये भी पढ़ें:यूपी में मीटर का बैलेंस खत्म होने पर रात में और छुट्टी के दिन नहीं कटेगी बिजली
ये भी पढ़ें:मीटर रिचार्ज के 2 घंटे के अंदर जुड़ेगा कटा बिजली कनेक्शन, UPPCL ने ये भी बताया

पश्चिमांचल में स्मार्ट मीटर लगे : 22 फीसदी उपभोक्ताओं के यहां

कुल उपभोक्ता : करीब 80 लाख

स्मार्ट मीटर लगे : दस लाख

पॉजिटिव बैलेंस में बदले : 9.50 लाख उपभोक्ता

निगेटिव बैलेंस को पॉजिटिव बैलेंस में बदला : 83 फीसदी ने

अब यह कर रहे : 17 फीसदी उपभोक्ताओं से फोन पर, घर जाकर कर रहे संपर्क

शिकायत एवं निस्तारण की स्थिति : 24396 शिकायतों में से 24003 शिकायतें हल

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।